Latest Updates
-
बार-बार सिरदर्द और उल्टी होना हो सकता है ब्रेन ट्यूमर का लक्षण, इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज -
National Best Friends Day पर वो मजेदार मीम्स और जोक्स, जिन्हें पढ़ते ही आपको अपने कमीने दोस्त की याद आ जाएगी -
Pahari Style Singori Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की मशहूर पारंपरिक मिठाई -
National Best Friends Day 2026: तेरी दोस्ती पर हमें नाज है...बेस्ट फ्रेंड डे पर दोस्तों को भेजें ये खास संदेश -
Aaj Ka Rashifal 08 June 2026: सोमवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Crispy No Slime Bhindi Do Pyaza Recipe: बिना चिपचिपी और कुरकुरी भिंडी बनाने का आसान तरीका -
Morning Vs Evening Yoga: सुबह या शाम, क्या है योग करने का बेस्ट टाइम? जानें किस समय मिल सकता है ज्यादा फायदा -
Halwai Style Crispy Moong Namkeen Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी नमकीन -
Adhik Maas Kalashtami 2026: अधिक मास की कालाष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Baba Vanga Predictions: 2026 में प्रलय से मचेगी तबाही? क्या सच होने वाली है बाबा वेंगा की ये खौफनाक भविष्यवाणी
Aaj Ka Rashifal 8 April 2026: आज कैसा रहेगा आपका दिन, जानें मेष से मीन तक की सभी 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 8 April 2026: अधिकतर लोग दिन दिन की शुरुआत राशिफल के साथ करते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उसका आज का दिन कैसा बीतने वाला है। किससे सावधान रहने की जरूरत है और किन राशियों की लॉटरी लगने वाली है। आज बुधवार, 8 अप्रैल का दिन कुछ राशियों के लिए लकी होने वाला है तो कुछ राशियों के लिए चिंता बढ़ाने वाला भी है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मेष, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले जातकों के लिए आज क दिन अच्छा है तो वहीं कुछ राशि वालों के लिए मुश्किल भरा भी है।
आज 'बुध' के प्रभाव के कारण वाणी और व्यापार में चतुरता काम आएगी, लेकिन निवेश के मामले में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल कि मेष से लेकर मीन राशि तक के सितारों के पिटारे में आज क्या खास है।

मेष राशि (Aries)
सबसे पहले बात कर लेते हैं मेष राशि की तो आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक दृष्टि से ठीक रहेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता निखर कर सामने आएगी और व्यापार में नए सौदे लाभ देंगे। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा, जिससे मानसिक संतोष बना रहेगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे, नई जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि के जातकों को आज सामाजिक और सरकारी क्षेत्रों में विशेष लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपके नए आइडिया सफल होंगे। हालांकि, प्रेम संबंधों में आज छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है, इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। पार्टनर के साथ समझदारी बरतें, सेहत के प्रति सतर्क रहें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए आज यानी बुधवार का दिन रुके हुए कार्यों को गति देने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में राजनीति से दूर रहना ही आपके हित में होगा, वरना छवि खराब हो सकती है। करियर की बात करें तो मुनाफा होने के प्रबल संकेत हैं, कोर्ट-कचहरी के मामलों से बचें। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा, घुटनों के दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा
कर्क राशि (Cancer)
आज कर्क राशि के जातकों को किसी भी तरह के साहसिक या जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें, आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे, सेहत में लापरवाही न बरतें।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन पार्टनरशिप में काम करने के लिए श्रेष्ठ है। आपकी प्रभावशाली वाणी लोगों को आकर्षित करेगी। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या डिनर का प्लान बन सकता है। व्यापारिक साझेदारी में लाभ होगा, गैर-कानूनी काम से बचें। रिश्तों में मधुरता आएगी, खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातक आज दूसरों की मदद करने में समय बिताएंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन सीनियर्स को प्रभावित करेगा। परिवार में चल रही पुरानी समस्याओं का आज समाधान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में संतुलन बना रहेगा, मानसिक शांति महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: हरा
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति आज काफी मजबूत रहने वाली है। पुराने मतभेद सुलझने से मन हल्का होगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें वरना सेहत बिगड़ सकती है। करियर की बात करें तो लाभ होने की संभावना है और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज संपत्ति खरीदने का प्रबल योग है। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद पर भरोसा करें। कार्यस्थल पर किसी से भी झूठ बोलने से बचें, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। काम की कमान खुद संभालें, निवेश के लिए समय अनुकूल है। बातचीत में संयम रखें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों का आज सामाजिक कद बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। हालांकि, आज दोस्तों की मदद के चक्कर में जेब पर बोझ बढ़ सकता है। कामकाज में मन लगा रहेगा, निवेश का फैसला सोच-समझकर लें। भाईचारे की भावना बढ़ेगी, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में लाभ के योग हैं। ऑफिस में बोरियत महसूस हो सकती है, इसलिए किसी नए प्रोजेक्ट पर ध्यान लगाएं। बड़े फैसले परिवार की सलाह से ही लें। मेहनत का फल मिलेगा, आर्थिक लाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों की सुख-सुविधाओं में आज वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार या आर्थिक मदद मिल सकती है। नए प्रयासों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट सफल होंगे, बजट बिगड़ सकता है। वैवाहिक रिश्तों में मजबूती आएगी, दिन सामान्य रहेगा।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: बैंगनी
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को आज हर काम में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। ओवरथिंकिंग से बचें और वर्तमान में जिएं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, बजट बनाकर चलना जरूरी है। तनावपूर्ण स्थितियों से बचें, पर्याप्त आराम करें।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: पीला
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications