Latest Updates
-
Rang Panchami 2026 Wishes In Sanskrit: रंग पंचमी पर संस्कृत के इन पवित्र श्लोकों से दें देव होली की शुभकामनाएं -
Happy Women's Day 2026: नारी शक्ति को सलाम! मां, बहन, सास और ननद के लिए महिला दिवस पर प्रेरणादायक संदेश -
दांत दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना? आजमाएं दादी-नानी के ये 3 घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम -
युद्ध के बीच ईरान में आया भूकंप, क्या सच हो रही है बाबा वांगा की भविष्यवाणी? -
Women's Day Wishes for Wife: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनी जीवनसंगिनी को दें महिला दिवस की मुबारकबाद -
Eid Kab Hai 2026: भारत में किस दिन दिखेगा ईद का चांद? नोट कर लें ईद-उल-फितर की तारीख -
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी -
क्या आप भी हैं 'सुपरवुमन सिंड्रोम' की शिकार? जानें इसका सच और बचने के तरीके -
Women’s Day Wishes For Girlfriend: नारी है शक्ति...इन संदेशों से अपनी गर्लफ्रेंड को दें महिला दिवस की शुभकामना -
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव
Aaj Ka Rashifal 30th June: इन राशियों के लिए बन रहे हैं आज लाभ के योग, जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सिता

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
जरूरी फैसला लेते समय जल्दबाजी ना करें। अपनों से सलाह मशवरा करने के बाद ही कोई निर्णय लें। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। धन हानि होने की संभावना है।
व्यापार: निवेश आदि करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें।
परिवार: घर की किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। डॉक्टर और दवाइयों पर काफी पैसा खर्च हो सकता है।
लव: बेवजह का क्रोध आपके बीच तनाव बढ़ा सकता है। एक दूसरे के साथ सम्मान से पेश आएं।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल ( Taurus Daily Horoscope)
काम से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी। आप योजनाब्ध्द तरीके से अपने सभी कार्यों को अंजाम देंगे। निजी जीवन में चल रही किसी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
व्यापार: लाभ कमाने का अच्छा मौका मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
नौकरी: बिग बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और इसका उचित परिणाम जल्द आपको मिलेगा।
परिवार: रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। आज का दिन घर के सदस्यों के साथ सुकून में बीतेगा।
लव: जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यदि वे आपके काम से जुड़े हैं तो उनकी मदद से बड़ा फायदा हो सकता है।
स्वास्थ्य: आप काफी प्रसन्न रहेंगे और इसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)
मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करें। बेवजह की बातों को सोचकर अपनी मानसिक शांति को भंग ना करें। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा।
व्यापार: आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। किसी को भी उधार देने से बचें।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की सामने ठीक से बर्ताव करें। आपकी किसी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है।
परिवार: अपनी जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें। आपके अपनों को आपकी जरूरत है।
लव: जीवनसाथी आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आपको उन्हें समझना होगा।
स्वास्थ्य: अगर आपको लो बीपी की शिकायत रहती है तो आज आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
नई शुरुआत हो सकती है और आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव भी आएगा। कामकाज से जुड़ा प्रयास सफल होगा और आपकी तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावट भी दूर होगी।
व्यापार: किसी नए कार्य की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। काम से जुड़ी किसी परेशानी का आप बहुत ही समझदारी से समाधान निकालेंगे।
नौकरी: नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आज बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: घरेलू परेशानियों का हल ढूंढने में अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विशेष रूप से भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा।
लव: कोई पुरानी दोस्ती प्यार में बदल सकती है, लेकिन ऐसे मामलों में आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ा इंफेक्शन हो सकता है। खान पान का ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)
कोई विपरीत स्थिति बन सकती है, लेकिन किसी अनुभवी और करीबी व्यक्ति की मदद से आपकी यह परेशानी दूर होगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।
व्यापार: आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच लें।
नौकरी: सहकर्मियों की अवहेलना बिल्कुल ना करें। दफ्तर में उनके साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें।
परिवार: अगर आप विवाह योग्य हैं तो आपके लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।
लव: लव पार्टनर की ओर से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। आपके बीच आपसी समझ बेहतर होगी।
स्वास्थ्य: खुद को फिट और एनर्जेटिक रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम और योग करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिलेगी और आज आप मानसिक रूप से काफी बेहतर महसूस करेंगे। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं भी बनाएंगे।
व्यापार: आपके द्वारा हाल ही में किया हुआ कोई नया प्रयोग सफल होगा और इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा।
नौकरी: आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।
परिवार: अपनों के साथ समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आप अपने मन की बात अपने माता-पिता से खुलकर साझा कर पाएंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी, लेकिन आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 9:30 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
काम से जुड़े फैसले आपको आत्मविश्वास के साथ लेने की जरूरत है। यदि आज आप कोई निर्णय लेते हैं तो उसे पर अमल करें।
व्यापार: आपके विरोधी आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। आपको बहुत ही सोच समझकर अपना कदम आगे बढ़ाने की जरूरत है।
नौकरी: इधर उधर की बातों में समय नष्ट करने की जगह अपने काम पर फोकस करें नहीं तो आपका कोई जरूरी काम अधूरा रह जाएगा।
परिवार: दिन के दूसरे हिस्से में परिवार के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम बन सकता है।
लव: जीवनसाथी को नजरअंदाज ना करें। यदि कोई समस्या है तो खुलकर उसे पर बात करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: आपको घुटनों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:43
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल ( Scorpio Daily Horoscope)
अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप अपने वर्तमान को सुधारने का भरपूर प्रयास करेंगे। आपको सोच समझकर पैसे खर्च करने की जरूरत है नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
व्यापार: किसी करीबी की ओर से फायदेमंद सलाह मिल सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने का भी अवसर मिलेगा।
नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
परिवार: अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। अपने गुस्से पर काबू रखना सीखें।
लव: जीवनसाथी अच्छे मूड में रहेंगे और आपसे प्यार भरी बातें भी करेंगे।
स्वास्थ्य: सही खान पान और व्यवस्थित दिनचर्या का पालनकर आप सेहतमंद रहेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल( Sagittarius Daily Horoscope)
व्यापारियों को किसी भी जोखिम भरे कार्य में अपना पैसा लगाने से बचना होगा। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपनी संगत में सुधार लाना होगा।
व्यापार: जल्द लाभ कमाने के चक्कर में गलत निर्णय लेने से बचें।
नौकरी: लापरवाही के कारण दी हुई कोई जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी।
परिवार: पिता द्वारा दी गई किसी जिम्मेदारी को पूरा ना कर पाने के कारण आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ेगी। आपका लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन तनावपूर्ण रहेगा। गलतफहमी के कारण आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत में गिरावट आने से आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आएगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल ( Capricorn Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत बढ़िया होगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा।
व्यापार: व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिलता है तो आप धैर्यवान रहें।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे।
परिवार: बड़े भाई या बहन की ओर से कोई अच्छा तोहफा मिल सकता है। ऐसे में आप थोड़ा भावुक भी महसूस करेंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में उनका सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी उत्तम रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक
कुंभ दैनिक राशिफल ( Pisces Daily Horoscope)
यदि जीवनसाथी आपके साथ अपना रिश्ता सुधारना चाहते हैं तो आपको भी सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करनी चाहिए। थोड़ा सा प्रयास आपकी जिंदगी खुशनुमा बना सकता है।
व्यापार: नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिलेगा, लेकिन आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही कोई भी निर्णय लें।
नौकरी: तरक्की प्राप्त करने के लिए यदि लंबे समय से आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें नहीं तो आपकी काफी आलोचना हो सकती है।
लव: लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आप अपने रिश्ते पर पूरा ध्यान देंगे और आपको अपने पार्टनर का भी सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:34
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल ( Pisces Daily Horoscope)
विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन आप उन्हें मुंह तोड़ जवाब देने में सफल रहेंगे। आपके विचारों में आ रहे बदलाव आपके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
व्यापार: व्यावसायिक योजना सफल होगी और आपको लाभ कमाने का मौका मिलेगा।
नौकरी: आप दुगनी तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। आज बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकते हैं।
परिवार: घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
लव: रिश्ते में तालमेल बना रहेगा और आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:25 से रात्रि 8:25 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











