Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal 23rd June: रविवार, 23 जून का दिन इन राशियों के लिए रहेगा विशेष, यहां पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
कुछ नई चुनौतियों से आपका सामना होगा। आज फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। खराब सेहत की वजह से मन चिड़चिड़ा रहेगा और आसपास के लोगों के साथ आपका वाद विवाद भी हो सकता है।
व्यापार: पैसों की कमी के कारण कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकने की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
नौकरी: बॉस का मूड खराब रहेगा। ऐसे में छोटी सी भी गलती ना करें। सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद ना रखें।
परिवार: घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपको उनकी खुशियों का ख्याल रखने की जरूरत है।
लव: जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता ठीक रखने की कोशिश करें। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें।
स्वास्थ्य: अपने सामर्थ्य से अधिक खुद पर काम का बोझ ना डालें अन्यथा कोई गंभीर समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक

वृषभ दैनिक राशिफल ( Taurus Daily Horoscope)
आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। ऐसे में आप काफी प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
व्यापार: बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है, लेकिन कागजी काम करते समय ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। कहीं घूमने फिरने की भी प्लानिंग बन सकती है। बच्चों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे।
लव: जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आप अपने प्रिय के साथ कैंडल लाइट डिनर पर भी जा सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को रोमांस का भरपूर मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: मानसिक चिंता कम होगी और आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)
रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। विपरीत परिस्थिति में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है।
व्यापार: काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा शुभ रहेगी।
नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आपकी मेहनत को सराहा जाएगा।
परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। माता-पिता स्नेह और समर्थन आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
लव: कई प्रयासों के बाद जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। अपने वैवाहिक जीवन पर आप अधिक ध्यान दें। प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते से जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें।
स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। देर तक भूखा ना रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7 बजे 11 बजे तक
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
करियर कारोबार से जुड़े फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल है। आपको अपनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। यदि पैसों को लेकर कोई समस्या है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है।
व्यापार: किसी रुके हुए कार्य के पूरे होने की संभावना है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।
नौकरी: दफ्तर में इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करें। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही पूरे करने होंगे।
परिवार: बच्चों के साथ ज्यादा सख्ती से ना पेश आएं अन्यथा बात और बिगड़ सकती है। आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत है।
लव: रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। आज आपके पार्टनर खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे।
स्वास्थ्य: डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)
आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। अचानक कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है, ऐसे में आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
व्यापार: मार्केट में फंसा हुआ पैसा वापस प्राप्त करने में आप कामयाब रहेंगे, लेकिन भविष्य में आपको आर्थिक लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्यकता है।
नौकरी: दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
परिवार: अहंकार और जिद के कारण रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है।
लव: जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। हो सके तो आज अपने साथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। अपने बीच की दूरियों को कम करने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। आपको वजनदार चीज उठाने से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)
आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। अपनी निजी जिंदगी में किसी भी बाहरी व्यक्ति को ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दे। आंख बंद करके लोगों पर आप भरोसा करने से बचें।
व्यापार: कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटक सकता है। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
नौकरी: दफ्तर में कोई कठिन कार्य मिल सकता है। ऐसे में तनाव बढ़ेगा। सकारात्मक रहने की कोशिश करें और टीमवर्क पर अधिक ध्यान दें। इससे आपके काम समय पर पूरे होंगे।
परिवार: छोटी छोटी बातों को लेकर घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। आज घर का माहौल काफी तनावपूर्ण रहेगा।
लव: अपने लव पार्टनर को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। हो सके तो उनकी पसंदीदा जगह पर डेट के लिए जाएं।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक
तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)
रिश्तों में मधुरता और मजबूती बनाए रखने के लिए आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। क्रोध और अहंकार से दूर रहें। छोटी छोटी बातों पर चिंता करने की जगह अपनी परेशानी का हल ढूंढने की कोशिश करें।
व्यापार: नए कार्य की शुरुआत करने से पहले पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज वर्कलोड भी कम रहने की संभावना है।
परिवार: घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। ऐसे में आप काफी प्रसन्न रहेंगे। भाई या बहन के साथ यदि मनमुटाव हो गया है तो आज सब कुछ सामान्य हो सकता है।
लव: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद जीवनसाथी को आप पर्याप्त समय दे पाएंगे। लव पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।
स्वास्थ्य: ज्यादा चिंता करने की आदत आप पर भारी पड़ सकती है। आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
खुद को साबित करने के लिए आपको और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। नई योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आर्थिक परेशानी के कारण मन बेचैन रहेगा।
व्यापार: अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखें, नहीं तो कोई दूसरा फायदा उठा सकता है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं।
परिवार: अचानक घर पर कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। ऐसे में आपका दिन भर की योजनाओं में बाधा आएगी।
लव: जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से बात को संभालने में सफल रहेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह की बातचीत हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देना होगा। अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)
आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। यदि आप कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी लेते हैं तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात ना कहें जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। इस तरह की बात पर आज राई का पहाड़ बन सकता है।
व्यापार: आपके लिए समय सकारात्मक है। आप जो भी निर्णय लेंगे उसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। रुकी हुई योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
नौकरी: उच्च अधिकारियों की उम्मीदों पर आप खरे उतरेंगे। आपको आपकी तरक्की का संकेत भी मिल सकता है।
परिवार: घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिजनों के साथ आप सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं।
लव: जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। ऐसे में आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। अगर आप अविवाहित हैं और आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो परिजनों को आपके रिश्ते की भनक लग सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अपच, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल ( Capricorn Daily Horoscope)
अपने महत्वपूर्ण फैसला आप पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। निजी हो या पेशेवर जीवन आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। पैसों से संबंधित लिया हुआ कोई निर्णय आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
व्यापार: प्रॉपर्टी से संबंधित बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है, लेकिन कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।
नौकरी: ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। विशेष रूप से बड़े बुजुर्गों के सामने आप ठीक से बर्ताव करें।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।।अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं आपको परिजनों का आशीर्वाद मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक
कुंभ दैनिक राशिफल। ( Aquarius Daily Horoscope)
गलत कार्यों और बातों से दूर रहें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। विपरीत परिस्थितियों में भी अपना मनोबल गिरने ना दें।
व्यापार: बड़ा निवेश करने के लिए दिन उचित नहीं है। आज पैसों के मामले में जल्दबाजी से बचें।
नौकरी: काम का बोझ अधिक रहेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा क्या आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। गुस्से में भी अपने शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करें।
लव: आपके बीच कुछ तनाव रहेगा। आपके साथ ही आपको नजरअंदाज कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें नहीं तो आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल ( Pisces Daily Horoscope)
पुरानी गलतियों से सबक लें और अपने वर्तमान में सुधार लाने की कोशिश करें। अपने बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर गंभीर रहें।
व्यापार: किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। आपका आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है। आपको सोच समझकर निर्णय लेना होगा।
नौकरी: किसी सहकर्मी के साथ टकराव हो सकता है। कार्यस्थल पर झगड़े झंझट से बचें।
परिवार घर का माहौल अनुशासित और व्यवस्थित रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
लव: जीवनसाथी की ओर से कोई तोहफा मिल सकता है। ऐसे में आज आपको काफी खास महसूस होगा। अगर आप सिंगल हैं और आपको अपने साथी की तलाश है तो आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है।
स्वास्थ्य: वर्कलोड अधिक रहने के कारण आप थका हुआ महसूस करेंगे। आप खुद के लिए भी समय निकालें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











