गुरुवार 4 जुलाई का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा विशेष, वृद्धि योग में मिलेगा छप्परफाड़ पैसा

4, जुलाई गुरुवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि और त्रयोदशी तिथि है। इस दिन वृद्धि योग भी रहेगा। माना जाता है कि इस योग में किसी भी अच्छे कार्य की शुरुआत करने से उसमें बढ़त होती है और वह बिना किसी विघ्न के पूरा होता है। गुरुवार के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा, इसलिए यह दिन और भी विशेष माना जा रहा है।

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope For 4th July

यहां हम आपका दैनिक राशिफल लेकर आए हैं जिसके माध्यम से आप अपने पूरे दिन का हाल जान सकते हैं। तो चलिए देखते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

सकारात्मक नजरिया रखें, बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आप आसानी से पार कर पाएंगे। कामकाज से जुड़े प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है। समय का सही उपयोग करें।

व्यापार: अच्छा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक परेशानी दूर होगी।

नौकरी: नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को बढ़िया ऑफर मिल सकता है।

परिवार: परिजनों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। अपनों के साथ ज्यादा समय बिताकर आप बेहतर महसूस करेंगे।

लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपसी समझ की कमी के कारण गलतफहमी बढ़ सकती है।

स्वास्थ्य: अपनी क्षमता से अधिक काम करने से बचें नहीं तो सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:12

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily horoscope)

आपके जीवन में हो रहे बदलावों को आप आसानी से अपनाएंगे। आज एकांत में बैठकर अपनी कमजोरियों को दूर करने पर भी विचार आप करेंगे।

व्यापार: अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपके लिए पारदर्शिता रखना जरूरी है।

नौकरी: दफ्तर में काम के लिए प्रशंसा मिलेगी और आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा।

परिवार: संतान से जुड़ी कोई चिंता सताएगी। आपको उनकी संगति पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

लव: अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो हो सकता है आपको घर वालों के विरोध का सामना करें पड़े लेकिन आपको धैर्यवान रहना होगा। अंत में जीत आपकी ही होगी।

स्वास्थ्य: थकान महसूस हो सकती है। सेहत को अनदेखा ना करें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:32

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

गलत लोगों की संगत से बचें नहीं तो आप स्वयं के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर लेंगे। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें अन्यथा आपको उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिल पाएगी।

व्यापार: दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है।

नौकरी: अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें नहीं तो आने वाले दिनों में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है।

परिवार: घर के बड़ों के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको शांति से काम लेना होगा।

लव: वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें और व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें।

स्वास्थ्य: सेहतमंद रहने के लिए सकारात्मक विचारों को अपनाएं, साथ ही हल्का फुल्का व्यायाम और योग करने की भी करें।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:42

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

ग्रहों की स्थिति शुभ है। आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान देने के लिए समय अनुकूल है। किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप काफी आनंदित महसूस करेंगे।

व्यापार: किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने में ज्यादा जल्दबाजी ना दिखाएं। अच्छी तरह सोच विचार कर लें।

नौकरी: काम से जुड़ी किसी समस्या का हल निकल सकता है। आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे।

परिवार: आप पर अपनों का विश्वास बढ़ेगा। घर के सदस्यों का प्यार और लगाव आपको भावुक कर सकता है।

लव: जीवनसाथी का भरपूर प्रेम मिलेगा। प्रेमी जोड़ों को जल्दबाजी में अपने रिश्ते से जुड़े निर्णय लेने से बचना होगा।

स्वास्थ्य: आप तनावमुक्त रहेंगे और काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:19

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:30 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए जरूरी है।

व्यापार: धीमी गति से ही सही लेकिन आपका व्यवसाय आगे बढ़ेगा। आप योजनाबद्ध तरीके से अपना काम करें।

नौकरी: दफ्तर में अचानक किसी कार्य में रुकावट आ सकती है, लेकिन आपको सहकर्मियों के साथ उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।

परिवार: किसी करीबी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।

लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। शादीशुदा लोगों के संबंध मधुर रहेंगे।

स्वास्थ्य: मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम शामिल करें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

अपनी क्षमता ऊपर भरोसा रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। वित्तीय मामलों में लापरवाही ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। अपने रिश्तों को संजोकर रखें। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जीवनसाथी से सलाह मशवरा जरूर करें।

व्यापार: कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें। सफलता के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं होता है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों की उम्मीदों पर आप खरे उतरेंगे। आपके प्रदर्शन से वह काफी संतुष्ट रहेंगे।

परिवार: बिना सोचे समझे बच्चों से कोई भी वादा ना करें नहीं तो आप उन्हें नाराज कर सकते हैं। घर में सुख सुविधा की कोई नई वस्तु आ सकती है।

लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके बीच का तालमेल बेहतर होगा।

स्वास्थ्य: अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें। खासतौर पर अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:30

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

तुला (Libra Daily Horoscope)

कोई पुरानी बात उठने से जीवनसाथी के साथ रिश्ता खराब हो सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। काम का बढ़ता हुआ प्रेशर आपका तनाव बढ़ सकता है।

व्यापार: अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा मिल सकता है। लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा।

नौकरी: ओवरकॉन्फिडेंस से बचें और अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें।

परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। अपनों के साथ विनम्र व्यवहार करें।

लव: जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आपके बीच का रिश्ता और भी मजबूत होगा।

स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी। आपकी मानसिक शांति भी भंग हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)

लगातार खर्चों में हो रही वृद्धि आपकी चिंता की वजह बनेगी। पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। आपका जिद्दी स्वभाव घर का माहौल बिगाड़ सकता है। ध्यान रहे आपकी वजह से घर में कोई क्लेश ना हो।

व्यापार: कंपटीशन बढ़ने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप अपनी क्षमता पर भरोसा रखें।

नौकरी: टीमवर्क पर अधिक ध्यान दें। विशेष रूप से अगर आप बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इसके जरिए आप अच्छी सफलता हासिल करेंगे।

परिवार: अपने अहंकार को काबू में रखें नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। लव पार्टनर के साथ ठीक से बर्ताव करें, बेवजह का क्रोध आपको अपने साथी से दूर कर सकता है।

स्वास्थ्य: यदि कोई समस्या हो रही है तो डॉक्टर से जांच करवाएं।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक:4

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)

अध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और इसका असर आपके स्वभाव पर भी पड़ेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा होगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

व्यापार: विरोधी परास्त होंगे और आपकी स्थिति मजबूत होगी।

नौकरी: बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है।

परिवार: घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा। अपने बड़ों की सलाह को नजरअंदाज ना करें।

लव: यदि आपने जीवनसाथी से कोई वादा किया है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आपको पर्याप्त आराम मिल सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:11

शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:55 तक

मकर (Capricorn Daily Horoscope)

काम को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन आप ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी परेशानी जरूर दूर होगी। बात करते समय आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी को भी गलत बातें ना कहें।

व्यापार: कारोबार पर छाई हुई मंदी दूर होने की संभावना है, लेकिन आपको कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

नौकरी: अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ऐसे में आपको पूरी ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करना होगा।

परिवार: अपने पारिवारिक मामलों में आप सोच समझकर अपनी राय दें नहीं तो बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है।

लव: काम का स्ट्रेस पार्टनर को चिड़चिड़ा बना सकता है। आपको संयम से काम लेना होगा।

स्वास्थ्य: खुद को तंदुरुस्त और ऊर्जावान रखने के लिए आप अपने खानपान का ध्यान रखें और आराम भी करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:14

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)

दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित ना हों जो लक्ष्य आपने तय किया है उसे पर ही ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी और आपका कोई अटका हुआ काम भी पूरा होगा।

व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय कर रहे लोगों को वाद विवाद से दूर रहना होगा नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है।

नौकरी: काम से संबंधित परेशानी से छुटकारा मिलेगा और आप मन लगाकर अपना काम करेंगे।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आप बेहतर महसूस करेंगे।

लव: रोमांटिक लाइफ में कुछ खास हो सकता है। आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: वाहन का प्रयोग संभलकर करें नहीं तो चोट लग सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक


मीन (Pisces Daily Horoscope)

आपकी नासमझी की वजह से घर के किसी सदस्य को तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आप भविष्य में ऐसी गलती ना करें। काम से संबंधित योजनाओं पर अमल करने के लिए समय अनुकूल है।

व्यापार: आपकी मेहनत सफल होगी और आज आप जो भी फैसला लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा।

नौकरी: तरक्की का अवसर प्राप्त होगा। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।

परिवार: अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहें और अपनों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

लव: यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपके बीच की कड़वाहट का असर आपके दूसरे रिश्तों पर भी पड़ेगा।

स्वास्थ्य: किसी शारीरिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:39

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, July 4, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion