Latest Updates
-
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं -
Happy Women's Day 2026: नारी शक्ति को सलाम! मां, बहन, सास और ननद के लिए महिला दिवस पर प्रेरणादायक संदेश -
दांत दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना? आजमाएं दादी-नानी के ये 3 घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम -
युद्ध के बीच ईरान में आया भूकंप, क्या सच हो रही है बाबा वांगा की भविष्यवाणी? -
Women's Day Wishes for Wife: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनी जीवनसंगिनी को दें महिला दिवस की मुबारकबाद -
Eid Kab Hai 2026: भारत में किस दिन दिखेगा ईद का चांद? नोट कर लें ईद-उल-फितर की तारीख -
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी -
क्या आप भी हैं 'सुपरवुमन सिंड्रोम' की शिकार? जानें इसका सच और बचने के तरीके -
Women’s Day Wishes For Girlfriend: नारी है शक्ति...इन संदेशों से अपनी गर्लफ्रेंड को दें महिला दिवस की शुभकामना -
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव
Aaj Ka Rashifal 9th May: कैसा रहेगा 9 मई गुरुवार का दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेगा आपके लिए तरक्की के द्वारा? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रिश्तों के लिहाज से दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अपनों के साथ आज आप अधिक समय बिताएंगे। मुमकिन है आज आप सारे गिले शिकवे दूर करने में सफल रहेंगे। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज धन हानि होने की भी संभावना है। बेहतर होगा पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें अन्यथा आपकी आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आज आप पैसों से जुड़ा अपना रुका हुआ कोई काम भी पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:24
शुभ समय: सुबह 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और प्रमोशन प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल हो सकती है। बॉस आपको आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। हालांकि आपको बढ़ते हुए खर्चों पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। अच्छी सेहत के लिए आप अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप बच्चों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। मुमकिन है आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो जाए। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:45
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो अपनों से अपने मन की बात खुलकर साझा करें। हो सकता है आपको अपनी समस्या का हल मिल जाए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ ऐसा कर सकते हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर देगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आज की मुलाकात बहुत ही यादगार रहने वाली है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। कामकाज को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। सकारात्मक रहें और अपना परिश्रम जारी रखें। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में सहकर्मी और उच्च अधिकारियों का बर्ताव आज आपको मानसिक तनाव दे सकता है। हालांकि आप अपनी समझदारी से स्थिति को संतुलित रखने में सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी कई काम जल्दबाजी में ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय देंगे। आपको अपने प्रिय की मन की बात जानने का भी मौका मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो ज्यादा जल्दबाजी करने से बचें। आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो आप खुद पर ज्यादा ध्यान दें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
जीवनसाथी पर बेवजह शक करने की आपकी आदत आज आपके वैवाहिक जीवन में कलह की वजह बन सकती है। आपको अपने प्रिय पर अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो अपनी पढ़ाई के प्रति आपको किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। मानसिक भटकाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। दफ्तर में यदि आपसे कोई गलती होती है तो उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी करने की जगह खुले दिल से अपनी गलती को स्वीकार करने का प्रयास करें नहीं तो आज आपकी काफी आलोचना हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। बजट के अनुसार ही खर्च करें। बेवजह की चिंता आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
रोमांटिक लाइफ में कुछ परेशानी रहेगी। अपने रिश्ते को स्थिर बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की संभावना है। दफ्तर में आज वर्कलोड अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी कार्य की शुरुआत करने से पहले अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की सलाह दी जाती है नहीं तो मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो टीमवर्क के जरिए आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। यदि छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। मुमकिन है वे आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आप व्यापार विस्तार की योजना भी बना सकते हैं। यदि आप दीर्घकालीन निवेश करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। यदि आज आपका कोई काम समय पर पूरा नहीं हो पता है तो बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। बेहतर होगा आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आप शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। वैवाहिक जीवन में एक नया और सुंदर मोड आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
निजी हो या पेशेवर जीवन आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापारियों को किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। किसी कारणवश यदि जीवनसाथी आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन उचित है। आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने का संकेत मिल रहा है। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई भी मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:39
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि खर्चे जरूरी होंगे ऐसे में आप चाहकर भी उनसे बच नहीं सकते। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। वहीं व्यापारियों की बड़ी तरक्की हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
सेहत आपकी कमजोर रहेगी। खासतौर पर अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। दफ्तर में आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। आपका आत्मविश्वास और मेहनत जल्द ही आपको अच्छी सफलता दिला सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। हालांकि आपको अपने पार्टनर पर अपना भरोसा मजबूत बढ़ाने की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चों में कमी आ सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। खासतौर पर पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











