Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal, 3 May 2026: आज वृश्चिक और कुंभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी! जानें अपना भाग्यफल
Aaj Ka Rashifal, 3 May 2026: साल 2026 का 3 मई, रविवार का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार एक दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ ग्रहों की ऐसी जुगलबंदी बन रही है, जो कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव का संकेत दे रही है। आज चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे, वहीं ग्रहों के राजा सूर्य और शुक्र की युति से मालव्य, बुधादित्य और वरियान जैसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। विशेष रूप से वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन "गोल्डन डे" साबित हो सकता है, जहां अटके हुए कानूनी मामले सुलझेंगे और संपत्ति सुख के द्वार खुलेंगे। आइए, नक्षत्रों की चाल के आधार पर जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का भाग्यफल।

आज के विशेष शुभ मुहूर्त (Auspicious Timing)
लाभ-अमृत चौघड़िया: सुबह 10:15 से दोपहर 12:15 तक (महत्वपूर्ण कार्यों के लिए श्रेष्ठ)
शुभ चौघड़िया: दोपहर 02:00 से दोपहर 03:00 तक
सावधान: दोपहर 04:30 से शाम 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस दौरान नया काम शुरू न करें।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो सुखद रहेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन दोस्तों की मदद से आर्थिक संकट टल जाएगा। पारिवारिक जीवन स्थिर रहेगा। वाहन चलाते समय एहतियात बरतें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज मानसिक अशांति और भागदौड़ वाला दिन हो सकता है। कोई बड़ा अवसर चूकने की आशंका है। व्यापारिक निर्णयों में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। अपनों से जुड़ी कोई खबर मन उदास कर सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों की बात करें तो आज आप राहत की सांस लेंगे। पुराने कर्ज का बोझ कम होने से मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर में मांगलिक उत्सव की रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के आज अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। पार्टनरशिप में काम करने वालों को आज बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश के लिए दिन उत्तम है। परिवार में खुशियां आएंगी। सेहत के प्रति बेफिक्र रह सकते हैं।
शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
अब बात करते हैं सिंह राशि वालों की तो आज सतर्क रहने की जरूरत है। व्यर्थ के विवाद आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचा सकते हैं। व्यापार में कोई नया प्रयोग फिलहाल न करें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। शारीरिक थकान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
करीबी रिश्तेदारों से अनबन मानसिक तनाव दे सकती है। कार्यक्षेत्र में पारदर्शिता बनाए रखें। साझीदार पर आँख मूँदकर भरोसा न करें। धन हानि की आशंका है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग हैं।
शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात मन को उत्साहित कर देगी।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
अब बारी है आज की लकी वन राशि वृश्चिक की। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होने से आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी या नया वाहन खरीदने के प्रबल योग हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनके साथ मधुर संबंध रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों का आज दिन थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। सहयोगियों की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए कागजी कार्रवाई खुद देखें। पारिवारिक कलह के कारण मन विचलित रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा रहने वाला है। प्रियजन से जुड़ी कोई दुखद खबर मिल सकती है। निवेश के मामले में आज हाथ रोकना ही बेहतर है। व्यापार में घाटा संभव है। बात सेहत की करें तो आज स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, लापरवाही न बरतें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
आज की दूसरी लकी राशि है कुंभ तो आज आपकी कानूनी विवादों में आपकी जीत होगी और लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन 'मालव्य योग' के कारण अत्यंत शुभ है। अपनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों का आज का दिन भाग्यशाली सिद्ध होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से बड़े कार्य सिद्ध होंगे। अचल संपत्ति खरीदने के योग हैं। पिता के सहयोग से नया प्रोजेक्ट शुरू होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम है।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
