Aaj Ka Rashifal 3rd July: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के आज बुलंद रहेंगे किस्मत के सितारे

3 जुलाई, बुधवार को सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। यह एक ऐसा योग्य योग है जिसमें किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से विशेष लाभ मिलता है। बुधवार को प्रदोष व्रत भी है।

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर समाप्त हो जाएगी और त्रयोदशी तिथि की शुरुआत होगी। आइए आपके दैनिक राशिफल से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल ( Aries Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Dhanu Vrishchik Makar Meen Kanya And More

आपको कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा और आप अपनी ओर से उनकी सहायता करने की पूरी कोशिश भी करेंगे। किसी बड़े बुजुर्ग की बातें आपको काफी प्रेरित कर सकती है। वर्तमान की कठिनाइयों का सामना आप पूरी हिम्मत से करेंगे।

व्यापार: आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। विरोधियों से सावधान रहें।

नौकरी: अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आप परमानेंट हो सकते हैं। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है।

परिवार: घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में घर के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

लव: प्रेमी जोड़ों के बीच प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। अपने साथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत ठीक रहेगी, लेकिन आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:42

शुभ समय: प्रातः 7:20 से 9:55 तक

वृषभ दैनिक राशिफल ( Taurus Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत बहुत ही बढ़िया होगी। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं उन्हें अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है।

व्यापार: मनचाहा लाभ हो सकता है। मार्केट में फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा।

नौकरी: अपने काम करने के तरीके में यदि आपने कोई बदलाव किया है तो उसका अच्छा नतीजा देखने को मिल सकता है।

परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और अपनों का समर्थन मिलेगा।

लव: आपकी कही हुई कोई बात जीवनसाथी के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। आपको अपने शब्दों पर ध्यान देना होगा।

स्वास्थ्य: आप काफी बेहतर महसूस करेंगे और आपको अपनी किसी रुचि पर भी ध्यान देने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक:20

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)

अपने मनपसंद कार्य को करने के लिए दिन अनुकूल है। आज आप एकांत में ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। अपने स्वभाव की नकारात्मकता को किस प्रकार दूर किया जा सकता है आप उस पर भी ध्यान देंगे।

व्यापार: नए व्यावसायिक संबंध बन सकता है जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेग।

नौकरी: दफ्तर में आलस्य से बचें नहीं तो आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है।

परिवार: संतान की शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है। कुछ समय उनके साथ बिताने की कोशिश करें।

लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा।

स्वास्थ्य: देर तक खाली पेट ना रहें नहीं तो गैस, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:ग्रे

शुभ अंक:32

शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल( Cancer Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Dhanu Vrishchik Makar Meen Kanya And More

मुश्किलों का सामना करने का अनुभव और क्षमता आप में है, इसलिए आप निराश होने से बच्चे। कोई विश्वसनीय व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा ना करें।

व्यापार: काम से जुड़ी यात्रा लाभदायक रहेगी। आपको कोई नया काम मिल सकता है।

नौकरी: आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है। मनचाहे परिणाम के लिए और कड़ी मेहनत करें।

परिवार: किसी घरेलू समस्या का हल निकलने से आज माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। माता पिता के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा।

लव: अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें नहीं तो आपके बीच दूरियां आ सकती है।

स्वास्थ्य: अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग:पीच

शुभ अंक:12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)

आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। भविष्य से जुड़ी नई योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल है।

व्यापार: आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे और उसका अच्छा फल भी आपको मिलेगा।

नौकरी: वर्कलोड अधिक रहेगा, लेकिन आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे।

परिवार: अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को ठीक तरह से समझने की कोशिश करें।

लव: पार्टनर के साथ गलतफहमी दूर होगी और आपको एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 4:50 से 7 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)

आपको अपने व्यवहार में थोड़ा लचीलापन लाने की जरूरत है। यदि आप कोई निर्णय लेते हैं तो उस पर टिके रहें। कोई गंभीर पारिवारिक मामला सुलझने से आपकी चिंता दूर होगी।

व्यापार: किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। विश्वसनीय लोगों से सलाह मशवरा करें।

नौकरी: एक ही गलती को बार बार ना दोहराएं अन्यथा आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

परिवार: घर में सुख शांति रहेगी। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

लव: जीवनसाथी पर अपना भरोसा बढ़ाएं। प्रेमी जोड़ों को मुलाकात का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: लगातार काम करने की वजह से आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:29

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल( Libra Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Dhanu Vrishchik Makar Meen Kanya And More

असफलता के कारण मन कुछ उदास रहेगी, लेकिन आप अपने प्रयास जारी रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। आज आप कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आपको स्वयं के लिए भी समय निकालना होगा।

व्यापार: प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को संभलकर रहना होगा नहीं तो नुकसान संभव है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। स्थान परिवर्तन होने की भी संभावना है।

परिवार: बातचीत करते समय आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा नहीं तो व्यर्थ के झगड़े हो सकते हैं।

लव: परिस्थिति चाहे जैसी भी हो एक दूसरे का अपमान करने से बचें।

स्वास्थ्य: पीठ या कंधे में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल ( Scorpio Daily Horoscope)

युवा वर्ग अपनी मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का भी मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में किसी खास के साथ मुलाकात हो सकती है।

व्यापार: अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण कागजी काम जल्दबाजी में ना करें।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के सहयोग से कोई कठिन कार्य समय पर पूरा होगा।

परिवार: घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है।

लव: यदि आपके साथी नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करें।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप डॉक्टर से उचित सलाह लें।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक: 18

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

आपका अनियंत्रित क्रोध आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आपको खुद पर काबू रखना होगा नहीं तो परिस्थितियों और भी खराब हो सकती है। कामकाज के नजरिये से ग्रहों की स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है।

व्यापार: हाथ में आया हुआ कोई बड़ा अवसर निकल सकता है। आर्थिक नुकसान होगा।

नौकरी: लापरवाही के कारण बॉस काफी नाखुश रहेंगे। तरक्की में भी रुकावट आएगी।

परिवार: घर के बड़ों की सलाह पर अमल करें। आप कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं।

लव: जीवनसाथी के मन की बात जानने की कोशिश करें। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित होगी। खुद पर अधिक ध्यान दें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल ( Capricorn Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Mesh Kark Dhanu Vrishchik Makar Meen Kanya And More

आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होना चाहिए। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। मेहनत करने में पीछे ना हटें। किसी करीबी के साथ अनबन आपको मानसिक तकलीफ दे सकती है।

व्यापार: निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा। भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है।

नौकरी: कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा।

परिवार: छोटी छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत आपका तनाव बढ़ा सकती है।

लव: जीवनसाथी का मूड काफी खराब रहेगा। आप विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें।

स्वास्थ्य: गले में किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:5

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक

कुंभ दैनिक राशिफल( Aquarius Daily Horoscope)

जीवन में खुशहाली आएगी और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ पारिवारिक मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा।

व्यापार: मेहनत और व्यवस्था से आप व्यावसायिक बाधाओं को दूर करने में काफी हद तक सफल रहेंगे।

नौकरी। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ काम से जुड़ी महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

परिवार: पिता की ओर से लाभ संभव है। घर के बड़ों की मदद से आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल निकल सकता है।

लव: पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर या फिर लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: ज्यादा तला, भुने चीजों को खाने से परहेज करें।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल( Piseces Daily Horoscope)

घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में दूरी बढ़ने ना दें। हो सके तो आज उनके साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आप कोई बड़ी खरीदारी भी करेंगे।

व्यापार: आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे और कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी सफल रहेंगे।

नौकरी: महत्वपूर्ण कार्य करते समय ज्यादा जल्दबाजी ना करें नहीं तो आपसे बड़ी गलती हो सकती है।

परिवार: घर का वातावरण अच्छा रहेगा। भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी।

लव: प्रेमी जोड़ों को किसी खूबसूरत जगह पर मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। आपके साथी कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे।

स्वास्थ्य: सेहत का ख्याल रखें। विशेष रूप से इस राशि की महिलाओं को खुद पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक:2

शुभ समय: दोपहर 1:50 से शाम 4 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, July 3, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion