Aaj Ka Rashifal 9th October: बेहद भाग्यशाली रहेंगे आज ये 4 राशि वाले, पूरी होगी इनकी मनोकामना

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि किसी कारणवश आपका मन बेचैन है तो किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करें। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को बड़ा निवेश करने से बचने की आवश्यकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 9th October, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। इस दौरान आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। किसी की गलत सलाह आपका भारी नुकसान करा सकती है। दफ्तर में आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको तेजी लानी होगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा। हो सकता है आप घर पर ही हवन आदि का आयोजन करवाएं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी पर आपको अपना भरोसा बढ़ाने की आवश्यकता है। बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके रिश्ते को कमजोर बना सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय:सुबह 7:30 बजे से 9:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। घर के माहौल में सुधार आएगा। अपनों के साथ आपका रिश्ता बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए काफी रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आप लॉन्ग ड्राइव या फिर डिनर डेट पर जा सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपको अपने सही फसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:7
शुभ समय:सुबह 6 बजे से 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। यदि घर में हाल ही में किसी का विवाह हुआ है तो आज उनकी ओर से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देना होगा। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:2
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायक रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें अन्यथा आपके अपने आप से दूर हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही कहीं नतीजा है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 6:20 से 10:10 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। आपके कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दफ्तर में आप समय से पहले अपने काम पूरे कर पाने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा और आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:35 से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 5:25 से रात्रि 9:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको काम से जुड़े अच्छे सुझाव मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक:4
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, October 9, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion