Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
Aaj Ka Rashifal, 29 April 2026: बुधवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा, जानें अपना भाग्य
Aaj Ka Rashifal, 29 April 2026: बुधवार, 29 अप्रैल 2026 का दिन बुद्धि और वाणी के कारक बुध ग्रह के साथ-साथ विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज ग्रहों की स्थिति व्यापार, ज्ञान और बौद्धिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाली है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य के अनुसार मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा। साथ ही आज का पंचांग भी जान लेते हैं, ताकि आप भी जान लें कि कौन सा मुहुर्त शुभ है कौन सा अशुभ।

आज का पंचांग और ग्रह गोचर
आज बैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है (शाम 19:51 तक)। नक्षत्रों की बात करें तो हस्त नक्षत्र (रात 12:16 तक) का प्रभाव रहेगा और हर्षण योग (रात 20:51 तक) बना रहेगा। आज का दिन उन लोगों के लिए विशेष फलदायी है जो शिक्षा, संचार और व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े हैं।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, कार्यों में गति आएगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। स्थिति सामान्य है, निवेश से पहले सोच-विचार जरूर करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृष राशि (Taurus)
आज भाग्य का सितारा बुलंद है। रुके हुए कार्यों के पूर्ण होने से आर्थिक राहत मिलेगी। घर में किसी अतिथि के आगमन से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
आत्मविश्वास और कार्यकुशलता के बल पर आप कार्यक्षेत्र में अपनी धाक जमाएंगे। व्यापारियों के लिए आज कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। अचानक धन लाभ के प्रबल संकेत हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन संतुलन बनाने का है। भावनाओं के बजाय बुद्धि से निर्णय लें। परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। रिश्तों में विश्वास और पारदर्शिता बढ़ेगी।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
आज मन में नई योजनाओं का संचार होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अपने पेंडिंग काम पूरे करने के लिए श्रेष्ठ है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों की आज दबी हुई इच्छाएं आज पूरी हो सकती हैं। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उनके पास अच्छे ऑफर आ सकते हैं। प्रोफेशन में बदलाव के लिए समय उत्तम है। प्रेम जीवन में सकारात्मक मोड़ आएगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
आज आप अपनी कार्यशैली में नए प्रयोग करेंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। संपत्ति से जुड़े विवादों का आज समाधान हो सकता है। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बेरोजगारों के लिए आज का दिन नई उम्मीद लेकर आएगा। नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। उन्नति और करियर ग्रोथ के योग हैं। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत होगा।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का लोहा माना जाएगा। पदोन्नति या वेतन वृद्धि की चर्चा हो सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नई जिम्मेदारी मिलने से उत्साह बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य आज सफल होंगे। परिवार के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। आपके नए आइडियाज ऑफिस में सराहे जाएंगे। नियमित दिनचर्या से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के आज करियर में तरक्की के द्वार खुलेंगे। सीनियर्स का सहयोग आपको किसी बड़े लक्ष्य तक पहुँचा सकता है। नए निवेश के लिए भी दिन अच्छा है। प्रमोशन के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को आज रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सकारात्मक सोच के साथ आप आज कठिन से कठिन काम को भी सरलता से पूरा कर लेंगे। नई संभावनाएं और नए प्रोजेक्ट हाथ लगेंगे। शारीरिक रूप से फिट महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
