Aaj Ka Rashifal 5th July: बिजनेस में में इन राशि राशि वालों का होगा नुकसान, जानिए क्या है आज आपके भाग्य में

आज 5 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज सूर्योदय प्रात 5 बजकर 29 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 23 मिनट पर होगा। आज आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष अमावस्या है। नक्षत्रों की बात करें तो आज आर्द्रा का योग है। दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 तक अभिजीत योग है।

ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा आइए वजानते हैं आपके दैनिक राशिफल से।

Aaj Ka Rashifal 5 July In Hindi Horoscope Today For Kumbh Mesh Vrischik Singh Kanya Tula And More

मेष दैनिक राशिफल(Aries Daily Horoscope)

काम से जुड़े किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार कोई सकारात्मक बदलाव आएगा। अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेकर आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने का प्रयास करें।

व्यापार: आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। निवेश संबंधित निर्णय सोच समझकर लें।

नौकरी: किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा।

परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव होने से मन परेशान रहेगा।

लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का एक अलग रूप देखने को मिलेगा।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी और आप काफी प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal 5 July In Hindi Horoscope Today For Kumbh Mesh Vrischik Singh Kanya Tula And More

किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिलेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपको अपने प्रिय पर गर्व होगा।

व्यापार: नए कार्य की शुरूआत करने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

नौकरी: बॉस की गुड बुक्स में आने के लिए आप ध्यानपूर्वक अपने काम करें। छोटी छोटी गलतियां करने से बचें।

परिवार: बड़े भाइ या बहन के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको उनकी ओर से अच्छे सुझाव भी मिलेंगे।

लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खास रहेगा। डेटिंग के लिए आप अपनी पसंदीदा जगह पर जा सकते हैं।

स्वास्थ्य: सुस्ती और आलस्य दूर करने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक:28

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Horoscope)

भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से अटका हुआ काम बन सकता है। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें अन्यथा लापरवाही के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। काम के साथ स्वास्थ्य भी जरूरी है।

व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी लेंगे।

नौकरी: अचानक ट्रांसफर हो सकता है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को और परिश्रम करने की जरूरत है।

परिवार: पैसों से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। घर के माहौल में सुधार आएगा।

लव: यदि आप सिंगल हैं और किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी से बचने की जरूरत है।

स्वास्थ्य: हाई बीपी और शुगर के मरीजों को संभलकर रहना होगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:31

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:30 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope)

अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए अपने काम करने के तरीके में आपको सुधार लाने की जरूरत है। दोस्तों और परिजनों के साथ आज का दिन स्कूल में गुजरेगा। आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

व्यापार: अपनी व्यवसायिक योजनाओं को गुप्त रखें। दूसरों पर ज्यादा भरोसा ना करें।

नौकरी: कंपटीशन बढ़ने के कारण आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव ना डालें।

परिवार: घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे।

लव: अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आएगा। रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य: आपको काफी कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:16

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal 5 July In Hindi Horoscope Today For Kumbh Mesh Vrischik Singh Kanya Tula And More

महत्वपूर्ण फैसले लेते समय ज्यादा जल्दबाजी ना करें। किसी करीबी से सलाह मशवरा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी।

व्यापार: आर्थिक तंगी के कारण आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है।

नौकरी:कड़े परिश्रम के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिलने के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं।

परिवार: शिक्षा के क्षेत्र में संतान का प्रदर्शन काफी बढ़िया रहेगा। आप उनके साथ अधिक समय भी बिताएंगे।

लव: जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में निरसता रहेगी। अपने रिश्ते को महत्व दें।

स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:40

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल(Virgo Daily Horoscope)

घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी नए कार्य की भूमिका भी बन सकती है।

व्यापार: पुराने संपर्क से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है।

नौकरी: आपकी तरक्की का संकेत मिल रहा है। आपको मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है।

परिवार: आपका बहुत ज्यादा अनुशासित होना अक्सर घर के सदस्यों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। इस

लव: यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो अपने रिश्ते को आप गंभीरता से लें। पार्टनर की भावनाओं के साथ खिलवाड़ ना करें।

स्वास्थ्य: अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की कोशिश करें नहीं तो किसी भी मौसमी बीमारी की चपेट में आप आसानी से आ सकते हैं।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:21

शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:55 तक

तुला दैनिक राशिफल(Libra Daily Horoscope)

पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा और आपका तनाव कम होगा। किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।

व्यापार: नई व्यावसायिक योजना पर काम करने का मौका मिलेगा। कोई बड़ी डील या प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।

नौकरी: दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपनी मेहनत से आप उच्च अधिकारियों का दिल जीत लेंगे।

परिवार: परिजनों के साथ किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। नए लोगों से मेलजुल बढ़ेगा।

लव: आपके साथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का अहसास कराएगा।

स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। आप काम को लेकर ज्यादा स्ट्रेस ना लें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:26

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल(Scorpio Daily Horoscope)

काम से जुड़ी निराशा दूर होगी और आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आप अपने प्रयास जारी रखें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

व्यापार: बदलाव की योजना बन सकती है। आप सोच समझकर निर्णय लें। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा।

नौकरी: अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

परिवार: घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें।

लव: अपने प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के लिए समय अनुकूल है। पार्टनर की ओर से भी सकारात्मक जवाब मिल सकता है।

स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस होगा। आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:2

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल(Sagittarius Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal 5 July In Hindi Horoscope Today For Kumbh Mesh Vrischik Singh Kanya Tula And More

दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात करने के लिए दिन अच्छा है। आपके लापरवाह रवैये के कारण रिश्तों में गलतफहमियां आ सकती है। कठिन परिस्थितियों में घबराने की जगह उनका हल ढूंढने की कोशिश करें।

व्यापार: व्यावसायिक संबंधित मामलों में बहुत ही समझदारी से काम लें। दूसरों के बहकावे में ना आएं।

नौकरी: सहकर्मियों या उच्च अधिकारियों के साथ छोटी सी बात पर तनाव हो सकता है।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।

लव: जीवनसाथी पर हावी होने की कोशिश ना करें। आप के कठोर व्यवहार की वजह से आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।

स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है। खानपान की आदतों में बदलाव करें।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक:31

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल(Capricorn Daily Horoscope)

सितारे आपके पक्ष में हैं। आपको अपनी मेहनत और कार्यप्रणाली के शानदार परिणाम मिलेंगे। अतीत में लिया हुआ आपका कोई फैसला आपको सुकून और शांति दे सकता है।

व्यापार: अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में ज्यादा जल्दबाजी ना करें।

नौकरी: मनचाही नौकरी मिल सकती है। अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है।

परिवार: घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। आज परिजनों और दोस्तों के साथ गेट टूगेदर करने का मौका मिलेगा।

लव: रोमांटिक लाइफ में चल रही परेशानी का अंत होगा। आपके बीच की दूरियां खत्म होगी।

स्वास्थ्य: देर रात तक जागकर काम ना करें नहीं तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:4

शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:55 तक

कुंभ दैनिक राशिफल(Aquarius Daily Horoscope)

कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आज वकील से कानूनी सलाह ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं। कुछ नया और अलग करने का आपका सपना पूरा होगा।

व्यापार: उधार देने से बचें नहीं तो आपका पैसा लंबे समय के लिए फंस सकता है।

नौकरी: समय पर दफ्तर पहुंचने की कोशिश करें। आपकी लेटलतीफी बॉस का मूड खराब कर सकती है।

परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के मान सम्मान का ध्यान रखें। गलत बातों से दूर रहें।

लव: जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। आपके बीच खट्टी मीठी नोंक झोक होगी।

स्वास्थ्य: समय पर भोजन करें और लगातार काम करने से भी बचें।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:25

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल(Pisces Daily Horoscope)

चिंता और तनाव को भूलकर अपने रुचिपूर्ण कार्यों पर भी ध्यान दें। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए आप कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको मिले।

व्यापार: लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। काम में प्रगति से आपको काफी खुशी मिलेगी।

नौकरी: दफ्तर में ईर्ष्यालु सहकर्मियों से सावधान रहें नहीं तो वे आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

परिवार: कामकाज में ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप परिजनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा।

लव: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।

स्वास्थ्य: सेहतमंद रहने के लिए आप व्यवस्थित और सचेत रहें।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:38

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, July 5, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion