Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Aaj Ka Rashifal: आज चमकने वाला है इन 5 राशियों का नसीब, बरसेगा धन होगी तरक्की; जानें राशिफल और उपाय
Aaj Ka Rashifal: आज 19 जून 2025, दिन गुरुवार को अष्टमी तिथि है भाद्रपदा नक्षत्र और आयुष्मान/सौभाग्य योग के साथ संपूर्ण है। कई शुभ मुहूर्त प्राप्त हैं, बस राहुकाल और अन्य अशुभ कालों से सावधान रहें। विषेश योग होने की वजह से आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। जहां एक ओर धन लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं तरक्की के नए रास्ते भी खुलते नजर आ रहे हैं।
पंडित विनोद पांडेय के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल बता रही है कि आज किस्मत कुछ खास राशियों पर मेहरबान रहने वाली है। चलिए फिर बिना देर किए जानते हैं आज का राशिफल और उन 5 लकी राशियों के बारे में और आपके लिए खास उपाय भी लेकर आए हैं।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वो लकी राशि है जिसकी हमने बात की है। इस राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। उन्हें कोई शुभ समाचार मिलेगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी और नौकरी के भी रास्ते खुलेंगे। धन लाभ होगा और कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस आएगा। बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के वस्त्र पहनें।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभकारी रहेगा। रुके हुए पैसे मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर भी पदोन्नति या प्रोत्साहन मिल सकता है। इस दिन का खास उपाय है कि मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, बजट संभालें। वहीं परिवार का सहयोग भी मिलेगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए गाय को गुड़ और चने खिलाएं।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि दूसरे नंबर की लकी राशि है जिनके जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। बिजनेस करने वालों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आज के लिए खास उपाय है कि चांदी का कोई छोटा सिक्का हमेशा अपने पास रखें।

सिंह (Leo)
तीसरी लकी राशिहै सिंह राशि जिसके लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ और आपसी सहयोग मिलेगा, लेकिन क्रोध व बेवजह के फैसलों से बचें। दिन को बेहतर बनाने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वाले लोगों को उनके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। धन वृद्धि के योग हैं। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। दिन को बेहतर बनाने के लिए हरे रंग के वस्त्र पहनें और तुलसी में जल अर्पित करें।
तुला (Libra)
तुला राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी कारोबार/नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। दिन को शानदार बनाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र जप करें।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार होगा लेकिन पारिवारिक खर्च हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। दिन को बेहतर बनाने के लिए पीले चावल और हल्दी मंदिर में अर्पित करें।

धनु (Sagittarius)
चौथी लकी राशि धनु राशि है जिसके जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी नए निवेश का लाभ मिलेगा। ऑफिस में वरिष्ठों से सराहना मिलेगी। भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा। दिन को और भी बेहतर बनाने के लिए पीले फल दान करें और गुरुवार व्रत करें।
मकर (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अच्छा रहने वाला है। सामाजिक कामों में भागीदारी बढ़ेगी और घर में शांतिदायक माहौल बना रहेगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र जपें।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा और पारिवारिक सौहार्द की प्राप्ति होगी। मगर खर्च अधिक हो सकते हैं। दिन को बेहतर बनाने के लिए तुलसी में जल अर्पित करें।

मीन (Pisces)
आज धन से जुड़ी चिंता दूर होगी। कोई पुराना कर्ज खत्म सकता है या अचानक धन प्राप्त हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दिन को शानदार बनाने के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
