Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: आज धनु और कर्क राशि के लिए बड़ा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal, 7 May 2026: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखने वाला है। आज ग्रहों की युति से साध्य, बुधादित्य, मालव्य, वाशि और सुनफा जैसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। विशेष रूप से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को मालव्य योग का जबरदस्त लाभ मिलेगा। वहीं, धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास की नई ऊंचाइयां छूने वाला होगा। आइए जान लेते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है और किन राशियों को आज संघर्ष करना होगा व किन लोगों की चमकेगी सोई किस्मत। साथ में आज के पंचांग पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

आज का पंचांग और शुभ-अशुभ काल
तिथि: ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष पंचमी (सुबह 10:14 तक), उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा (शाम 06:45 तक), उपरांत उत्तराषाढ़ा।
योग: साध्य योग (रात 01:59 तक), उसके बाद शुभ योग।
चंद्र संचार: चंद्रमा रात 01:26 तक धनु राशि में रहेंगे, उसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
समय की शुद्धि:
अभिजीत मुहूर्त (शुभ): सुबह 11:57 से दोपहर 12:49 तक।
राहुकाल (अशुभ): दोपहर 02:00 से 03:38 तक (इस दौरान शुभ कार्य वर्जित हैं)।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:16 से 05:04 तक।
सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले जान लें कि राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए आज का दिन पद-प्रतिष्ठा दिलाने वाला है। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। नए पद की प्राप्ति संभव है। विद्यार्थी दूसरों की सलाह के बजाय अपने विवेक से विषयों का चुनाव करें। पार्टनरशिप में निवेश से बचें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वाले आज आर्थिक मोर्चे पर आज संभलकर चलने की जरूरत है। फिजूलखर्ची आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। गुप्त विरोधियों से सतर्क रहें। लव पार्टनर को परिवार से मिलवाने के लिए दिन श्रेष्ठ है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले जान लें कि आज घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। अपनी गोपनीय रणनीतियां किसी के साथ साझा न करें। माताजी के स्वास्थ्य या उनके साथ वैचारिक मतभेद का ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। विशेष रूप से कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको बड़ी जीत मिल सकती है। पेंडिंग काम निपटाने का सही समय है। प्रॉपर्टी में निवेश करना भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
व्यापारिक दृष्टिकोण से सिंह राशि वालों का आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आएगा। नए संपर्कों से लाभ होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत दोगुनी करनी होगी। परिवार के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन ऑफिस की राजनीति आपकी छवि बिगाड़ सकती है। बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, काम में पारदर्शिता रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक अशांति से बचें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले इस बात का ध्यान रखें कि आज कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आने के संकेत हैं। डेटा और जरूरी जानकारी के प्रति सावधान रहें, लीक होने का खतरा है। बजट बिगड़ सकता है, सोच-समझकर खर्च करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों का आज पुरानी समस्याओं के कारण मन विचलित रह सकता है। रिश्तों में संवाद बनाए रखें। विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत है। नया घर खरीदने का सपना आज हकीकत बन सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। जीवनसाथी की तरक्की से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। शत्रुओं से सावधान रहें, बाकी दिन उत्तम है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जान लें कि आज खर्चों की अधिकता रहेगी, इसलिए आय और व्यय का संतुलन बनाना अनिवार्य है। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को सीनियर्स से लाभ मिलेगा। धन संचय (Savings) पर ध्यान दें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि की बात करें तो आज कठिन परिश्रम का मीठा फल मिलने का समय है। पिता का सहयोग आपके तनाव को कम करेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। ससुराल पक्ष से बात करते समय अपनी वाणी संयमित रखें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन इच्छाओं की पूर्ति का दिन है। पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी, जिससे अधूरे काम पूरे होंगे। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। बच्चों की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
