Aaj Ka Rashifal 21st June: मेष, कर्क और वृश्चिक राशि की तरक्की का सपना होगा आज पूरा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

छोटी छोटी बातों पर परेशान होने की जगह यदि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। जीवन के उतार चढ़ाव का सामना आपको पूरी हिम्मत और सकारात्मकता के साथ करने की जरूरत है।

व्यापार: व्यापारियों को अपने फैसले अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर लेने की जरूरत है। किसी के कहने में आकर आप अपना निर्णय लेने से बचें।

नौकरी: अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अच्छी नौकरी मिल सकती है। हालांकि आपको बहुत मेहनत करने की जरूरत है।

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Kumbh Mesh Vrischik Mithun Singh Kanya Tula And More

परिवार: घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

लव: आपके लव पार्टनर काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: यदि आप अपनी सेहत को नज़रअंदाज करेंगे तो आने वाले दिनों में आपको गंभीर शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:45 तक

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके जीवन में शुभता लेकर आएगा। अचानक ही आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। मानसिक चिंताएं दूर होगी और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

व्यापार: अपने विरोधियों को परास्त कर आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी बड़े अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है।

नौकरी: अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का यह सही समय है। आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखना होगा।

परिवार: परिजनों का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। घर के किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है, ऐसे में आज जश्न का माहौल रहेगा।

लव: प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा।

स्वास्थ्य: आप काफी फिट महसूस करेंगे और दुगनी तेजी से अपने काम पूरे कर पाएंगे। आप किसी खेल कूद में भी हिस्सा ले सकते हैं।

शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Kumbh Mesh Vrischik Mithun Singh Kanya Tula And More

बिना सोचे समझे बोलने की आपकी आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। अपनी कड़वी जुबान के कारण आपकी काफी आलोचना भी हो सकती है। आज आपका सामना किसी अनचाही परेशानी से हो सकता है।

व्यापार: आज आपको काफी सतर्क रहना होगा विशेष रूप से यदि आप नए लोगों के साथ काम करने वाले हैं तो अच्छी तरह जांच पड़ताल जरूर कर लें।

नौकरी: दफ्तर में आपका ओवर कॉन्फिडेंस आपको शर्मिंदा कर सकता है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आप खुले दिल से उसे स्वीकार करें।

परिवार: अपने बारे में सोचना अच्छी बात है, लेकिन अपनों की खुशियों का भी ख्याल रखना जरूरी होता है। बेहतर होगा आप अपने रिश्तों को महत्व दें।

लव: आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन अपने पार्टनर से आपको किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचना होगा।

स्वास्थ्य: अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण आज शारीरिक कष्ट संभव है।

शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:29
शुभ समय: शाम 5:20 से 7:20 तक

कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)

आज आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आप इस मुश्किल को बड़ी ही आसानी से पार करने में सफल रहेंगे।

व्यापार: आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आपका रुका हुआ कोई काम पूरा होगा। अपनी क्षमताओं को पहचानकर कुछ नया करने का यही सही समय है।

नौकरी: आपकी लीडरशिप क्वालिटी आज खुलकर उच्च अधिकारियों के सामने आ सकती है। ऐसे में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा।

परिवार: घर के किसी सदस्य की बात आपको बुरी लग सकती है। बेहतर होगा आप ऐसी बातों को नज़रअंदाज करें और अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

लव: शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वहीं प्रेमी जोड़ों को जल्दबाजी में अपने रिश्ते से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।

स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। अगर आप रोजाना ध्यान करेंगे तो जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको देखने को मिलेगा।

शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Kumbh Mesh Vrischik Mithun Singh Kanya Tula And More

आज सारी चिंताओं को भूलकर खुद पर ध्यान देने का दिन है। यदि आप काम का दबाव महसूस कर रहे हैं तो आपको खुद के लिए पर्याप्त समय निकालना होगा। हो सके तो अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं।

व्यापार: बिजनेस में लाभ की स्थिति बन रही है। अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से आप अपने काम समय पर पूरे कर पाएंगे। आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा।

परिवार: माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। घर में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

लव: जीवनसाथी के झगड़े झंझट से बचें। ज्यादा क्रोध आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से भी आप दूर रहें।

स्वास्थ्य: अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आप संभलकर रहें।

शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:30 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)

छोटी छोटी समस्याओं को लेकर परेशान रहना आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपकी यह आदत आपको मानसिक तनाव दे सकती है। ऐसे में आप अपने लक्ष्य से भी भटक सकते हैं।

व्यापार: हर किसी पर आँख बंद करके भरोसा ना करें, क्योंकि यह जरूरी नहीं है कि सभी आपका भला ही चाहें। अनुभवहीन लोगों से सलाह लेने से बचें।

नौकरी: यदि उच्च अधिकारी आपकी गलतियां निकालते हैं तो उनसे बहसबाजी करने की जगह आप अपनी गलतियों से सबक लें और उन्हें दोहराने से बचें।

परिवार: भाई बहनों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको उनके साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।

लव: आपकी लव काफी रोमांटिक रहेगी। आपके पार्टनर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी दे सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आपको सही खान पान के साथ तनाव से बचना होगा।

शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें।

व्यापार: धीमी गति से ही सही लेकिन आपका व्यवसाय आगे बढ़ेगा। हालांकि पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा।

नौकरी: निजी जीवन की परेशानियों को अपने काम पर हावी ना होने दें। आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। एक साथ कई काम करने से बचें।

परिवार: घर के कुछ सदस्यों का बदला हुआ रवैया आपको हैरान कर सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा।

लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

स्वास्थ्य: ज्यादा चिंता और काम का दबाव आपका बीमार बना सकता है। अपनी सेहत को अनदेखा ना करें।

शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 10 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल( Scorpio Daily Horoscope)

ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत हो नहीं तो इसका बुरा असर आपके जीवन पर भी पड़ेगा। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए आप आपके लक्ष्य पर फोकस करें।

व्यापार: यदि आज आप कोई नई डील करने वाले हैं तो हो सकता है आपका यह काम बीच में ही अटक जाए। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है।

नौकरी: आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। अपनी मेहनत सफल होता देख आज आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको भविष्य में भी ऐसे ही परिश्रम करना होगा।

परिवार: यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी सेहत अचानक खराब हो सकती है। आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है।

लव: जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आज वे आपके साथ कुछ ज्यादा ही प्यार से पेश आएंगे। प्रेमी जोड़ों को अपनी लव लाइफ में किसी तीसरे को दखलअंदाजी नहीं करने देना चाहिए।

स्वास्थ्य: भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आज सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है।

शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार करने के लिए दिन उचित है। आज आपको अपने करीबियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मुमकिन है आपको कुछ फायदेमंद और अच्छे सुझाव भी मिले।

व्यापार: आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। आज आपको लाभ कमाने का कोई अच्छा मौका मिलेगा।

नौकरी: आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए। छोटी छोटी गलतियां भी आप पर भारी पड़ सकती है।

परिवार: पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। यदि भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके घर में उनके विवाह की चर्चा हो सकती है।

लव: आपकी लव लाइफ में कुछ उथल पुथल मच सकती है। अपने रिश्ते को लेकर आप असमंजस में रहेंगे।

स्वास्थ्य: यदि सेहत से जुड़ी समस्या हो रही है तो बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवाई का सेवन ना करें।

शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज वर्कलोड कुछ ज्यादा ही रहेगा, ऐसे में आपका तनाव बढ़ेगा और आप दबाव महसूस करेंगे। यदि आप अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो आपको काफी राहत मिल सकती है।

व्यापार: किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपको अपने पुराने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।

नौकरी: अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है।

परिवार: घर के बड़े बुजुर्ग आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियां के प्रति आप लापरवाही ना करें।

लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन आपको जल्दबाजी में इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से बचना होगा। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में कुछ तनाव संभव है।

स्वास्थ्य: सेहत का मामला नरम गरम रहेगा। आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। ऐसे में आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

व्यापार: अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप अपने व्यावसायिक निर्णय पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे।

नौकरी: बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपकी तरक्की का भी संकेत दे सकते हैं। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की आवश्यकता है।

परिवार: यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आज आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो सकता है। भविष्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा।

लव: अगर आप अपने पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित है। मुमकिन है आपको सकारात्मक जवाब मिले।

स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी और इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।

शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 8:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

यदि आप भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं तो आज आप अपनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें, साथ ही अपने मन की बात खुलकर उनसे साझा करें। चुप रहकर अपनी परेशानी को और ना बढ़ाएं।

व्यापार: आपको किसी नई योजना से लाभ हो सकता है। हालांकि कर्ज और उधार लेने से आपको बचने की आवश्यकता है।

नौकरी: कुछ नया करने या सीखने के लिए दिन अनुकूल है। आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताएं। इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे, साथ ही आपसी मतभेद भी दूर हो जाएंगे।

लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपके बीच गलतफहमी हो सकती है। बेहतर होगा संवाद के जरिए आप अपने बीच की कड़वाहट को दूर करने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आज आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपके लिए महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Friday, June 21, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion