Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज शनिवार का दिन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। आज वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि का अनूठा संयोग बन रहा है। ज्योतिष गणना बताती है कि आज चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे अश्विनी नक्षत्र, प्रीति योग और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। विशेष रूप से मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान साबित हो सकता है। जहां मिथुन और कुंभ राशि को वाहन सुख और करियर में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं, वहीं कन्या और वृश्चिक राशि वालों को आज विवादों से बचने की सलाह दी गई है। आइए विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल।

आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल
अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ समय): दोपहर 12:15 से 01:30 तक। (शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम)
राहुकाल (अशुभ समय): सुबह 09:00 से 10:30 तक। (इस दौरान शुभ कार्य शुरू न करें)
मेष राशि (Aries)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मानसिक थकान और आलस्य हावी रह सकता है। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी। वाणी में मधुरता रखें, वरना अपनों से विवाद हो सकता है।
शुभ: रंग- लाल, अंक- 9
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए आज नया व्यापार शुरू करने के लिए शानदार है। ऑफिस में चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप जीतेंगे। बस आप अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें।
शुभ: रंग- सफेद, अंक- 2
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले लोगों की आज खुशियां कदम चूमेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और वाहन सुख के प्रबल योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। वैवाहिक जीवन में रोमांस और प्रगाढ़ता आएगी।
शुभ: रंग- हरा, अंक- 5
कर्क राशि (Cancer)
बात कर्क राशि वालों की करें तो आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर आपकी जीत सुनिश्चित है। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन आलस्य छोड़ना होगा। हल्की सर्दी-खांसी परेशान कर सकती है।
शुभ: रंग- सफेद, अंक- 7
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले आज आप रचनात्मकता से भरे रहेंगे। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं, आर्थिक मजबूती आएगी। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी।
शुभ: रंग- सुनहरा, अंक- 1
कन्या राशि (Virgo)
आज कन्या राशि वालों आपको पारिवारिक कलह और सेहत के प्रति बहुत सावधान रहने की जरूरत है। निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। माता की सेहत का ध्यान रखें और जल्दबाजी में फैसले न लें।
शुभ: रंग- गहरा हरा, अंक- 6
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए वीकेंड अच्छा रहने वाला है क्योंकि आज आपके धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी विजय होगी और मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
शुभ: रंग- हल्का नीला, अंक- 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज कार्य का बोझ आपको तनाव दे सकता है। व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाएं। वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें। सफर के दौरान सामान का ध्यान रखें।
शुभ: रंग- मैरून, अंक- 3
धनु राशि (Sagittarius)
अब बात कर लेते हैं धनु राशि वालों कि तो आज आपके अधूरे पड़े कार्य आज पूरे होंगे। सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक चिंताएं दूर होंगी।
शुभ: रंग- पीला, अंक- 4
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों का आज मन पूजा-पाठ और अध्यात्म में अधिक लगेगा। दोस्तों की मदद से बिगड़े काम बनेंगे। मेहनत के अनुरूप फल थोड़ा कम मिल सकता है, निराश न हों। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
शुभ: रंग- काला, अंक- 10
कुंभ राशि (Aquarius)
सर्वार्थ सिद्धि योग कुंभ राशि वालों की बल्ले-बल्ले करवाने वाला है। आज आपको कम मेहनत में बड़ी सफलता मिलेगी। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी और बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा।
शुभ: रंग- नीला, अंक- 11
मीन राशि (Pisces)
अब बात कर लेते हैं मीन राशि की तो आज नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति (Promotion) या उच्च अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। बड़ों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
शुभ: रंग- लाल, अंक- 7
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
