Aaj Ka Rashifal 25th June: देवी लक्ष्मी की कृपा से इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

मेष दैनिक राशिफल ( Aries Daily Horoscope)

भावनाओं में बहकर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। आज आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक परेशानियां गहरी हो सकती है।

व्यापार: समय अच्छा है, आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अपने प्रायस और मेहनत जारी रखें।

नौकरी: सहकर्मियों के साथ टकराव हो सकता है। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित करेगी।

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Meen Vrishbha Kark Dhanu Makar Tula Mesh And More

परिवार: घर के बड़े आपसे नाखुश रहेंगे। उनकी बातों को आप नज़रअंदाज ना करें।

लव: जीवनसाथी के साथ आप अच्छा वक़्त बिताएंगे। आपके प्रिय का रोमांटिक अंदाज आपको काफी पसंद आएगा।

स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के कारण कुछ थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल ( Taurus Daily Horoscope)

किसी अनुभवी और प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य सुचारु रूप से पूरा होगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।

व्यापार: अगर आप एकल व्यापार करते हैं तो पार्टनरशिप में व्यवसाय करने का ऑफर मिल सकता है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों की मदद से रुका हुआ काम पूरा होगा। आज समय से पूर्व काम खत्म होगा।

परिवार: माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काफी दिनों बाद दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकत हो सकती है।

लव: प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। अपने पार्टनर का साथ पाकर आप काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Meen Vrishbha Kark Dhanu Makar Tula Mesh And More

इधर उधर की बातों पर ध्यान ना देकर अपने लक्ष्य पर फोकस। समय की कीमत को समझें। पेशेवर जीवन में कोई समस्या हो सकती है।

व्यापार: काम से जुड़ी समस्या हो सकती है। मन में असंतोष का भाव रहेगा। आपको धैर्यवान रहना होगा, जल्दबाजी आपकी मुश्किलें और बढ़ा देगी

नौकरी: आप बॉस द्वारा दी हुई कोई जिम्मेदारी समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। इसका अच्छा परिणाम मिल सकता है।

परिवार: पैसों को लेकर बड़े भाई के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको धन की आवक के अनुसार ही खर्च करना चाहिए।

लव: अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो अपने रिश्ते के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहें।

स्वास्थ्य: सेहत से संबंधित छोटी से भी परेशानी को अनदेखा ना करें।

शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily horoscope)

आत्मविश्वास से किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है।

व्यापार: आपका कोई अटका हुआ काम अचानक बन सकता है, ऐसे में आपको आर्थिक फायदा भी होगा।

नौकरी: काम से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर वेतन में वृद्धि हो सकती है।

परिवार: घर पर ही कुछ बढ़िया करने की योजना बनाएंगे। बच्चों के साथ खूब मौज मस्ती होगी।

लव: वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। आज की शाम वकाई कुछ खास रहेगी।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम होगा और शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:33
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)

अपने जरूरी कार्यों को स्वयं पूरा करने की कोशिश करें। दूसरों के भरोसे ना रहें। किसी करीबी की ओर से कोई अशुभ सूचना मिल सकती है।

व्यापार: यदि कोई महत्वपूर्ण डील करने वाले हैं तो अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

नौकरी: आपको और मेहनत करने की जरूरत है। उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचें।

परिवार: संतान से जुड़ी चिंता सताएगी। यदि कोई समस्या है तो शांति से बात को सुलझाने की कोशिश करें।

लव: रोमांटिक लाइफ में बेवजह तनाव हो सकता है। अपने पार्टनर को पर्याप्त समय दें।

स्वास्थ्य: गलत खान पान के कारण पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)

क्रोध और अहंकार को काबू में रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। इस समय कुछ बातों पर आपके लिए समझौता करना ही बेहतर होगा।

व्यापार: अचानक अपनी किसी व्यवसायिक योजना को बदलना पड़ सकता है। आपको समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

नौकरी: अपनी कार्यक्षमता पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें

परिवार: परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। भाई बहनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा।

लव: जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेमी जोड़ों को मुलाकात करने का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य: इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें नहीं तो छोटी छोटी परेशानियां लगी रहेगी।

शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Meen Vrishbha Kark Dhanu Makar Tula Mesh And More

पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करने की कोशिश करें। मानसिक रूप से आपके अंदर जो बदलाव आ रहे हैं उससे आपकी परेशानी कम होने की जगह और बढ़ सकती है।

व्यापार: काम से संबंधित कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी।

नौकरी: नौकरी बदलने का यह उचित समय है। अगर आप सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा।

परिवार: रिश्तों में सुधार आ सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखना होगा। काम के साथ परिवार पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा।

लव: वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपसी समझ की कमी के कारण आपके बीच छोटी सी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें। इसका अच्छा फायदा जल्द ही आपको मिलेगा।

शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल ( Scorpio Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आज कोई अच्छी खबर मिलने से मन बेहद प्रसन्न रहेगा।

व्यापार: किसी रुकी हुई परियोजना पर दोबारा काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। आज काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

नौकरी: दफ्तर में आपकी सकारात्मकता और आत्मविश्वास बॉस को काफी प्रभावित करेगा। आपको आपकी मेहनत का परिणाम जल्द मिल सकता है।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आज आप जमकर कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं।

लव: प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन विवादस्पद रहेगा। एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें।

स्वास्थ्य: सेहत का मामला कमजोर रहेगा। हाथ या पैर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

घर के बड़ों की मदद और मार्गदर्शन से आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास एक बार फिर लौटेगा और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी।

व्यापार: बिज़नेस आगे बढ़ाने की आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। यदि पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो इसका हल निकल सकता है।

नौकरी: किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर मिलेगा। तरक्की प्राप्त करने का यह सुनहरा मौका है, इसलिए अपना सर्वश्रेष्ठ दें।

परिवार: पिता की ओर से कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। आज माता की ओर से भी लाभ संभव है।

लव: सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप पहले से ही रिश्ते में है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहेगा।

स्वास्थ्य: काम का बोझ अधिक रहने के कारण आपको अपने लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। यदि आप लापरवाही करेंगे तो सेहत में गिरावट आएगी।

शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

यह समय मेहनत करने का है, इसलिए आलस्य को खुद पर हावी न होने दें नहीं तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा।

व्यापार: नए ग्राहकों के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। इस समय आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। सोच समझकर अपनी व्यवसायिक योजनाएं बनाएं।

नौकरी: विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा, लेकिन रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। ऐसे में घर का वातावरण सुखद रहेगा।

लव: नकारात्मक बातों से दूर रहें और अपने रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश करें। अपने साथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।

स्वास्थ्य: क्रोध और तनाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको रोजाना मेडिटेशन करने की जरूरत है।

शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Meen Vrishbha Kark Dhanu Makar Tula Mesh And More

कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको जीत हासिल हो सकती है। पेशेवर जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो मुश्किल हो सकती है।

व्यापार: रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। भविष्य में आर्थिक लेनदेन सोच समझकर करें। ग्राहकों के साथ डील करते समय शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है।

नौकरी: उच्च अधिकारी आपके काम से नाखुश रहेंगे। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है नहीं तो आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा।

परिवार: बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। घर की किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी।

लव: जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। आपके बीच कहासुनी भी हो सकती है।

स्वास्थ्य: ज्यादा चिंता करने की आपकी आदत आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। आपको अनिद्रा की समस्या होगी।

शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल ( Pisces Daily Horoscope)

भविष्य की चिंता छोड़कर अपने वर्तमान पर ध्यान दें नहीं तो आज आपके हाथ से कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है। आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

व्यापार: आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे और उसका अच्छा नतीजा भी आपको मिलेगा।

नौकरी: उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में आप सफल रहेंगे। आपको आपका कोई मनपसंद कार्य करने को मिलेगा।

परिवार: माता पिता का स्नेह और समर्थन प्राप्त होगा। आज वे आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं।

लव: अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें नहीं तो शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी की दिलचस्पी कम हो सकती है।

स्वास्थ्य: आप काफी बेहतर महसूस करेंगे और आपका मानसिक तनाव भी कम होगा।

शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, June 25, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion