Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal 1st July: जुलाई का पहला दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा शानदार, तरक्की के साथ मिलेगी नई पहचान
मेष दैनिक राशिफल( Aries Daily Horoscope)
मनोकामना पूर्ण होगी और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। आए का नया स्रोत प्राप्त होगा।
व्यापार: व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे और आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।
नौकरी: किसी कठिन कार्य को आप बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। आज सहकर्मी भी आपकी काफी तारीफ करेंगे।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। आपकी किसी समस्या का हल ढूंढने में आपके बड़े आपकी मदद करेंगे।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जल्द ही आपकी रोमांटिक लाइफ की शुरुआत होगी।
स्वास्थ्य: सेहत उत्तम रहेगी और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल( Taurus Daily Horoscope)
अपने प्रयासों और मेहनत को और बढ़ाएं तभी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। केवल किस्मत के भरोसे बैठने से आपको कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यापार: आपको सही अवसर को पहचानकर उनका लाभ उठाने का प्रयास करना होगा।
नौकरी: महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यानपूर्वक करें, लापरवाही से बचें।
परिवार: घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है।
लव: जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। झगड़े झंझट से दूर रहें।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)

पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आपको परेशानी महसूस होगी। बेहतर होगा आप किसी करीबी की मदद लें। संतान के करियर से जुड़ी कोई चिंता सताएगी।
व्यापार: यदि आप अपनी किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो रुकावट आ सकती है।
नौकरी: दफ्तर में आपको आपका मनचाहा कार्य करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप काफी उत्साहित रहेंगे।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिति सामान्य रहेगी। आपको पार्टनर के लिए कुछ खास करने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: सिर दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती है। आप सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल( Cancer Daily Horoscope)
घर के कुछ सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। कामकाज को लेकर ज्यादा टेंशन लेने से बचें।
व्यापार: कोई भी बड़ा बदलाव करने से आपको बचने की आवश्यकता है। आप अपने वर्तमान बिजनेस को ही सही तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश करें।
नौकरी: दफ्तर में समय का पूरा ध्यान रखें नहीं तो आज बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं।
परिवार: रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। भावनात्मक रूप से भी आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
लव: रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी छोटी सी भी समस्या को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल( Leo Daily Horoscope)
किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने फैसले पर अमल करना आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और अपनों का समर्थन मिलेगा।
व्यापार: मनचाहा लाभ होगा और आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा
नौकरी: दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा होगी।
परिवार: किसी सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आज पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होगी।
लव: यदि आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर से भी सकारात्मक जवाब मिल सकता है।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 2 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल( Virgo Daily Horoscope)
किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। किसी मित्र के साथ मनमुटा हो सकता है। बात को ज्यादा बढ़ने ना दें।
व्यापार: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेंगे।
नौकरी: कार्यभार बढ़ने के कारण अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
परिवार: घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
लव: वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा।
स्वास्थ्य: कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है या फिर आप किसी मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 9:50 तक
तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन आपको अपने जरूरी कार्यों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है।
व्यापार: दूसरों के कहने पर निवेश संबंधित फैसला ना लें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है।
नौकरी: यदि हाल ही में आपने नौकरी के लिए किसी बड़ी कंपनी में इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों को निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें।
लव: पार्टनर के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आप बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें।
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:15 तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल ( Scorpio Daily Horoscope)
कुछ नया करने के लिए दिन अच्छा है। आपको अपनों का भी सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
व्यापार: अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आप साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें।
नौकरी: तरक्की का सपना पूरा होगा और आपके काम को पहचान मिलेगी।
परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आपको उनके साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।
लव: जीवनसाथी की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10:10 तक
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)
आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी करीबी की ओर से धोखा मिल सकता है। अचानक पैसों की स्थिति में गिरावट आने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है
व्यापार: किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी और आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
नौकरी: दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद ना रखें नहीं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। अपने काम बिना किसी की मदद के पूरे करने की कोशिश करें।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको शांति से अपना पक्ष रखने की जरूरत है।
लव: अपने रिश्ते के प्रति आपको अधिक गंभीर रहने की आवश्यकता है नहीं तो आपके बीच अलगाव संभव है।
स्वास्थ्य: आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक
मकर दैनिक राशिफल ( Capricorn Daily Horoscope)
अनचाही यात्रा आपकी थकान बढ़ा सकती है। आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें तो बेहतर होगा। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनका जिद्दी स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।
व्यापार: खर्चे बढ़ सकते हैं और आपकी आर्थिक समस्या गहरी होगी।
नौकरी: दफ्तर में पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। लापरवाही अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। विशेष रूप से माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।
लव: आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। आप महसूस करेंगे कि आप एक दूसरे के लिए ही बने हैं।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी, लेकिन लगातार काम करने से बचना होगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

काम से संबंधित कोई रुकावट दूर होगी और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। नए लोगों के साथ आपका परिचय हो सकता है। इससे आपके व्यक्तित्व में और निखार आएगा।
व्यापार: अटका हुआ कोई सरकारी काम पूरा होगा और आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करेंगे।
नौकरी: सहकर्मियों के साथ झगड़े झंझट से दूर रहें। इस तरह की बातें आपकी छवि भी खराब कर सकती है।
परिवार: घर के बड़े यदि आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको उसका सम्मान करना चाहिए।
लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: अगर आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप अधिक सतर्क रहें
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल ( Pisces Daily Horoscope)
किसी शुभचिंतक की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में आपको सफलता मिल सकती है।
व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों को पार्टनर का पूरा समर्थन मिलेगा। आपके बीच तालमेल और भी बेहतर होगा।
नौकरी: आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं।
परिवार: पिता के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। उनकी नाराजगी दूर करने में आप सफल रहेंगे।
लव: पार्टनर के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाएंगे।
स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











