Aaj Ka Rashifal 9th June: इन राशियों पर रहेगी आज ईश्वर की विशेष कृपा, मिलेगा मनचाहा फल

ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन

तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपकी किमत में।

Aaj Ka Dainik Rashifal 9th June Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में परिवार के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि लंबे समय से दफ्तर में कोई काम अधूरा है तो आज आप उसे पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज को अलग रखकर आप आराम पर भी ध्यान दें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि कुछ दिनों से आप अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपको अपनों के साथ अतिरिक्त समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आज घर के बड़ों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। खर्चे कुछ कम होंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपना काम करें। जल्द ही आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप अपना काम आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। यदि आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो अपने काम पर पूरा फोकस करें। जरा सी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार के यहां जाने का मौका मिल सकता है। काफी दिनों बाद आप अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अपने बजट से अधिक खर्च ना करें। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरी हो या व्यापार, आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से संभलकर रहना होगा। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा वे आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी डाल सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उनके साथ अधिक समय व्यतीत करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको और अधिक मेहनत करने की सलाह दी जाती है। आप अपने गुरुजनों की भी मदद ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। हालांकि पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 2:25 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 9th June Horoscope Today In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपके अच्छे प्रदर्शन को आज सराहा जाएगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपको अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में आपको संभलकर रहना होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिससे भविष्य में आपको पछतावा हो। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज अचानक किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहेगी। आप एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। दफ्तर में आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी गलत संगति आपकी चिंता बढ़ा सकती है। कामकाज में आपका मन नहीं लगेगा। आज आप व्यर्थ की चिंताओं से घिरे हुए रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और सकारात्मक रहने का प्रयास करें। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आज बॉस का मूड खराब हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

विद्यार्थी अगर विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप इसी तरह से कड़ा परिश्रम करते रहें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, June 9, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion