Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal 28th June: 28 जून शुक्रवार को बन रहा है सौभाग्य योग्य, इन राशि वालों की खुलेगी तकदीर

मेष दैनिक राशिफल ( Aries Daily Horoscope)
कामकाज के प्रति लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें। दिन के दूसरे हिस्से में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
व्यापार: प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी और आज आप कोई जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं।
नौकरी: दफ्तर में आपको एक्टिव रहने की जरूरत है। हो सकता है आपको कुछ अतिरिक्त कार्य मिले।
परिवार: घर के बड़ों के साथ आप किसी मुद्दे पर खुलकर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखने की आवश्यकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी।
स्वास्थ्य: देर तक खाली पेट रहने की आपकी आदत आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। पेट से संबंधित समस्या होगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल ( Taurus Daily Horoscope)
आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा। किसी करीबी और अनुभवी व्यक्ति का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।
व्यापार: नई सौदेबाजी करने का मौका मिलेगा। यदि आपके किसी कार्य में कागजी रुकावट आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा।
नौकरी: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहेगा।
परिवार: घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।
लव: अपने साथी के साथ टकराव से बचें नहीं तो आपके बीच की अनबन का फायदा कोई तीसरा उठा सकता है।
स्वास्थ्य: खुद को सेहतमंद और तरोताजा रखने के लिए रोजाना हल्का फुल्का व्यायाम करें और खानपान का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:31
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)
अपनों के साथ गलतफहमी हो सकती है। आपकी किसी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें और उन्हें बखूबी निभाने का प्रयास करें।
व्यापार: व्यापारियों का दिन कठिन रहेगा। नए लोगों के साथ बिजनेस करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल जरूर कर लें।
नौकरी: तरक्की पाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी। छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें।
परिवार: पैसों को लेकर आज घर में झगड़े हो सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखना होगा।
लव: जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव आएगा। उन्हें काफी चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। ऐसे में आपके बीच टकराव संभव है।
स्वास्थ्य: हड्डियों जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप कैल्शियम से भरपूर भोजन करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
यदि कोई समस्या है तो विचलित होने की जगह उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। घर के बड़ों की सलाह अनुसार चलना आपके लिए फायदेमंद होगा।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को आज अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे।
नौकरी: दफ्तर में अपना काम बेहतर तरीके से करने की कोशिश करें।
परिवार: पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करना होगा।
लव: रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह रहेगा। आपके साथी आज कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे।
स्वास्थ्य: खानपान में लापरवाही के कारण कमजोरी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)
केवल मौज मस्ती में अपना समय और पैसा नष्ट ना करें नहीं तो बाद में आपके हाथ पछतावा लगेगा। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको समय पर पूरे करने की आवश्यकता है।
व्यापार: अपने काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें। यदि पैसों को लेकर कोई समस्या है तो आपकी परेशानी दूर होगी।
नौकरी: दफ्तर में ध्यानपूर्वक अपना काम करें। उच्च अधिकारी आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं।
परिवार: छोटी छोटी बातों को अनदेखा करके अपने घर की शांति बनाए रखने की कोशिश करें।
लव: जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। विपरीत परिस्थिति में उनका सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:25 तक
कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)
परिवार में कोई समस्या हो सकती है। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें नहीं तो उसका बुरा असर आपके बाकी के रिश्तों पर भी पड़ेगा।
व्यापार: आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको किसी बड़े अवसर की प्राप्ति हो सकती है।
नौकरी: आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
परिवार: बाहरी लोगों से घरेलू मुद्दे पर चर्चा करने से बचें अन्यथा आपकी परेशानी और बढ़ सकती है।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहेगा। छोटी सी बात पर गलतफहमी हो सकती है।
स्वास्थ्य: अगर आपको डायबिटीज, हाई बीपी या हृदय से संबंधित परेशानी है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)
आपको स्वयं के अंदर जोश और नई ऊर्जा महसूस होगी। आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे और आपको कड़ी मेहनत भी करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
व्यापार: नई व्यावसायिक योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की मदद से दफ्तर में आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा।
लव: पार्टनर की परेशानी को समझने की कोशिश करें और उनकी समस्या का हल ढूंढने में उनकी मदद करने करें।
स्वास्थ्य: सेहत बेहतर रहेगी और आज आप सकारात्मक भी महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:29
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल ( Scorpio Daily Horoscope)
किसी सामाजिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। काफी दिनों बाद आज आप सारी चिताओं को भूलकर खुद पर ध्यान देंगे। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
व्यापार: तरक्की का रास्ता खुलेगा और रुके हुए काम बनेंगे।
नौकरी: प्रमोशन में आ रही बाधा दूर होगी और आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर होगा।
परिवार: परिजनों के साथ दिन आनंद और सुकून में गुजरेगा। माता पिता को आप पर काफी गर्व महसूस होगा।
लव: जीवनसाथी के लिए आप तोहफे आदि खरीद सकते हैं। आपके बीच का भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 10 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)
कामकाज से जुड़े फैसले लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। आप हर बात पर बारीकी से ध्यान देंगे तो बेहतर होगा।
व्यापार: नई डील करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
नौकरी: कामकाज अधिक रहने के कारण आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। आपसे छोटी छोटी कुछ गलतियां भी हो सकती है।
परिवार: घर के किसी सदस्य की बात आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।
लव: काफी दिनों बाद जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। आपके प्रिय आपको खास महसूस कराएंगे।
स्वास्थ्य: आपको पीठ या कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:17
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल ( Capricorn Daily Horoscope)
अनजान लोगों की बातों में आने से बचें नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है।
व्यापार: कोई भी नया काम शुरू करने में ज्यादा जल्दबाजी ना करें। आपको मौजूदा स्थिति पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
नौकरी: दफ्तर में आपको क्रोध और अहंकार से बचना होगा। अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें।
परिवार: बच्चों की सेहत को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे।
लव: प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।
स्वास्थ्य: वर्कलोड और तनाव की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 36
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
रिश्तों में सुधार आएगा और आप अपनों की खुशियों का पूरा ख्याल रखेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आप सुख सुविधा की कोई महंगी चीज भी खरीद सकते हैं।
व्यापार: कोई नया काम मिल सकता है। ऐसे में आपके व्यवसाय में बढ़त होगी।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम से वेसकाफी संतुष्ट भी रहेंगे।
परिवार: घर में चल रही किसी परेशानी को दूर करने में आपकी अहम भूमिका होगी आपके बड़े आप से बेहद प्रसन्न रहेंगे।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके संबंध सुधरते नजर आ रहे हैं।
स्वास्थ्य: सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक
मीन ( Pisces Daily Horoscope)
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप किसी पूजा पाठ, हवन आदि में भी हिस्सा ले सकते हैं। कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका आपको मिलेगा।
व्यापार: आत्मविश्वास और मेहनत के साथ किए हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।
नौकरी: किसी कठिन कार्य को आप बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे और उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे।
परिवार: भाई बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। उनकी ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
लव: जीवनसाथी का गुस्सेल स्वभाव आपको दुखी कर सकता है। यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपको अपने रिश्ते पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: कोई मौसमी बीमारी हो सकती है। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











