Latest Updates
-
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान -
एंजायटी और मानसिक तनाव को जड़ से दूर करते हैं ये 6 प्राणायाम, जानें करने का सही तरीका -
Kids Favourite Banana Pancake Recipe: घर पर बनाएं बेहद सॉफ्ट और हेल्दी पैनकेक -
Aaj Ka Rashifal 19 June 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला, धन लाभ के साथ मिलेगी बड़ी खुशखबरी -
Quick Dinner 10 Min Egg Bhurji Recipe: झटपट बनाएं चटपटी और मसालेदार अंडा भुर्जी -
International Yoga Day 2026: थायराइड से छुटकारा पाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर -
Gajar Ka Murabba Recipe: सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम, जानें बनाने की आसान विधि -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत -
Muharram 2026: कब है आशूरा? जानें मुहर्रम की 10वीं तारीख का धार्मिक महत्व और इतिहास -
Father’s Day 2026 Gift Ideas: पापा के लिए ढूंढ रहे हैं खास तोहफा? फादर्स डे पर दें ये 7 बेहतरीन गिफ्ट्स
Aaj Ka Rashifal 9th September: शनिदेव की कृपा से आज इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता
कैसा रहेगा आज सभी राशियों का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है और आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन कोई भी बड़ा खर्च करने से बचें। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की आवश्यकता है। दफ्तर में बॉस आपकी काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। आज वे आपकी जमकर तारीफ पर भी करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अचानक खर्चों में वृद्धि होने के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। आज आपके दिमाग में केवल पैसा ही पैसा रहेगा। बेहतर होगा आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें और चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी इस समस्या का समाधान जरूर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता के साथ आपका रिश्ता और प्रगाढ़ होगा। नौकरीपेशा जातकों को समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 6:50 से 8:55 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको उन पर गर्व महसूस होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। यदि पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। कार्यस्थल पर आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। यदि आपके बीच कोई गलतफहमी हो गई है तो आप खुले दिल से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें और झूठ का सहारा लेने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। लंबे समय से आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आप सफलतापूर्वक अपना काम पूरा कर पाएंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास विफल हो सकता है। ऐसे में आप काफी निराश होंगे। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करते जाएं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। यह सब आपकी मेहनत का ही नतीजा है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बढ़िया और नया काम करने का अवसर प्राप्त होगा। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। खर्चे कम होंगे और आपको धन की भी प्राप्ति होगी। बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आप उनकी पढ़ाई में भी उनकी मदद करेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में अपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आज आप खुलकर अपने मन की बात कह पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 12:45 से 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवनसाथी का स्वास्थ आज कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपकी चिंता बढ़ सकती है। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी धन भी खर्च होगा। दफ्तर में यदि आपका कोई काम अधूरा है तो उसे लेकर उच्च अधिकारी आज आपसे काफी नाखुश रहेंगे। आप इस तरह की गलती करने से बचें नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी समस्या लेकर आ सकता है। हालांकि अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बेहतर होगा आप खुद पर भरोसा रखें। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर आर्थिक लेनदेन करते समय आप पूरी सतर्कता बरतें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें साझा ना करें नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6:55 से रात्रि 8:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करना होगा। इसके अलावा आप आराम पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आज उनका व्यवहार आपको खास होने का एहसास कराएगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज कामकाज से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कोई कठिन कार्य तय समय पर पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। आप अपने बीच की सारी गलतफहमियों को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप काफी तरोताजा और तंदुरुस्त रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 8:20 से 9:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications