Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Aaj Ka Rashifal 9 April 2026: आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, क्या लकी लिस्ट में है आपकी राशि?
Aaj Ka Rashifal, 9 April 2026: दिन की शुरुआत आप भी राशिफल देखकर करते हैं तो आपके लिए हम लेकर आए हैं सबसे अच्छा और सटीक राशिफल। जहां आप अपने आज के दिन के बारे में जान सकते हैं कि आज किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है और किन राशि वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आज गुरुवार का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण सभी 12 राशियों के लिए बड़े उलटफेर वाला साबित होने वाला है।
ज्योतिष गणना के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को जहां मेष, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों की झोली खुशियों और धन से भरने वाली है, वहीं कुछ राशियों के लिए यह दिन सतर्कता की घंटी भी बजा रहा है। विशेष रूप से कल किसी अनजान योजना में पैसा लगाना भारी पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आपके सितारे कल के लिए क्या संकेत दे रहे हैं।

मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। व्यापार में किसी के बहकावे में आकर या भावुक होकर बड़े निवेश का फैसला न लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि सेहत के मामले में छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करें वरना भारी पड़ सकता है। अचानक यात्रा के कारण खर्च बढ़ सकता है। शाम दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगी।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि (Taurus)
अगली राशि है वृषभ जिनके लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आएगा। लंबे समय से चल रहे मनमुटाव दूर होंगे और नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक मजबूती से परिवार में आपका मान बढ़ेगा। सहकर्मियों के साथ नई प्लानिंग में व्यस्त रहेंगे। मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सफेद
मिथुन राशि (Gemini)
तीसरी राशि यानी मिथुन राशि की बात करें तो थोड़ी सी सूझबूझ के साथ आप दिन को अच्छा बना सकते हैं। लेन-देन के मामलों में पूरी स्पष्टता रखें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके बिगड़े काम बनाएगा। निरंतरता से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले लोग खुश हो जाएं क्योंकि आज का दिन उनके लिए तरक्की के नए द्वार खोलेगा। रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे। अगर आप कोई नया काम या स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो कल का दिन श्रेष्ठ है। एक और बात आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा, निवेश लाभकारी होगा। पार्टनर के साथ यादगार डिनर डेट पर जा सकते हैं।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: क्रीम
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों को आज अपने घरेलू मामलों में शांति बनाए रखनी होगी। भाई-बहनों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। किसी भी अचल संपत्ति (Property) का सौदा करने से पहले कागजात की जांच स्वयं करें। अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि (Virgo)
अगली राशि है कन्या राशि कि जिनके लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्त और उलझाव भरा हो सकता है, लेकिन दोस्तों की मदद से करियर की बाधाएं दूर होंगी। अविवाहितों के लिए घर में शहनाई बजने के संकेत हैं, अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। नई संपत्ति खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: हरा
तुला राशि (Libra)
अब बारी आती है तुला राशि वालों की जिनके लिए आज का दिन तनावमुक्ति लेकर आएगा। परिवार के पुराने विवाद सुलझेंगे। वरिष्ठों की सलाह आपके करियर को नई दिशा देगी। निजी मामलों में बाहरी लोगों को दखल न देने दें। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध और भी मधुर होंगे।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि (Scorpio)
बात वृश्चिक राशि वालों की करें तो आज का दिन अत्यंत फलदायी है। प्रोफेशनल लाइफ में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। हालांकि, निवेश के मामले में किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर भरोसा न करें। धन का निवेश सोच-समझकर करें, साख बढ़ेगी। छोटी पार्टी या पारिवारिक मिलनसार के योग हैं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गहरा लाल
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। विदेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन के लेन-देन में बहुत सतर्क रहें, क्योंकि पैसा फंसने का डर है। स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। पार्टनरशिप में काम करने से पहले जांच-पड़ताल जरूर करें। यात्रा के कारण थकान महसूस हो सकती है।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। संतान के करियर को लेकर जो चिंता थी, वह दूर होगी। बिजनेस में मुनाफा तो होगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद तनाव दे सकते हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही बिल्कुल न करें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: आसमानी
कुंभ राशि (Aquarius)
अब बारी आती है कुंभ राशि वालों की जिनका आज का दिन सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने का है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य या विवाह की चर्चा हो सकती है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें वरना पेट की समस्या परेशान करेगी। जरूरी कामों में अपनों और करीबियों का साथ मिलेगा। सादा भोजन करें, बाहर के खाने से बचें।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नीला
मीन राशि (Pisces)
आखिरी राशि यानी मीन राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से हुई मुलाकात आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। पुराने मित्रों के साथ लंबी यात्रा का आनंद उठाएंगे। व्यापारियों को विशेष मुनाफा होने के योग हैं। मानसिक रूप से शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सुनहरा पीला
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
