Aaj Ka Rashifal 9th June: कन्या राशि का रुका हुआ काम होगा पूरा, जानिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने का अक्सर प्राप्त होगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपकी कोई डील पक्की हो सकती है। ऐसे में आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। अपनों के साथ बिताए हुए यह पल आपके लिए काफी यादगार रहेंगे। आज मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 9th June 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें नहीं तो उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता आज आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जाए। व्यापारियों का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आज आपके प्रिय कुछ ज्यादा ही अच्छे मूड में रहेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। बेहतर होगा आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आप उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेंगे। हो सकता है आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी आसानी से पूरा कर लें। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको आए का नया स्रोत प्राप्त होने की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभरने की संभावना है। ऐसे में भाई बहनों के साथ आपका विवाद हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आज आप काम से जुड़ी लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से ज्यादा खर्च करने की गलती ना करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 4:15 से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। गलतफहमी के कारण किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें और इस तरह की बातों से बचें। व्यापारियों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहने की जरूरत है अन्यथा आज आपका भारी नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर माता पिता के साथ आप ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आप ज्यादा क्रोध और तनाव से दूर रहें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

माता पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी संतान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। खासतौर पर उन्हें कुसंगति से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आप ओवर टाइम भी करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी महत्वपूर्ण व्यावसायिक योजनाओं में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है, इसलिए आप अपने काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक काम से जुड़ी यात्रा करने पड़ सकती है, लेकिन आप अपने महत्वपूर्ण कागज अपने साथ लेना ना भूलें नहीं तो आपकी यह यात्रा व्यर्थ ही जाएगी। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको आए का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। काम के साथ आप परिजनों के लिए भी समय निकालें आपका गलत रवैया अपनों को आप से दूर कर सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 1:40 से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मौसम में बदलाव का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। अपनी इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपने खान पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है,साथ ही आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालें। पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। दफ्तर में बॉस आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। हो सकता है आज वे आपको अपने मनपसंद प्रोजेक्ट पर काम करने का भी मौका दें। व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा। आपके प्रिय का बर्ताव आपको खास होने का एहसास करेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5:45 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर उच्च अधिकारियों के सामने आप ठीक से बर्ताव करें। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी जोखिम भरे कार्य में अपना पैसा लगाने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आप अपने लव पार्टनर के साथ बहुत ही खास और यादगार समय बिताएंगे। आपके दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें, जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। इस घर में कोई समस्या है तो परिजनों से बातचीत के द्वारा आप परेशानी का हल ढूंढने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 7:20 से 10:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस राशि के नव विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपके जीवन में कोई नया मेहमान आ सकता है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपकी नौकरी परमानेंट हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा और आज आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। अच्छी सेहत के लिए आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आज वह कोर्ट के बाहर ही सुलझ सकता है। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग प्राप्त होगा। दफ्तर में यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े जातक आज बड़ी सौदेबाजी कर सकते हैं। आपको अपनी सही योजनाओं का उचित परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गले से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, June 9, 2024, 10:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion