Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: द्वादशी पर बन रहा है शुभ 'शुक्ल योग', जानें सभी 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal, 14 April: आज यानी 14 अप्रैल 2026, को मंगलवार पड़ रहा है और ये दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। ग्रहों की चाल के अनुसार, आज शुक्ल योग और शतभिषा नक्षत्र का अद्भुत मेल बन रहा है। मंगलवारीय ऊर्जा और शुक्ल योग के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों को करियर में बड़ी छलांग लगाने का मौका मिलेगा, तो कुछ को धन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों का आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां आएंगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में निवेश या लोन के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छा रहने की उम्मीद है क्योंकि कोई नई भूमिका या प्रोजेक्ट मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, गुस्से पर काबू रखें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus)
नौकरी की स्थिति में वृषभ राशि वालों के जीवन में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। अधिकारियों व अपने बॉस के साथ बहस करने से बचें और काम पर ध्यान दें। निवेश के लिए समय उत्तम है, अवसर हाथ से न जाने दें। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशी मिल सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। रचनात्मक कौशल में निखार आएगा। सरकारी कार्यों में जुटे लोगों को बड़ा लाभ या टेंडर मिल सकता है। बैंक लोन या प्रॉपर्टी लोन की मंजूरी मिलने से राहत मिलेगी। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिला-जुला रहेगा। बिजनेस में कोई भी बड़ा फैसला भाइयों की सलाह के बिना न लें। ससुराल पक्ष से अचानक धन लाभ के संकेत हैं। शारीरिक सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
बात सिंह राशि की करें तो कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। भविष्य के लिए की गई निवेश की प्लानिंग सफल रहेगी। जीवनसाथी से छोटी-मोटी नोकझोंक संभव है, इसे तूल न दें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
अगली राशि है कन्या जिनके लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किलों भरा रह सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी।
शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को आज खुश होने की जरूरत है क्योंकि आज वो नए लोगों से संपर्क में आएंगे और भविष्य के लिए प्रॉपर्टी खरीदने का मार्ग प्रशस्त होगा। पेट से जुड़ी पुरानी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धन के मामले में अजनबियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले थोड़ा सावधान रहें हालांकि, आज का दिन चुनौतियों के बावजूद करियर में बड़ी सफलता के योग हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है। तनाव से बचें और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। व्यवसाय में निवेश के नए और सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। पढ़ाई का बोझ कम होगा और मन एकाग्र रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक रूप से दिन सबसे बेहतरीन साबित होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में बातचीत के दौरान कड़वे शब्दों से परहेज करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। व्यक्तिगत विकास और लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। लाभ के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य पर खर्च भी संभव है। पुरानी बीमारी दोबारा उभर सकती है, खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
