Aaj Ka Rashifal 22nd June: कर्क, कन्या समेत इन 2 राशियों के लिए बन रहे हैं लाभ के योग

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

चीजें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आ रही है। आपका भाग्यपक्ष मजबूत रहेगा और आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है।

व्यापार: महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है। आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं।

नौकरी: दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास आपको बड़ी सफलता दिला सकता है।

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Meen Singh Dhanu Kark Makar Kumbh And More

परिवार: माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। उनकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। आज ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी।

लव: जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब ठीक हो जाएगा। प्रेमी जोड़ों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत में बड़ा सुधार आएगा और आपकी ऊर्जा का स्तर भी बढ़ेगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल ( Taurus Daily Horoscope)

मन बैचेन रहेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। आपको बेवजह परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह केवल आपका भ्रम है, इसलिए आप सकारात्मक रहें और अच्छा सोचें।

व्यापार: आज पैसों को लेकर आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें नहीं तो नुकसान आपका होगा।

नौकरी: सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपका वेतन भी बढ़ेगा।

परिवार: बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा।

लव: जीवनसाथी का रोमांटिक अंदाज आपको आश्चर्यचकित कर देगा।

स्वास्थ्य: खान पान का खास ध्यान रखें नहीं तो आपकी कमजोरी बढ़ सकती है।

शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:30 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)

बेवजह चिंता करने की आपकी आदत आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। आप अपनी क्षमता के अनुसार प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको उचित परिणाम मिलेगा।

व्यापार: जोखिम भरे फैसले लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कानूनी मामलों में भी आप सतर्क रहें।

नौकरी: अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आप और कड़ा परिश्रम करें। आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी

परिवार: भाई या बहन की वजह से टेंशन हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी से बचें।

लव: लव लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके बीच भावनात्मक लगवा बढ़ेगा।

स्वास्थ्य: अच्छी सेहत के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करें।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:33
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

ग्रहों की शुभ स्थिति आज आपके जीवन में कोई बड़ा और सकारात्मक बदलाव ला सकती है। आपको आए का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

व्यापार: यदि आपने व्यवसाय संबंधित उधार लिया है तो आज उसे चुकाने में आप सफल रहेंगे।

नौकरी: आपके लिए बदलाव का समय चल रहा है इसलिए अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर आप विशेष ध्यान दें।

परिवार: घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा।

लव: अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करें अन्यथा आपके बीच दूरियां आ सकती है।

स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)

दूसरों के मामले में बिना सोचे समझे आप कुछ भी बोलने से बचें नहीं तो आपको शर्मिदा होना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें।

व्यापार: नई सौदेबाजी करने के लिए दिन उचित है। पुराने किसी संपर्क से लाभ हो सकता है।

नौकरी: तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ी मेहनत करें। आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलना चाहिए।

परिवार: किसी गंभीर घरेलू मुद्दे पर परिजनों के साथ चर्चा हो सकती है। आप सोच समझकर अपनी राय दें।

लव: जीवनसाथी के साथ अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगा।

स्वास्थ्य: आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:52
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)

सितारे आपके पक्ष में है और आज का दिन आपके बहुत ही सुखद रहेगा। काम से जुड़ा प्रयास सफल होगा। अपनी योग्यता और प्रतिभा के बल पर आप बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे:

व्यापार: पार्टनरशिप में व्यवसाय करने का बढ़िया ऑफर मिल सकता है।

नौकरी: अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। यदि आप पहले से नौकरी कर रहे हैं तो आपका वेतन बढ़ेगा।

परिवार: घर के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप उनके लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं।

लव: रिश्ते में आ गई खटास को दूर करने का यदि सही समय है। आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करें।

स्वास्थ्य: शारीरिक रूप से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे और आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है, ऐसे में आपकी चिंता बढ़ेगी। आपको अपने पैसों और समय का सही तरीके से उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा आपको सही लोगों के साथ की भी आवश्यकता है।

