Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: आज इन 5 राशियों पर भारी पड़ सकता है शनिवार, पढ़ें अपना भाग्यफल
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: शनिवार, 2 मई 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज से ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की शुरुआत हो रही है। ग्रहों की चाल आज बुधादित्य, मालव्य, वाशि और सुनफा जैसे शुभ योगों का निर्माण कर रही है। आज विशाखा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और चंद्रमा मध्य रात्रि के बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। विशेष रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को मालव्य योग का बंपर लाभ मिलेगा, जबकि कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए आज करियर और कानूनी मोर्चों पर बड़ी जीत का दिन है। आइए, जानते हैं मेष से मीन तक का विस्तृत भविष्यफल।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सेहत में गिरावट और कार्यक्षेत्र में बाधाएं आने की आशंका है। नए काम की शुरुआत आज टाल दें। निवेश से बचें, व्यापार में नुकसान के संकेत हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज मेहनत अधिक रहेगी लेकिन परिणाम उम्मीद से कम मिल सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना सफलता की कुंजी है। बिजनेस पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। व्यापारिक समझौतों में दस्तावेजों को ठीक से जांच लें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों की बात करें तो आज मानसिक चिंता और शारीरिक थकान आज आप पर हावी रह सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। नया निवेश या बड़ा आर्थिक जोखिम आज न लें। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें, चुप रहना बेहतर होगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आपके लिए आज का दिन विजय का है। विशेषकर कोर्ट-कचहरी और कानूनी मामलों में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी।
शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
आज आप कुछ उलझनों में फंसे रह सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, वरना उधार दिया हुआ पैसा डूब सकता है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में बहस हो सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
करियर में बड़ी सफलता नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन वरदान साबित हो सकता है। पुराने विवाद खत्म होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में किसी बड़े व्यक्ति की मदद से मुनाफा बढ़ेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले जान लें कि आज काम का दबाव अधिक रहेगा और कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रहने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज आपको अपनी जरूरतों के लिए किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दि भागदौड़ वाला दिन रहेगा। हालांकि, किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर के बंद दरवाजे खोल सकती है। बड़ा निवेश करने से आज बचें, भविष्य में लाभ होगा।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वाले जान लें कि आज का दिन आपके लिए अलर्ट रहने का है। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले आज सेहत में सुधार महसूस करेंगे लेकिन आर्थिक मोर्चे पर आज थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नया वाहन या कीमती सामान खरीदने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को आज मालव्य योग का लाभ मिलेगा, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखें वरना मौसमी बीमारी घेर सकती है। शेयर बाजार में निवेश करने से बचें, पैसा अटक सकता है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
आज शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। वे आपके कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव का विचार फिलहाल त्याग दें।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
