Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal, 15 April 2026: इन 4 राशियों की आज पलटने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?
Aaj Ka Rashifal, 15 April 2026: आज बुधवार है और ये दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। आज का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज प्रदोष व्रत भी है जिसमें शिवजी की पूजा की जाती है तो इस लिहाज से भी आज का दिन बहुत शुभ और लाभ देने वाला है। पचांग के अनुसार, आज दोपहर 01:24 बजे 'ब्रह्म योग' का निर्माण हो रहा है, जो बौद्धिक कार्यों और व्यापारिक निर्णय लेने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। साथ ही आज पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिससे मानसिक स्पष्टता और साहस में वृद्धि होगी। बुधवार की ऊर्जा और शुभ योगों के प्रभाव से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ? आइए जानते हैं मेष से मीन तक का हाल।

मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि वालों के मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी साख बढ़ेगी, लेकिन आज आपको आत्म-केंद्रित रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों की समस्याओं में पड़ने से आपका खुद का काम पिछड़ सकता है, ध्यान केंद्रित रखें। कानूनी विवादों में पक्ष मजबूत होने से धन लाभ के रास्ते खुलेंगे।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सुखद और अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यापारियों को आज अचानक बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें; स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ब्रह्म योग के प्रभाव से मिथुन राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। ऑफिस में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में बड़े सौदे हो सकते हैं, लेकिन छोटे मुनाफे को भी नजरअंदाज न करें। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान (Meditation) का सहारा लें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज दिन का दिन कुछ खास नहीं रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। आज अधिक मुनाफे के लालच में बड़ा निवेश करने से बचें, धोखा मिल सकता है। मातृ पक्ष (ननिहाल) से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर सतर्क रहने का दिन है। दूसरों के भरोसे काम छोड़ना महंगा पड़ सकता है। पार्टनर के दबाव में आकर निवेश न करें, खुद के विवेक का इस्तेमाल करें। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे पारिवारिक जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले इस बात का ध्यान रखें कि वो बुद्धि और विवेक का सही इस्तेमाल करेंगे बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आय के एक से अधिक स्रोत विकसित होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर होंगी और राहत महसूस करेंगे।
शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ने वाला है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी और संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान आपके पक्ष में होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज सकारात्मक उत्तर मिल सकता है।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन परिजनों के साथ तालमेल बिठाना जरूरी है। आज किसी को उधार देने या धन का बड़ा लेन-देन करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य की कड़वी बात आपको परेशान कर सकती है, संयम रखें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले खुश हो जाएं क्योंकि आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य के रास्ते खोलेगी। नई बिजनेस योजनाओं को लागू करने के लिए दिन उत्तम है। परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने की खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों की आज धर्म-कर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला नुकसानदेह हो सकता है। ऑफिस में शत्रुओं से सावधान रहें, आपकी प्रगति से उन्हें जलन हो सकती है। भाई-बहनों के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन काफी लाभकारी है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे और घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे। प्रेम संबंधों में चल रही खटास दूर होगी और मधुरता आएगी।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
बात कर लेते हैं मीन राशि वालों कि तो आज आपकी मेहनत के दम पर आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका अनुभव वरिष्ठों द्वारा सराहा जाएगा। पैतृक संपत्ति के मामले सुलझ सकते हैं, लेकिन विवाद की स्थिति में मौन रहना बेहतर है।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
बुधवार का विशेष उपाय
आज ब्रह्म योग और बुधवार का संयोग है। गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करें और 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करें। इससे करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आर्थिक लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
