Aaj Ka Rashifal 26th June: इन 5 राशि वालों की तरक्की में आएगी रुकावट, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

दिन शानदार रहेगा। आए का नया स्रोत मिल सकता है। आज सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे और तरक्की का मार्ग खुलेगा। किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।

व्यापार: नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। इसका अच्छा फायदा आपको भविष्य में मिल सकता है।

नौकरी: अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में आप सफल रहेंगे। आपको आपका मनपसंद कार्य करने का अवसर मिलेगा।

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Meen Vrishbha Kark Dhanu Makar Tula Kanya And More

परिवार: मनमुटाव दूर होंगे और घर के माहौल में सुधार आएगा।

लव: जीवनसाथी आपकी छोटी छोटी जरूरतों का ख्याल रखेंगे। प्रेमी जोड़ों को झगड़े झंझट से बचने की जरूरत है।

स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए आप अपनी दिनचर्या में कोई बड़ा बदलाव करेंगे। मुमकिन है इसका अच्छा नतीजा भी आपको मिले।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:20

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल ( Taurus Daily Horoscope)

छोटी छोटी बातों पर ध्यान देने की जगह अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। ईर्ष्या, अहंकार, लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं से दूर रहें।

व्यापार: पैसों से संबंधित समस्या दूर होगी और आपका अटका हुआ काम पूरा होगा।

नौकरी: अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है।

परिवार: घर के बड़े बुजुर्गों की भावनाओं का आदर करें। आपका लापरवाह रवैया उन्हें दुखी कर सकता है।

लव: प्रेमी जोड़ों को अपने रिश्ते पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आपके बीच अलगाव की स्थिति बन सकती है।

स्वास्थ्य: हाई बीपी के मरीजों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। लापरवाही महंगी पड़ेगी।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)

व्यापारियों के लिए दिन उत्तम रहेगा। मनचाहा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

व्यापार: व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी, लेकिन कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें।

नौकरी: आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होगा और आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे।

परिवार: माता-पिता का समर्थन मिलेगा। उनके सहयोग से कठिन निर्णय लेना भी आपके लिए आसान हो जाएगा।

लव: जीवनसाथी के साथ आपको प्यार भरी बातें करने का मौका मिलेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे खूबसूरत दिनों में से एक हो सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत बढ़िया रहेगी और आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:10

शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:55 तक

कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)

घर के सदस्यों के सहयोग से आपकी किसी बड़ी परेशानी का निवारण होगा। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है।

व्यापार: जोखिम भरे फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। पैसों का हिसाब किताब करते समय सावधानी बरतें।

नौकरी: काम से जुड़ी अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने जरूरी दस्तावेज साथ में रखें।

परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता पिता के साथ आप अपने मन की बात शेयर कर पाएंगे।

लव: प्यार मोहब्बत के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: गलत खान पान की आदतों से बचें नहीं तो कोई गंभीर समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)

रिश्तों में आ गई खटास को दूर करने के लिए आपको एक दूसरे के विचारों को समझना होगा। क्रोध और अहंकार आपके रिश्ते खराब कर सकता है।

व्यापार: नई चुनौतियों से सामना होगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्य में भी रुकावट आएगी।

नौकरी: दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण फाइल के गुम होने के कारण उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

परिवार: काम का दबाव आपको चिड़चिड़ा बना सकता है। घर के सदस्यों के साथ ठीक से बर्ताव करें।

लव: जीवनसाथी को नजरअंदाज ना करें नहीं तो आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।

स्वास्थ्य: आपको अपने सामर्थ्य अनुसार ही काम करने की जरूरत है अन्यथा सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:31

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)

कामकाज के दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा। अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। अपनों के साथ आप सुकून भरे पल बिताएंगे।

व्यापार: कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। जल्द ही आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा होगा।

नौकरी: यदि हाल ही में आपने नौकरी बदली है तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखें।

परिवार: बाहरी लोगों की बातों में आकर अपनों के साथ रिश्ता खराब ना करें।

लव: प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। अपने रिश्ते को आप आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा और आज आप कोई दिलचस्प कार्य भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक:19

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:20 तक

तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

आपका कठिन समय चल रहा है। चिंता के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की जरूरत है।

व्यापार: आर्थिक परेशानियां गहरी हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यवसाय करते हैं तो पार्टनरशिप टूट सकती है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों को शिकायत का मौका ना दें। अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें।

परिवार: बच्चों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। उनकी पढ़ाई लिखाई में भी मदद करें। इससे आपका तनाव भी कम होगा।

लव: जीवनसाथी का गलत रवैया आपको दुखी कर सकता है। आपको खुलकर अपने प्रिय से बात करने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:30

शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8:20 तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल ( Scorpio Daily Horoscope)

बिजनेस संबंधित मामलों में लापरवाही ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। काम के साथ खुद के लिए भी समय निकालें। विशेष रूप से परिवार पर ध्यान दें।

व्यापार: विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके किसी बनते हुए कार्य में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं।

नौकरी: दफ्तर में चल रही है राजनीति से संभलकर रहें। कुछ सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं।

परिवार: घर में चल रही समस्याओं के निवारण के लिए आपको अपने बड़ों से बातचीत करने की जरूरत है।

लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद शानदार रहेगा। पार्टनर से आपकी मुलाकात हो सकती है।

स्वास्थ्य: इस राशि के बुजुर्ग सदस्यों को घुटनों से संबंधित परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

जीवन में हो रही सकारात्मक बातों का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का हल मिल सकता है।

व्यापार: आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजना के अनुसार पूरा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ हो सकता है।

नौकरी: दफ्तर में आपकी सकारात्मकता उच्च अधिकारियों को काफी प्रभावित करेगी। आज वे भी आपकी तारीफ करेंगे।

परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं।

लव: आपके बीच की कड़वाहट खत्म होगी और एक दूसरे के प्रति आकर्षण भी बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: सेहत बढ़िया रहेगी और आपको स्वयं के अंदर नई ऊर्जा महसूस होगी।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:16

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल ( Capricorn Daily Horoscope)

अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

व्यापार: किसी करीबी से धोखा मिलेगा, ऐसे में आपके मनोबल में गिरावट आएगी।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के कड़क बर्ताव की वजह से आपको नकारात्मकता महसूस हो सकती है।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर अधिक सजग रहें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:28

शुभ समय: सुबह 8:15 से 11 बजे तक


कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

अपने स्वभाव में आपको लचीलापन लाने की जरूरत है। अपनी क्षमता को पहचानकर आप सही दिशा में मेहनत करें। नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल जरूर कर लें।

व्यापार: बड़ा निवेश करने की योजना बन सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा जरूर कर लें।

नौकरी: अफवाहों पर ध्यान ना दें और अपने काम से काम रखें। व्यर्थ की बातों में समय नष्ट करने से बचें।

परिवार: घर के सदस्य आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और उनका सहयोग भी आपको मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है।

स्वास्थ्य: कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:2

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल ( Pisces Daily Horoscope)

अपने महत्वपूर्ण फैसले स्वयं ही लेने की कोशिश करें और दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहें। अपना भला बुरा आप अच्छी तरह जानते हैं। किसी करीबी की नाराजगी आपको परेशान कर सकती है।

व्यापार: आर्थिक मामलों में जल्दबाजी ना करें। आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं।

नौकरी: दफ्तर का माहौल बढ़िया रहेगा। आपको काम करने में अलग ही आनंद महसूस होगा।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ शुभ कार्य में हिस्सा लेंगे। आज आपकी मुलाकात किसी खास से भी हो सकती है।

लव: जीवनसाथी की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है। आप भी अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया करने की कोशिश करें।

स्वास्थ्य: सेहत आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, June 27, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion