Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Aaj Ka Rashifal 17 April 2026: वैशाख अमावस्या पर कर्क और तुला का चमकेगा भाग्य, जानें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifa, 17 April 2026: आज यानी 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत पावन है। आज वैशाख अमावस्या का संयोग है। हिंदू धर्म में इस अमावस्या का बहुत ही महत्व माना जाता है। इस दिन अपने पितरों का तर्पण करने से और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और दुख-परेशानी दूर होती हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज विश्कुम्भ योग और रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलेगा। विशेष रूप से कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा, वहीं तुला राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति के प्रबल योग हैं। आइए जान लेते हैं कि आज सभी 12 राशियों का क्या हाल रहेगा, कौन भाग्यशाली है और किसे संघर्ष करना पड़ेगा। साथ में एक नजर आज के पंचांग पर भी।

आज का पंचांग
तिथि: वैशाख अमावस्या (शाम 05:24 तक), तत्पश्चात वैशाख शुक्ल प्रतिपदा।
नक्षत्र: रेवती (दोपहर 12:03 तक), इसके बाद अश्विनी नक्षत्र।
योग: विश्कुम्भ योग का प्रभाव।
विशेष: आज अमावस्या पर पितृ तर्पण और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। खुशियां आपके कदम चूमेंगी, बिगड़े काम बनेंगे और हर कार्य में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके सुझावों को सराहा जाएगा और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बॉस आपके कार्यकौशल से प्रभावित रहेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन अच्छा है, क्योंकि सरकारी क्षेत्र से अप्रत्याशित धन लाभ के योग हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृष राशि (Taurus)
बात कर लेते हैं वृषभ राशि वालों की तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आत्मविश्वास चरम पर रहेगा, पुरानी समस्याओं का अंत होगा और आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। आपके सकारात्मक रवैये से नए मित्र बनेंगे।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज का दिन शांतिपूर्ण बीतेगा। छात्रों के लिए एकाग्रता बढ़ाने का समय है; सफलता के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले भी खुश हो जाएं क्योंकि आज का दिन आपके लिए 'भाग्यशाली' सिद्ध होगा। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। सबसे सुखद खबर यह है कि घर में नन्हें मेहमान के आगमन के प्रबल योग बन रहे हैं। मेडिकल क्षेत्र के छात्रों को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
बात कन्या राशि की करें तो आज एकाग्रता और धैर्य से काम लें। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नया निवेश करने का सोच रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह लेना हितकर रहेगा। खानपान में सावधानी बरतें, सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्य में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि आप किसी भी तरह की लंबी यात्र करने से बचें। निवेश की योजनाएं सफल होंगी, बैंक बैलेंस बढ़ेगा।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के माता महागौरी की कृपा से अटके काम पूरे होंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को कार्यभार से राहत मिलेगी। पिता के साथ संबंध मधुर होंगे और उनसे कुछ नया सीखने को मिलेगा। कोई खोई हुई प्रिय वस्तु आज वापस मिल सकती है।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। कार्यक्षेत्र में बॉस आपको किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। अगर कोई पुरानी तकलीफ है, तो अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज खुशियां द्वार पर दस्तक देंगी। व्यापार में पिता की सलाह आपके लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होगी। दोस्तों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। बहन को उपहार दें, संबंधों में मजबूती आएगी।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नई स्किल सीखने के लिए समय अनुकूल है, जो भविष्य में बड़े लाभ दिलाएगी। नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। दोस्तों के साथ शाम सुखद बीतेगी।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
अब बात कर लेते हैं आखिरी राशि यानी मीन की तो उन्हें आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। रुपयों-पैसों के लेनदेन में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। टूर एंड ट्रेवल्स के कारोबारियों के लिए लाभ के अवसर बनेंगे।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
