Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: आज इन 4 राशियों के बैंक बैलेंस में होगा इजाफा, क्या आपकी राशि लिस्ट में शामिल?
Aaj Ka Rashifal 10 April 2026: आज शुक्रवार है और आप अपना राशिफल जानना चाहते हैं तो आप सही जगह पर आए हैं। हम लेकर आए हैं 10 अप्रैल 2026 का सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल। यह दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज के दिन मेष, वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उनकी जेब मजबूत होगी। वहीं, कुछ राशियों को आज फिजूलखर्ची से बचने और सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आइए विस्तार से जानते हैं, आज शुक्रवार को आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मंगलमय है। निवेश से जुड़े मामलों में आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। ऑफिस में आपकी साख बढ़ेगी, सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। सावधान! पेट या श्वसन संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। कठिन परिश्रम का मीठा फल मिलने का समय आ गया है। प्रमोशन की चर्चा सफल हो सकती है। अधिकारियों से महत्वपूर्ण बातचीत सकारात्मक रहेगी। आय में वृद्धि के ठोस संकेत हैं। पार्टनर के साथ दिल की बात साझा करने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस के लिहाज से आज आप लकी साबित होंगे। खासकर प्रॉपर्टी और व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें, चोट लगने की आशंका है।परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
अब बात कर लेते हैं कर्क राशि की तो आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। उधार देने या लेने से बचें, पैसा फंसने के योग हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, शांति से मामला सुलझाएं। मानसिक तनाव हावी रह सकता है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के धैर्य की परीक्षा होगी। विद्यार्थियों को अपनी एकाग्रता बढ़ानी होगी। ऑफिस में काम की तारीफ होगी, लेकिन पदोन्नति में थोड़ा विलंब संभव है। स्थिति सामान्य बनी रहेगी। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 3
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी और संपत्ति के रुके हुए विवाद आज आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। मेहनत का पूरा श्रेय मिलेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक तंगी दूर होगी। घर में पूजा-पाठ या मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7
तुला राशि (Libra)
अब बारी आती है तुला राशि वालों की उनका आज का दिन आत्मविश्वास से लबरेज रहेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। इंटरव्यू में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। पार्टनर के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। व्यापार में मुनाफे की गति बढ़ेगी।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को करियर के मोर्चे पर आज कोई बड़ा अवसर आपके हाथ लग सकता है। आर्थिक लाभ धीरे-धीरे होगा, जल्दबाजी न करें। अपने माता-पिता की सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों का दिन आज ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा, सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कार्यों में सामान्य प्रगति बनी रहेगी। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है। आज आप फिट और एक्टिव महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
मकर राशि (Capricorn)
पैसों के मामले में आज का दिन थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। अपनी निजी बातें दोस्तों से शेयर करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात भविष्य के नए रास्ते खोलेगी। बिजनेस में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आय बढ़ेगी, लेकिन साथ ही खर्चे भी बजट बिगाड़ सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 4
मीन राशि (Pisces)
अब बारी आती है आखिरी राशि मीन की, उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सुपर रहने वाला है। बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के नए द्वार खुलेंगे। अत्यधिक काम की वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
