Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Aaj Ka Rashifal 11 April 2026: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, इन लोगों की खुलेगी किस्मत! पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 11 April 2026: 11 अप्रैल 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ और आर्थिक लाभ वाला होने वाला है। आज वैशाख कृष्ण नवमी तिथि है, जिसमें चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे। आज सर्वार्थ सिद्धि, वाशि, सुनफा और पराक्रम जैसे राजयोगों का अद्भुत संयोग बन रहा है। विशेष रूप से मिथुन और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज करियर में बड़ी उन्नति और धन के द्वार खुलने के संकेत हैं। अगर आप भी दिन की शुरुआत राशिफल पढ़ करते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं सटीक राशिफल।

आज का विशेष पंचांग और मुहूर्त
नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा और श्रवण का संयोग।
अभिजीत मुहूर्त (शुभ समय): दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक।
राहुकाल (अशुभ समय): सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक (इस समय शुभ कार्यों से बचें)।
मेष राशि (Aries)
आज मेष राशि वालों की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यवस्थित दिनचर्या की वजह से रुके हुए प्रोजेक्ट्स गति पकड़ेंगे। संतान के करियर को लेकर कोई शुभ सलाह मिल सकती है। करियर की बात करें तो सफलता के द्वार खुलेंगे लेकिन आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना हो।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि वाले आज के दिन सोच-समझकर फैसले लें। अगर सोच-समझकर कार्य करेंगे तो धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। छात्रों को आज फालतू की बातों से दूर रहना है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
आज भाग्य आपके साथ है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। ऑफिस में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। सहकर्मियों के साथ टीम वर्क में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज का दिन व्यापारिक यात्राओं के लिए बेहतरीन है। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति ठीक है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
अब बात करते हैं सिंह राशि वालों की तो उनकी प्रैक्टिकल सोच लाभ दिलाएगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। माता के सहयोग से कोई पुरानी योजना फिर से शुरू हो सकती है। ओवर थिंकिंग से बचें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि की महिलाओं के लिए के लिए आज का दिन विशेष सफलता वाला है। बुजुर्गों का सान्निध्य मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मित्रवत व्यवहार से ऑफिस का काम आसान होगा।
शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले आज आप पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे। पैसों से जुड़ी उलझनों का समाधान मिलेगा। खुद को नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रखें, बड़े अवसर हाथ लग सकते हैं। कार्यक्षमता बढ़ेगी, जो भविष्य में उन्नति दिलाएगी।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन की श्रेणी में है। काफी समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पुरानी अनबन खत्म होगी और रिश्तों में सुधार आएगा। बकाया धन की प्राप्ति से आर्थिक बोझ कम होगा। अनुभव के आधार पर पदोन्नति के योग हैं।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
सामाजिक कार्यों में आपका प्रभाव बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, लेकिन गुस्से पर लगाम रखें। कुछ लोग विरोध करेंगे, लेकिन आपका धैर्य उन्हें शांत कर देगा। आर्थिक स्थिति सामान्य और स्थिर रहेगी। परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि की राशि में चंद्रमा का गोचर लाभकारी है। व्यापार में नए आईडिया आपको समाज और ऑफिस में प्रशंसा दिलाएंगे। नए लोगों से संपर्क भविष्य में बड़ाा मुनाफा दिला सकता है। व्यापारिक मामलों में नई रणनीति सफल होगी।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर के नए द्वार खोल सकती है। बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने से बचें। बस अपनी हेल्थ का ध्यान रखें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
आखिरी राशि यानी मीन राशि के दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। निजी राज को सुरक्षित रखें, अन्यथा कोई गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर सकता है। खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है, बजट का ध्यान रखें। चिंता और तनाव के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
