Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Aaj Ka Rashifal, 30 April 2026: नृसिंह जयंती पर तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal, 30 April 2026: आज यानी गुरुवार का दिन आध्यात्मिक और आर्थिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जिसे नृसिंह जयंती के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। साथ ही आज चंद्रमा तुला राशि में भी गोचर करने जा रहे हैं ऐसे में आज का दिन और भी खास हो जाता है और व्यापारिक और नौकरीपेशा जातकों के लिए आय के नए मार्ग खुलेंगे। आइए जान लेते हैं कि आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है और किन राशियों के लिए मुश्किलभरा रहने वाला है। साथ ही आज के पंचाग और शुभ-अशुभ मुहूर्त पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

आज का विशेष पंचांग और योग
तिथि: वैशाख शुक्ल चतुर्दशी (रात 09:12 तक)
नक्षत्र: चित्रा नक्षत्र (रात 02:16, 1 मई तक), तत्पश्चात स्वाती नक्षत्र।
शुभ योग: वज्र योग और सिद्धि योग।
विशेष: आज नृसिंह जयंती है। भद्रा (विष्टि करण) का प्रभाव रहने के कारण महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी बरतें।
मेष राशि (Aries)
आज आप नई जिम्मेदारियों से घिरे रहेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी और ऑफिस में आपके प्रोजेक्ट्स को सराहना प्राप्त होगी। छात्रों के लिए ग्रुप स्टडी का दिन है, करियर में उन्नति होगी। सरकारी पक्ष से लाभ के योग हैं।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृष राशि (Taurus)
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। पुराने मित्रों के घर आने से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा। करियर व शिक्षा की बात करें तो सीनियर्स की मदद से कार्यक्षमता बढ़ेगी। शारीरिक रूप से आप फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले जान लें कि आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों की ओर अधिक रहेगा। फर्नीचर के व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष लाभ लेकर आएगा। व्यवसाय में मनचाहा मुनाफा और कामकाज में बेहतरी। घर के बड़ों का सम्मान करें, उनका आशीर्वाद फलीभूत होगा।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी के साथ कुछ नई चुनौतियां भी सामने आएंगी। व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। अच्छी बात ये है कि दोस्तों की मदद से रुके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। आय के नए स्रोत विकसित होंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन ऐतिहासिक हो सकता है। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी और उत्सव जैसा माहौल रहेगा। प्रॉपर्टी के काम में भविष्य के लिए बड़ी सफलता। आज आपको अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखना होगा, वहीं घुटनों के दर्द से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
आज माता-पिता के सहयोग से कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्य गति पकड़ेंगे। प्रतियोगी छात्रों के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के प्रबल योग हैं। परिवार का पूरा सहयोग आपके निर्णयों में रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 5
तुला राशि (Libra)
आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं तो आज आप कूल रहेंगे। ऑफिस में आपका सकारात्मक रवैया कठिन कार्यों को भी आसान बना देगा। फिजूलखर्ची से बचें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, भविष्य के लिए बचत करें। भाई-बहनों के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज अपनी बातों को संतुलित रखें। नया व्यापार शुरू करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। कार्यस्थल पर नए संपर्क बनेंगे, बातचीत में संयम रखें। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्याओं में सुधार होगा।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के आज कार्यक्षेत्र में सुखद बदलाव होंगे। दांपत्य जीवन में समृद्धि आएगी। बच्चों के साथ बिताया गया समय आपको मानसिक शांति देगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे, पुरानी बीमारी दूर होगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
काम के साथ-साथ शरीर को आराम देना भी जरूरी है। ऑफिस में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। डिप्लोमा के छात्र कड़ी मेहनत जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी। मानसिक तनाव से बचें और पर्याप्त नींद लें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले जान लें कि आज सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के सुंदर प्रस्ताव आ सकते हैं। छात्रों को कला और प्रतिभा प्रदर्शन के मौके मिलेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी, व्यापारिक बदलाव लाभकारी रहेंगे।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
अब बात कर लेते हैं मीन राशि वालों कि तो आर्थिक रूप से आज का दिन सबसे लाभकारी सिद्ध होगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी और घर में मेहमानों के आने से खुशी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
