Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal: आज खुलेगी इन 6 राशियों की किस्मत, जानें लिस्ट में कौन-कौन सी राशियां
Aaj Ka Rashifal: 15 जून 2025, को आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 3:51 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। वहीं ग्रहों की स्थिति की बात करें को अब चंद्रमा मकर राशि में, शुक्र मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में और शनि मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल से संकेत मिल रहे हैं कि इन 6 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। नौकरी, व्यवसाय, प्रेम और स्वास्थ्य हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता। जानिए आज किन राशियों पर बरसेगी भगवान की विशेष कृपा।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए 15 जून का दिन अच्छा है। मेष राशि वालों को उपहार मिल सकता है और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: मेष राशि वालों को इस दिन खास उपाय करने हैं जैसे- सुबह सूर्य के बीज मंत्र 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' का 21 बार जाप करें और सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए 15 जून का दिन ठीक रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी, विरोधी परास्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।
उपाय: वृषभ राशि वालों को सुबह सूर्य के बीज मंत्र 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' का 21 बार जाप करना है। किसी जरूरतमंद कन्या को वस्त्र दान करें इससे रुके हुए काम पूरे होंगे।
मिथुन राशि
अब बात कर लेते हैं मिथुन राशि वाले लोगों की उनके लिए आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। सामाजिक काम में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी।
उपाय: मिथुन राशि वाले लोगों को आज के दिन किसी गाय को हरा चारा खिलाना है और सूर्य को जल अर्पित करना है जिससे उनकी इच्छा पूर्ति हो।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक रूप से उन्नति होगी। मगर प्रियजनों के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। कर्क राशि वाले लोगों को आज के दिन अपनी वाणी में संयम रखना है वरना दांपत्य जीवन व भाई के साथ तनाव बढ़ सकता है।
उपाय: कर्क राशि वाले सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः' का 21 बार जाप करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। आर्थिक कार्यों में सफलता मिलेगी, रुके हुए काम बनेंगे। मांगलिक कार्यों में जाना हो सकता है और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
उपाय: और अधिक सफलता के लिए 15 जून की सुबह सूर्य के बीज मंत्र 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' का 21 बार जाप करें व गाय को चारा खिलाएं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहने वाला है। हालांकि सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे लेकिन आर्थिक मामलों में जोखिम मिल सकता है। साथ ही रिश्तेदारों से तनाव बढ़ सकता है।
उपाय: कन्या राशि वाले दिन को बेहतर बनाने के लिए गाय को हरा चारा डालें और सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

तुला राशि
तुला राशि वालों को आज के दिन अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में हानि हो सकती है।
उपाय: बड़े नुकसान से बचने के लिए छोटी कन्या को भोजन कराएं और सूर्य के बीज मंत्र 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' का 21 बार जाप करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान में वृद्धि होगी और रुके हुए काम बनेंगे।
उपाय: दिन को और अधिक बेहतर बनाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों को आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलेगी और आर्थिक रूप से भी सफलता मिलेगी।
उपाय: दिन को और अधिक अच्छा बनाने के लिए गाय की सेवा करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा अब ये जान लेते हैं। उन्हें आर्थिक मामलों में हानि हो सकती है। परिवार की ओर से तनाव मिल सकता है। लंबी यात्रा का भी योग बन रहा है।
उपाय: दिन को सफल बनाने के लिए मकर राशि वाले लोगों को सुबह सूर्य को जल अर्पित करना है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। विरोधी परास्त होंगे और लंबी यात्रा का भी योग बन रहा है। किसी निकटजन की स्वास्थ्य की भी चिंता सता सकती है।
उपाय: दिन को बेहतर बनाने के लिए कुंभ राशि वाले लोग किसी भी कार्य को करने से पहले पिता का आशीर्वाद लें।

मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। धन, यश में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे।
उपाय: दिन को और बेहतर बनाने के लिए गाय को रोटी खिलाएं और सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
