Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Aaj Ka Rashifal, 6 May 2026: राशियों की लगेगी लॉटरी, वृश्चिक को मिलेगा अटका धन और कुंभ का चमकेगा भाग्य
Aaj Ka Rashifal, 6 May 2026: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 6 मई 2026, बुधवार का दिन ग्रहों के एक बेहद शुभ और दुर्लभ संयोग के साथ आ रहा है। विशेष रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए 'मालव्य योग' राजयोग के समान फल देगा। जहां वृश्चिक राशि वालों को सालों से अटका हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग हैं, वहीं कुंभ राशि वालों के करियर में उन्नति का मार्ग खुलेगा। कल चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में गोचर करेंगे, जो कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा। ज्योतिषिय गणना के अनुसार, आज ग्रहों की विशेष जुगलबंदी से सिद्ध, बुधादित्य, मालव्य, वाशि और सुनफा योग का मंगलकारी साथ मिलने वाला है। आइए जान लेते हैं आज का पंचांग और कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन।

आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त
तिथि: पंचमी (सुबह 07:52 के बाद)।
नक्षत्र: दोपहर 03:54 तक मूला, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा।
शुभ चौघड़िया (लाभ-अमृत): सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक।
शाम का शुभ मुहूर्त (लाभ): शाम 05:15 से 06:15 बजे तक।
राहुकाल: दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक (इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत न करें)।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की के द्वार खोलेगा। कार्यक्षेत्र में गुप्त स्रोतों से अचानक धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग आपको मुश्किलों से बाहर निकालेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों को मालव्य योग का लाभ तो मिलेगा, लेकिन खर्चों की अधिकता बजट बिगाड़ सकती है। संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि (Gemini)
बात मिथुन राशि की करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक मजबूती महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। भाग्य का साथ थोड़ा कम मिल सकता है, इसलिए बनते हुए कार्यों में देरी होने पर घबराएं नहीं। मेहनत को दोगुना करें और वाणी पर संयम रखें।
शुभ रंग: दूधिया सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले जान लें कि आज कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होने के योग हैं। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले आज ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा | शुभ अंक: 6
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मेलजोल और यात्राओं का है। जीवनसाथी के भाग्य से आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज आपके बिगड़े काम भी बनेंगे।
शुभ रंग: हल्का नीला | शुभ अंक: 8
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज के दिन के लिए वृश्चिक राशि वाले आप सबसे भाग्यशाली राशियों में से एक हैं। अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक तंगी दूर होगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3
धनु राशि (Sagittarius)
आज धनु राशइ वालों की आय में वृद्धि तो होगी, लेकिन बढ़ते खर्च आपको तनाव दे सकते हैं। ड्राइविंग करते समय सावधानी बरतें और परिवार के साथ बहस से बचें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 4
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ काम का बोझ अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 10
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के व्यापारियों के लिए आज का दिन 'बंपर' साबित हो सकता है। नए ऑर्डर मिलने से आय में भारी वृद्धि होगी। घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 11
मीन राशि (Pisces)
आपकी बुद्धिमानी आज आपको बड़ी चुनौतियों से बाहर निकालेगी। निवेश के लिए दिन बहुत श्रेष्ठ है। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 12
Disclaimer: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत समाधान के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
