Latest Updates
-
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले
Aaj Ka Rashifal 9th March: मिथुन राशि वालों का बढ़ेगा मान सम्मान, इनके जीवन में भी खुशियां देगी दस्तक
आज का दिन कुछ राशियों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा तो वहीं कुछ की मुश्किलें बढ़ने वाली है। तो आइए देखते हैं आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज से जुड़ी अचानक यात्रा आपको तनाव दे सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ और दबाव महसूस करेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आपको बहुत ही ध्यानपूर्वक अपना काम करने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे छोटी सी भी कोई गलती होती है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है। सुख सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा धन खर्च ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय आज काफी अच्छे मूड में रहेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपने सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका कोई कार्य अधूरा ही रह जाएगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बीते दिनों की कोई अच्छी याद आज एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। आज आप दिन भर अपने प्रिय के ख्यालों में ही खोए रहेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घरेलू खर्च आसानी से पूरे होंगे। आप बचत पर भी अधिक ध्यान दे पाएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज झगडें झंझट से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो कारोबार में भारी नुकसान हो सकता है, साथ ही आपकी साझेदारी भी खत्म हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी सोच समझकर लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप शॉपिंग, पिकनिक, मूवी आदि के लिए जा सकते हैं। अपनों के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे। इससे आपके रिश्ते भी बेहतर होंगे। सेहत में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। आप लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खासतौर पर सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के साथ यदि आप खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आप अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आप अपनी निजी जीवन पर ज्यादा ध्यान ना दे पाएं। आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। यदि आप पैसों को लेकर परेशान हैं तो उचित समय आने पर आपकी यह समस्या दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय सारी नाराजगी भूलकर प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ाएंगे। बेहतर होगा आप भी एक नई शुरुआत करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण कार्य सोप जा सकता है। ऐसे में आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट ना दिखाएं। आप शांत दिमाग से अपना काम करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई महत्वपूर्ण डील बीच में अटक सकती है। ऐसे में आज आपको काफी निराशा होगी। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी का बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल की जरूरत है। बेहतर होगा आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा भी बन सकते हैं। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप आराम पर ध्यान दें नहीं तो आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। आपकी लेटलतीफी आज उच्च अधिकारियों को नाराज कर सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ेगी। मुमकिन है आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक जाए। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। घर का माहौल शांत रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो व्यर्थ की चिंता और तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। विशेष रूप से बच्चों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होगी। दफ्तर में आपकी सकारात्मकता आज उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित कर सकती है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। मुमकिन है आपके सुझावों को वरिष्ठ अधिकारी प्राथमिकता दें। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। महत्वपूर्ण कागजी काम करते समय जल्दबाजी ना दिखाएं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
इस राशि के प्रेमी जोड़ों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। खासतौर पर अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी। वहीं अगर आप शादीशुदा हैं और जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ अनबन हो गई है तो अपने बीच की सारी कड़वाहट को दूर करने के लिए आज का दिन उचित है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपके कुछ अधूरे कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। उच्च अधिकारियों की ओर से भी दबाव बढ़ सकता है। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। खासतौर पर अगर आप लकड़ी, लोहे, खाने पीने की चीजों, स्टेशनरी आदि से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। आज आपको कुछ नए कार्य भी मिल सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने पुराने किसी संपर्क से लाभ होने का संकेत मिल रहा है। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आपके प्रिय खुलकर अपने मन की बात आपसे साझा करेंगे। हो सकता है आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीदें। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही तोलमोल कर करें अन्यथा आज आपकी कड़वी जुबान अपनों के दिल को ठेस पहुंचा सकती है, साथ ही आपकी काफी आलोचना भी होगी। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की का द्वार खोल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा आज आपका रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। कुछ ऐसे गंभीर घरेलू मुद्दे हैं जिन्हें आपको जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। आज जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपका प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। कामकाज से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन उचित है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