व्यापार: आपको सोच समझकर निर्णय लेने होंगे, साथ ही कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

नौकरी: उच्च अधिकारी कोई नया प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं जिसे लेकर कुछ तनाव रहेगा।

परिवार: घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। माता पिता आपसे नाखुश रहेंगे।

लव: भावनाओं में बहकर कोई भी वादा करने से बचें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।

स्वास्थ्य: कमजोरी इम्यूनिटी के कारण आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:30 बजे तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल ( Scorpio Daily Horoscope)

कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय ज्यादा जल्दबाजी ना करें बल्कि उसके पहलूओं पर अच्छी तरह से गौर करें। आज कुछ समय मनन और चिंतन के लिए जरूर निकालें।

व्यापार: व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव करने से आपको उचित परिणाम मिल सकता है। प्रतिस्पर्धा बढ़ने से कुछ दिक्कतें हो सकती है।

नौकरी: सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन अपने काम समय पर पूरे करेंगे।

परिवार: घर का वातावरण शांतिपूर्ण रखने के लिए आपको अपने गुस्सेल स्वभाव पर लगाम लगानी होगी।

लव: यदि जीवनसाथी के लिए आप कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन बढ़िया रहेगा।

स्वास्थ्य: सेहत कमजोर रहेगी और आपको काफी चिड़चिड़पन महसूस हो सकता है।

शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4 बजे से 6 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन पर बराबर ध्यान दे पाएंगे। ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को आप आसानी से और समय पर पूरे करेंगे। अपनों का भी सपोर्ट आपको मिलेगा।

व्यापार: कुछ प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा और व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होगी। हालांकि बड़ा निवेश करने से पहले सारी जानकारी ठीक से प्राप्त करें।

नौकरी: आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है और कुछ बड़े अधिकार भी मिल सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है।

परिवार: पिता की ओर से लाभ संभव है। आज आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

लव: रोमांटिक लाइफ में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपके बीच का तालमेल बिगड़ सकता है।

स्वास्थ्य: सेहत को प्राथमिकता दें नहीं तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर आपको अधिक ध्यान देना होगा। यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई काम करने वाले हैं तो कुछ समय के लिए अपना यह काम टाल दें तो बेहतर होगा।

व्यापार: लालच और जल्दबाजी से बचें नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन उचित नहीं है।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ टकराव हो सकता है। आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है।

परिवार: बच्चों पर अधिक ध्यान दें नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। उनका गलत रवैया आपकी चिंता का कारण बनेगा।

लव: बातचीत करते समय क्रोध करने से बचें नहीं तो आज आपके बीच बेवजह के मुद्दे पर झगड़ा हो सकता है।

स्वास्थ्य: आपको सिर दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

अचानक कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है, ऐसे में आपका आत्मविश्वास डगमगा जाएगा। हालांकि आपको धैर्यवान रहना होगा, उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी।

व्यापार: यदि आप किसी भी तरह का बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है।

नौकरी: दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहना होगा। हो सकता है आज वर्कलोड अधिक रहे।

परिवार: घर में पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा।

लव: प्रेमी जोड़ों को जल्दबाजी में अपने रिश्ते से जुड़े निर्णय लेने से बचना होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें।

स्वास्थ्य: चिंता और थकान स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। आपको लापरवाही से बचना होगा।

शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल ( Pisces Daily Horoscope)

आपका जिद्दी स्वभाव अपनों को दुखी कर सकता है। हर बात पर मनमानी करना ठीक नहीं होता है। अपने बड़ों की बातों और उनके सुझावों का आदर करना आपके लिए जरूरी है।

व्यापार: शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोग आज सावधान रहें। यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं तो आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा।

नौकरी: आप बॉस के गुड बुक्स में आ सकते हैं। आपको अपना कोई पसंदीदा काम मिल सकता है।

परिवार: घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आप खुशी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं।

लव: आपके साथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे, बेहतर होगा आप ऐसी कोई बात ना कहें जिससे आपके बीच तनाव हो।

स्वास्थ्य: सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, June 22, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion