Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, सिंह राशि वाले रहें सावधान
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: आज यानी 5 अप्रैल 2026, दिन रविवार को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रही है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज मेष, तुला और वृश्चिक जैसी राशियों के लिए आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, वहीं सिंह और वृषभ राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
चाहे आप करियर की चिंता में हों, निवेश का मन बना रहे हों या अपनी लव लाइफ को बेहतर करना चाहते हों पढ़ें आज का राशिफल और जानें कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन।

मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। रुके हुए जमीन-जायदाद के मामले सुलझेंगे।
करियर व धन: निवेश के लिए समय उत्तम है। ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी।
रिश्ते: जीवनसाथी के साथ पुराने मतभेद दूर होंगे। माता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
सेहत: आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने बजट पर ध्यान देने की जरूरत है। खर्चों की अधिकता मानसिक तनाव दे सकती है।
करियर व धन: नौकरी चाहने वालों को नए और आकर्षक अवसर मिल सकते हैं।
रिश्ते: लव लाइफ रोमांचक रहेगी, पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का योग है।
सेहत: आर्थिक चिंता के कारण हल्की अनिद्रा या तनाव संभव है।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बस आपको सूझ-बूझ से काम करना होगा।
करियर व धन: छात्रों को गुरुओं का मार्गदर्शन मिलेगा। आय और व्यय बराबर रहेंगे।
रिश्ते: बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपनों का साथ मन प्रसन्न रखेगा।
सेहत: कलात्मक कार्यों में समय बिताएं, इससे मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले लोगों के लिए गोल्डन टाइम है। आज का दिन आपके लिए नौकरी और व्यापार के मामले में दिन शानदार रहने वाला है।
करियर व धन: कार्यक्षेत्र में आपकी गंभीरता आपको सफलता दिलाएगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
रिश्ते: ससुराल पक्ष से कुछ अनबन हो सकती है, वाणी पर संयम रखें।
सेहत: काम के बोझ के कारण थकान हो सकती है, पर्याप्त विश्राम करें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: क्रीम
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले थोड़ा चिंता में पड़ सकते हैं। दरअसल, आज का दिन उनके लिए थोड़ा संघर्षपूर्ण हो सकता है। बिजनेस में लाभ के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता है।
करियर व धन: विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों के प्रयास सफल होंगे। कमाई के नए स्रोत मिलेंगे।
रिश्ते: बातचीत के दौरान मर्यादा न भूलें, लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकाल सकते हैं।
सेहत: अत्यधिक भागदौड़ से पैरों में दर्द या थकान की समस्या हो सकती है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले आज अपनी बुद्धि और चातुर्य से आप बिगड़े हुए काम बना लेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। कह सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
करियर व धन: कार्यस्थल पर अपनी योजनाएं साझा न करें। उधार लेन-देन से आज बचें।
रिश्ते: पिता का सहयोग आपके लिए वरदान साबित होगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
सेहत: खान-पान में लापरवाही न बरतें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले लोगों के लिए तो आज का दिन किसी जैकपॉट से कम नहीं है। आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ है। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
करियर व धन: पार्टनरशिप के कामों में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग हैं।
रिश्ते: सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
सेहत: आप मानसिक रूप से काफी शांति और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों को आज सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। निवेश के मामले में जोखिम न लें। कोई भी काम करें तो पहले अच्छे से सोच-समझ लें।
करियर व धन: कार्यक्षेत्र में जूनियर की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि की आशंका है।
रिश्ते: जीवनसाथी की सलाह मानकर चलेंगे तो बड़े संकट से बच सकते हैं।
सेहत: यात्रा के दौरान अपने सामान और सेहत दोनों का ख्याल रखें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गहरा लाल
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। आपकी मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।
करियर व धन: राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया पद या सम्मान मिल सकता है। निवेश फलदायी होगा।
रिश्ते: कुंवारे लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। मित्रों के साथ विवाद सुलझेगा।
सेहत: आप उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि का है। अपना और अपने परिवार वालों का खास ख्याल रखें।
करियर व धन: प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे।
रिश्ते: परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से जश्न का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सेहत: दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: आसमानी
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वाले आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। बिजनेस में मनचाहा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। बस जो भी करें वो मन लगाकर और सावधानी पूर्वक करें।
करियर व धन: पुराने निवेश से आज मोटा धन लाभ हो सकता है। सहकर्मियों पर नजर रखना जरूरी है।
रिश्ते: भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। मां के साथ वैचारिक मतभेद संभव हैं।
सेहत: शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी, योग और व्यायाम का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नीला
मीन राशि (Pisces)
अब आखिर में बारी आती है मीन राशि वालों कि तो उनके लिए आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। धन संबंधी चिंताएं काफी हद तक दूर होंगी।
करियर व धन: अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। भाइयों और ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलेगी।
रिश्ते: लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट का प्लान बन सकता है।
सेहत: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज आप अपने मनपसंद भोजन का लुत्फ उठाएंगे।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सुनहरा पीला
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
