Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: अगर आपका दिन भी राशिफल पढ़ने के साथ शुरू होता है तो आप सही जगह पर आए हैं क्योंकिहम लेकर आए हैं आपके लिए आज का सबसे सटीक राशिफल। दरअसल, सोमवार, 20 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत दुर्लभ और सौभाग्यशाली रहने वाला है। आज वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि का मिलन हो रहा है। रोहिणी नक्षत्र और ग्रहों की विशेष स्थिति से सर्वार्थ सिद्धि, सौभाग्य और सर्वाअमृत योग का त्रिवेणी संगम बन रहा है। विशेष रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए मालव्य योग सुख-सुविधाओं के द्वार खोलेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में रहकर स्थिरता प्रदान करेंगे। ऐसे खास योग में जान लेते हैं कि आज सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहने वाला है, साथ में आज के शुभ मुहुर्त के बारे में भी जान लेते हैं।

शुभ और अशुभ मुहूर्त और सावधानियां
राहुकाल: सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक है इस दौरान शुभ कार्य न करें।
सर्वोत्तम निवेश समय (चौघड़िया): सुबह 10:15 से 11:15 (लाभ) और शाम 04:00 से 06:00 बजे तक (अमृत)।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सर्वोत्तम रहने वाला है। पुराने संकटों से मुक्ति मिलेगी, अटके हुए प्रोजेक्ट्स में गति आएगी और घर के सौंदर्यीकरण पर खर्च संभव है। जीवनसाथी से पुराने मतभेद सुलझेंगे।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले भी जान लें कि आज का दिन उनके लिए राहत दिलाने वाला रहने वाला है। सामाजिक प्रतिष्ठा में जबरदस्त इजाफा होगा। मालव्य योग के प्रभाव से कोई बड़ी मनोकामना पूरी होगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
अब बात कर लेते हैं मिथुन राशि वालों कि उनके लिए आज का दिन सावधानी का है। कानूनी पचड़ों से दूर रहें और जीवनसाथी से कोई राज न छिपाएं। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में धन व्यय हो सकता है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले भी जान लें कि आज उन्हें नौकरी में मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्नता होगी। परिवार के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। अत्यधिक भागदौड़ से थकान संभव है।
शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
अब सिंह राशि वाले जान लें कि आज का दिन उनके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा कम रह सकता है, लेकिन नई संपत्ति खरीदने की योजना फलीभूत होगी। घर में शहनाई गूंजने के योग हैं। संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों का आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज नया वाहन खरीदने की प्रबल संभावना है। ऑफिस में नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले आज थोड़ा सोच-समझकर कदम उठाएं। आज उनके धैर्य की परीक्षा का दिन है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। संशय वाले कार्यों में हाथ न डालें।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन उलझनों भरा दिन रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। एक साथ कई काम न लें। व्यापार विस्तार के लिए ऋण (Loan) लेना पड़ सकता है।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि् वालों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद आपके पक्ष में सुलझेगा। मित्र की मदद से कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल होगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों की आज पुरानी व्यापारिक योजनाओं में तेजी आएगी। यात्रा का योग है, लेकिन वाहन की आकस्मिक खराबी से खर्च बढ़ सकता है। आपसी तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले जान लें कि आज वो नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं। परिवार के कुछ लोग विरोध कर सकते हैं, लेकिन अपनी बुद्धि से आप विजयी होंगे। अपनी वाणी में मधुरता रखें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। नवविवाहितों के घर नन्हें मेहमान की किलकारी गूंज सकती है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद को नजरअंदाज करें। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
