Aaj Ka Rashifal 9th November: इन राशियों पर रहेगी आज मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बेहतर होगा आप काम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको मनचाहा मुनाफा हो सकता है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल और बेहतर होगा। वहीं नौकरीपैशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप इस अवसर को भूनाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। बड़ा आर्थिक लेनदेन करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप कुसंगति से बचें।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 6:55 से 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 9th November Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको किसी बड़ी कंपनी से नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। जल्द ही आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को पुराने किसी कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। आज आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे और आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर आपकी कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:34
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आप काफी उत्साहित रहेंगे। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप कड़ा परिश्रम करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। व्यापार से जुड़े लोगों को नया ऑर्डर मिल सकता है। ऐसे में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेगी। बेहतर होगा आप पहले से ही योजना बनाकर चलें। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। भावनात्मक रूप से आप थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको केवल जरूरत की चीजों पर खर्च करने की सलाह दी जाती है। त्यौहार के इस मौसम में अनावश्यक खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:40 से 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद उभर सकता है। आज आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। माता-पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज की गई यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आपकी आज की मुलाकात बहुत ही खास रहने वाली है। हो सकता है आपके प्रिय आपके लिए आपका मनपसंद तोहफा भी खरीदें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। विशेष रूप से अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का दुगना फायदा आपको हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज बच्चों के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप उनकी पढ़ाई लिखाई में भी मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे चर्चा करने से बचें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो जंक फूड से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:29
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में आपको खुद पर ध्यान देने का मौका नहीं मिल पाएगा। मुमकिन है आपकी सेहत में गिरावट आए। बेहतर होगा आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। भाई बहनों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपके बीच मतभेद गहरे होने की संभावना है। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। दफ्तर में आपको अपने काम पर ठीक से फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी गलती होती है तो बड़ा नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

किसी पुराने कानूनी मामले से आपको छुटकारा मिल सकता है और आपकी बड़ी समस्या का समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको बड़ा ऑफर मिल सकता है। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी कार्य में बाधा डाल सकते हैं। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आपको शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपके प्रिय आपकी बात को समझें। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप साझेदारी में कोई काम ना करें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। दफ्तर में आपको आपकी तरक्की का संकेत मिल सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको भविष्य में आर्थिक लेन देन बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा लेकिन आपको देर रात तक जागकर काम करने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों की तरफ से प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप गलत रास्ते अपनाने से बचें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। इसके अलावा लाभ के स्थान पर हानि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर प्यार से अपना हाथ आगे बढ़ाएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। ऐसे में आपकी चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज कमजोर रहेगा। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ आपको होगा। यदि आप अपना काम आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आज बॉस आपके प्रदर्शन से नाखुश रहेंगे। हो सकता है आपकी तरक्की में भी बाधा आए। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास करना होगा। जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की भूल ना करें। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। हो सके तो आज आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपको उनकी संगति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। कामकाज की मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने के लिए आज का दिन उचित है। यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपकी स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आप स्वयं के लिए भी निकालें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। आप इसी तरह सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करते जाएं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन आपको उधार लेन देन से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करेंगे।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, November 9, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion