Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी
Aaj Ka Rashifal 6th July: शनि देव की टेढ़ी नज़र से इन राशियों का बचना होगा मुश्किल, जानें क्या है आज आपके भाग्य
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
कुछ उतार चढ़ाव आएंगे, लेकिन हर स्थिति में आप खुद को सकारात्मक बनाए रखें। स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो होने की संभावना है। अपनी सेहत को प्राथमिकता दें नहीं तो समस्या हो सकती है।
व्यापार: मनचाहे मुनाफे के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। नई रणनीतियां बनाने पर ध्यान दें।
नौकरी: वर्कलोड अधिक रहेगा। योजना के अनुसार काम पूरे करने की कोशिश करें। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ बहसबाजी हो सकती है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं नहीं तो घर का माहौल बिगाड़ सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ वक्त बिताकर सुकून मिलेगा। आपको उनकी ओर से कोई तोहफा भी मिल सकता है।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव बढ़ेगा। आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
व्यर्थ की चिंता छोड़कर जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दें। किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई नई बेहद दिलचस्प जानकारी मिलेगी।
व्यापार: अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो कर्मचारियों की वजह से आज कोई समस्या हो सकती है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा।
नौकरी: अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आपकी वजह से आपकी कंपनी को कोई बड़ा फायदा हो सकता है।
परिवार: कोई पुराना विवाद सुलझने से घर के माहौल में सुधार आएगा। आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है।
लव: रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन उचित नहीं है। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपको मुसीबत में डाल सकता है। किसी करीबी की नाराजगी आपकी बेचैनी बढ़ाएगी। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।
व्यापार: व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। साझेदारी में व्यवसाय करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
नौकरी: यदि काम से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से अपना पक्ष रखें।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है।
लव: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेगा। प्रेमी जोड़ों की डेटिंग बहुत ही यादगार रहने वाली है।
स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के कारण बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
निजी जीवन की परेशानियों को काम पर हावी ना होने दें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आमदनी का नया जरिया प्राप्त हो सकता है।
व्यापार: पुरानी असफलता को भूलकर नए अवसरों पर ध्यान देने का समय है। अच्छे फायदे के लिए सोच समझकर अपनी व्यावसायिक योजनाएं बनाएं।
नौकरी: दफ्तर में अपनी व्यक्तिगत बातें सहकर्मियों से शेयर ना करें नहीं तो आपकी कमजोरी का कोई फायदा उठा सकता है।
परिवार: परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन अपनों के साथ मौज मस्ती में गुजरेगा।
लव: अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य: जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम ना करें। आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:20 तक
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। आपको सुकून महसूस होगा और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। रिश्तों में रहे गिले शिकवों को दूर करने का प्रयास करें नहीं तो स्थिति और बिगड़ सकती है।
व्यापार: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कोई नई डील भी पक्की होने की संभावना है।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे लेकिन आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की जरूरत है।
परिवार: घर के बड़ों के साथ अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। आप खुले दिल से अपना पक्ष रखें।
लव: वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। आपकी लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।
स्वास्थ्य: यदि पहले से ही आपको कोई रोग है तो आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:34
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। अपने संवाद के जरिए आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ हो सकता है।
व्यापार: उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कुछ नया करने के लिए समय अच्छा है।
नौकरी: तरक्की का अवसर प्राप्त होगा। मन लगाकर काम करें।
परिवार: गंभीर मुद्दों पर घर के सदस्यों के साथ चर्चा हो सकती है। आप किसी पुराने पारिवारिक मसले को सुलझाने में कामयाब रहेंगे।
लव: वैवाहिक जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। आज जीवनसाथी के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:30 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करें नहीं तो आपकी आलोचना हो सकती है। बढ़ते हुए स्ट्रेस की वजह से छोटी सी समस्या भी आपको बड़ी लगेगी। आपको स्वयं के अंदर कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।
व्यापार: महत्वपूर्ण कागज संभालकर रखें नहीं तो उनके गुम होने की संभावना है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की मदद से आपका कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा।
परिवार: घर का माहौल बिगड़ने ना दें। आपको संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है।
लव: प्रेमी जोड़ों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आपके रिश्ते में दरार आ सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। आपको खुद पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
मन विचलित रहेगा और किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। व्यर्थ की बातों में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट ना करें। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
व्यापार: आए में वृद्धि होगी, लेकिन जोखिम भरे फैसले लेने के लिए समय उचित नहीं है।
नौकरी: अचानक कार्यभार बढ़ने से काफी आप काफी बोझिल महसूस करेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताएं। इससे आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा।
लव: यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान दें। अपने साथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
स्वास्थ्य: काम और निजी जीवन की परेशानियों के कारण आप शारीरिक और मानसिक तनाव महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
बेकार की बातों को भूलकर आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देंगे। आज आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा।
व्यापार: विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: काम के प्रति लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए।
परिवार: बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताएंगे। इसके अलावा घर के दूसरे सदस्यों की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखेंगे।
लव: मैरिड लाइफ हो या लव लाइफ आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खानपान का ध्यान रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:50 तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
परिस्थिति के अनुसार खुद में बदलाव लाने का प्रयास करें। बीती बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करने का यही उचित समय है। जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही इस्तेमाल करें।
व्यापार: बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त होगा। कुछ नए लोगों से भी आप जुड़ सकते हैं।
नौकरी: आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करेंगे। उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा।
परिवार: अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
लव: वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव कम होगा, लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा।
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा और आप काफी कड़ी मेहनत भी करेंगे। घर का माहौल तनावपूर्ण रहने की संभावना है। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते समय परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें।
व्यापार: किसी कार्य में रुकावट आ सकती है, लेकिन आपकी यह समस्या अस्थाई है।
नौकरी: क्रोध और अहंकार आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ ठीक से बर्ताव करें।
परिवार: यदि कोई समस्या है तो खुलकर अपने परिजनों से बात करें। चुप रहकर गलतफहमी ना बढ़ाएं।
लव: जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालना होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Meen Daily Horoscope)
काम की वजह से आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करना होगा।
व्यापार: निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज बॉस आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे।
परिवार: सारे गिले शिकवे दूर होंगे। आपके रिश्तों में सुधार आएगा। माता पिता के साथ छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं।
लव: यदि आपकी लव लाइफ में कोई समस्या है तो उसके दूर होने से आपके बीच प्रेम और अपनापन देखने को मिलेगा।
स्वास्थ्य: लापरवाही के कारण आपकी सेहत अचानक बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय: 11 बजे तक से दोपहर 2 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











