Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal, 5 May 2026: साल का पहला 'बड़ा मंगल' आज, बजरंगबली की कृपा से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal, 5 May 2026: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का पावन दिन है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज साल का पहला 'बड़ा मंगल' है, जिसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है पड़ रहा है। हनुमान जी की आराधना के इस विशेष पर्व पर ग्रहों की एक दुर्लभ जुगलबंदी हो रही है। बड़ा मंगल पर हनुमान जी की विशेष पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती हैं। आज बुधादित्य, मालव्य, वाशि, शजव और सुनफा योग का एक साथ निर्माण हो रहा है। विशेष रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए 'मालव्य योग' धन और सफलता के नए द्वार खोलने वाला है। आइए जान लेते हैं बड़ा मंगल पर किन राशियों पर होगी बजरंगबलि की विशेष कृपा और किन्हें करना होगा संघर्ष।

आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त
तिथि: ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, चतुर्थी।
नक्षत्र: दोपहर 12:55 तक ज्येष्ठा, उसके बाद मूला नक्षत्र।
शुभ चौघड़िया (लाभ-अमृत): दोपहर 12:15 से 02:00 बजे तक (मांगलिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ समय)।
चंद्र गोचर: दोपहर 12:55 के बाद चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
राहुकाल: दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक (इस दौरान नए कार्यों से बचें)।
मेष से मीन: हनुमान जी की कृपा से कैसा रहेगा आपका दिन?
मेष राशि (Aries)
आज 'बड़ा मंगल' आपके लिए मान-सम्मान लेकर आया है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बावजूद मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेकिन वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले जान लें कि आज मालव्य योग का लाभ उन्हें मिलेगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। व्यापारिक निर्णयों में जल्दबाजी न करें, वरना बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों पर आज बजरंगबली की विशेष कृपा होगी, उनके पुराने कर्ज उतरेंगे और आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए प्रोजेक्ट्स में निवेश के योग हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
अब बात कर लेते हैं कर्क राशि वालों की तो आज का दिन उनके लिए शुभ रहने वाला है। आज अटके हुए कार्यों में तेजी आएगी। साझेदारी (Partnership) के कामों में आज का दिन बेहद मुनाफे वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगें।
शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों की बात करें तो आज संयम से काम लेने की जरूरत है। व्यर्थ के विवाद आपकी सामाजिक छवि खराब कर सकते हैं। व्यवसाय में फिलहाल यथास्थिति बनाए रखें, किसी बड़े बदलाव से बचें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। रिश्तेदारों के साथ अनबन की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखें और लेन-देन में सावधानी बरतें।बिजनेस पार्टनर पर आँख मूँदकर भरोसा न करें।
शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
आज का दिन खुशियों भरा है। किसी पुराने मित्र या खास व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न कर देगी। लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। धार्मिक यात्रा संभव है।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों पर हनुमान जी मेहरबान हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। नई नौकरी और नए घर/वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
स्वास्थ्य और पारिवारिक मसलों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आलस्य का त्याग करें वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों की निगरानी खुद करें, सहयोगियों पर निर्भर न रहें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा दिन है। किसी प्रियजन से अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिससे मन विचलित होगा। निवेश और खर्चों पर नियंत्रण रखें, धन हानि की संभावना है।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
बड़ा मंगल आपके लिए कानूनी विजय लेकर आया है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में विस्तार के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। रुका हुआ धन मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विशिष्ट लोगों से मुलाकात आपके करियर को नई दिशा देगी। नई संपति या वाहन खरीदने के लिए समय बहुत अनुकूल है।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
Disclaimer: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत समाधान के लिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श लें।



Click it and Unblock the Notifications
