Latest Updates
-
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा -
5th Bada Mangal 2026: पांचवे बड़े मंगल पर करें पंचमुखी हनुमत कवच का पाठ, बजरंगबली दूर करेंगे सभी संकट -
Aaj Ka Rashifal 02 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर होगी धनवर्षा, बजरंगबली की कृपा से दूर होंगे सारे कष्ट -
No Bitterness Trick Karela Sabzi Recipe: अब घर पर बनाएं बिना कड़वाहट वाली चटपटी सब्जी -
घर में क्लेश और बार-बार होने वाली बीमारियों के पीछे हो सकती है बुरी नजर, दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय -
Bihari Style Crunchy Chivda Namkeen Recipe: चाय के साथ लें कुरकुरे स्नैक का मजा -
Telangana Formation Day: 2 जून को जन्मा था तेलंगाना; जानें कैसे संघर्षों से लिखी नए राज्य की कहानी -
IRCTC vs RailOne: टिकट बुक करने के लिए कौन सा ऐप है सुपरफास्ट? पीक ऑवर्स में भरोसेमंद कौन? -
कुछ मिनटों के लिए धरती पर छा जाएगा अंधेरा, जानें कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण?
Aaj Ka Rashifal 29th June: बुध देव का होगा राशि परिवर्तन, 29 जून का दिन इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ
मेष दैनिक राशिफल ( Aries Daily Horoscope)
व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है।
व्यापार: आर्थिक परेशानी दूर होगी। आज आप कुछ नहीं रणनीतियां बना सकते हैं।
नौकरी: मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है।
परिवार: घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। संतान की ओर से कोई खुशी मिल सकती है।

लव: लाइफ पार्टनर हो या लव पार्टनर अपने रिश्तों पर अधिक ध्यान दें नहीं तो आपके बीच खटास बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य: यदि आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या है तो आज संभलकर रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:2
शुभ समय: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल ( Taurus Daily Horoscope)
रुका हुआ धन वापस ना मिले पानी के कारण मुश्किल हो सकती है। आपको आर्थिक लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करने की जरूरत है। दोपहर के बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
व्यापार: नए कार्य की शुरुआत करने से पहले आप लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें।
नौकरी: ओवरकॉन्फिडेंस से बचें अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
परिवार: घर के बड़े किसी बात पर आपसे नाराज रहेंगे
आप समझदारी से काम लें और उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश करें।
लव: पार्टनर से किया हुआ कोई वादा आप पूरा कर पाएंगे। ऐसे में आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा।
स्वास्थ्य: स्ट्रेस और थकान के कारण आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:46
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)
जरूरत से ज्यादा खर्च होने की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपको सही आर्थिक योजना के अनुसार चलने की आवश्यकता है। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ विवाद सुलझ जाएगा।
व्यापार: व्यापारियों को सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहने के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आज बस भी काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं।
परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी।
लव: अपने साथी की भावनाओं को समझें और मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य: लापरवाही के कारण सेहत संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 7:55 तक
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
अपनों की खुशियों का ख्याल रखें, लेकिन स्वयं को नजरअंदाज ना करें। कुछ नया और बेहतरीन करने के लिए दिन अनुकूल है। विद्यार्थियों को अपना ही कोई निर्णय तनाव दे सकता है।
व्यापार: आपकी कोई व्यावसायिक योजना बीच में अटक सकती है। आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
नौकरी: एक साथ कई कार्य करने से बचें नहीं तो आपसे गलतियां हो सकती है।
परिवार: बच्चों पर अधिक ध्यान दें नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।।
लव: यदि आपसे कोई गलती हुई है तो उसे सुधारने की कोशिश करें और एक नई शुरुआत करें।
स्वास्थ्य: हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज सावधान रहने की जरूरत है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)
आमदनी में वृद्धि हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। अपने महत्वपूर्ण फैसला आप पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे।
व्यापार: अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी होगी। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहेगी।
नौकरी: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।।
परिवार: पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। आपको अपने बड़ों का सहयोग प्राप्त होगा।
लव: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। आपके बीच आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: ज्यादा मसालेदार और तले, भूने भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)
एकांत में ज्यादा समय बिताने से बचें नहीं तो नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है। यदि कोई समस्या है तो दोस्तों और परिजनों से खुलकर बात करें।
व्यापार: किसी नई व्यवसायिक योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन उचित है। आपका कोई रुका हुआ कागजी काम भी पूरा हो सकता है।
नौकरी: दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें नहीं तो आज छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। उन्हें नजरअंदाज कर अपने रिश्ते खराब ना करें।
लव: अपनी आज की डेट को खास बनाने के लिए आपके साथी कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। आप रोजाना मेडिटेशन करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)
यदि आपका कोई सरकारी काम रुका है तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। रिश्तों में सुधार आएगा और अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। कोई पुरानी कड़वी याद आपको तकलीफ दे सकती है।
व्यापार: वाद विवाद से दूर रहें नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है।
नौकरी: आप कड़ी मेहनत करेंगे और आपको उसके अनुरूप परिणाम भी मिलेगा।
परिवार: घर के बड़ों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। दिन की दूसरे हिस्से में किसी रिश्तेदार से मुलाकात करने का भी मौका मिलेगा।
लव: जीवनसाथी को नजरअंदाज ना करें सारी नाराजगी भूलकर अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं।
स्वास्थ्य: सेहत का मामला कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल ( Scorpio Daily Horoscope)
कठिन समय में अपनी समस्याओं को सुलझाने का जज्बा आपके अंदर है और आप इस बात को साबित कर देंगे। यदि हाल ही में आपने अपने काम से जुड़ा कोई बदलाव किया है तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है।
व्यापार: पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। आपके साथ कोई नया साझेदार भी जुड़ सकता है।
नौकरी: तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी और आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अपनों के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
लव: पार्टनर के साथ रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें। झूठ का सहारा लेने से बचें।
स्वास्थ्य: घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)
ग्रहों की शुभ स्थिति आपका कोई बड़ा फायदा करा सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। काम से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।
व्यापार: विरोधी परास्त होंगे। आप अपनी मेहनत और सूझबूझ के बल पर बड़ी सफलता हासिल करेंगे।
नौकरी: नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
परिवार: घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन होगा। दोस्तों और परिजनों के साथ दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा।
लव: महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने साथी का सहयोग मिलेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल ( Capricorn Daily Horoscope)
गलत बातों से दूर रहें और किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। रिश्तों में आ रहे बदलावों को आप समझने की कोशिश करें, साथ ही आपको अपने व्यवहार पर भी ध्यान देना होगा।
व्यापार: पैसों की कमी की वजह से कोई काम बीच में अटक सकता है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
नौकरी: दफ्तर में चल रही राजनीति आपको परेशान कर सकती है। आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
परिवार: माता पिता की बातों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा।
लव: यदि आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपके रिश्ते से जुड़ी बातें बाहर आ सकती है।
स्वास्थ्य: व्यस्त दिनचर्या, गलत खान पान की आदत और तनाव के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:31
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
युवा लोगों को व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना देकर अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। हंसी मजाक में कही हुई किसी अपने की बात आपके दिल को ठेस पहुंचा सकती है।
व्यापार: जोखिम भरा निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
नौकरी: यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं तो नई नौकरी की तलाश शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
परिवार: घर के बड़ों का सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाएं।
लव: अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना होगा।
स्वास्थ्य: आपको सिर दर्द और आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
केवल ख्याली पुलाव पकाने से कुछ हासिल नहीं होगा। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। दूसरों के बहकावे में ना आएं और अपने फैसले खुद लेने की कोशिश करें।
व्यापार: आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहेंगे तो आपकी सारी मुश्किलें दूर होगी।
नौकरी: दफ्तर में आपको समय का ध्यान रखना होगा। आज लापरवाही महंगी साबित होगी।
परिवार: यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें।
लव: यदि अपने प्रेम संबंध को आप शादी में बदलना चाहते हैं तो पार्टनर की भी मंजूरी मिलेगी।
स्वास्थ्य: देर रात तक जागने की आपकी आदत आपकी सेहत बिगाड़ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications