Aaj Ka Rashifal 26th June: वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि को मिलेगा पैसा और प्रसिद्धि, जानें अपनी किस्मत का हाल

मेष दैनिक राशिफल ( Aries Daily Horoscope)

काम से जुड़ी परेशानी को दूर करने में आपको अपने किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में जल्दबाजी ना करें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है।

व्यापार: इस समय कोई भी रिस्क लेना आपके लिए ठीक नहीं है। नए कार्य की शुरुआत करने से आपको बचना होगा।

नौकरी: उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग संभलकर करें। आज आपकी छोटी सी चुक आप पर भारी पड़ सकती है।

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Mithun Singh Meen Kanya Tula Kark And More

परिवार: घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब रहेगा। ऐसे में उसे लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। बच्चों पर अधिक ध्यान दें।

लव: अगर आप अपने प्रेम संबंध को शादी में बदलना चाहते हैं तो समस्या हो सकती है। आपको धैर्यवान रहना होगा।

स्वास्थ्य: मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ दैनिक राशिफल ( Taurus Daily Horoscope)

कार्यस्थल पर काम के साथ कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है नहीं तो आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ही ले जाएगा। दोस्तों की लिस्ट बढ़ सकती है। आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से होगी।

व्यापार: अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

नौकरी: सरकारी नौकरी करने वालों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

परिवार: परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। माता पिता आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।

लव: पार्टनर के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है। अपने बीच की दूरियों को कम करने के लिए आपको और प्रयास करना होगा।

स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको हल्का और आसानी से पचने वाले भोजन का सेवन करना चाहिए।

शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक

मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)

इनकम सोर्स बढ़ने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। निवेश संबंधित योजनाएं बनाने के लिए दिन अनुकूल है। आज आपको मानसिक शांति और सुकून का एहसास होगा।

व्यापार: यदि हाल ही में आपको कोई नया ऑर्डर मिला है तो उसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें नहीं तो आपके व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते हैं।

नौकरी: आपको अपेक्षा से कई ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आप सकारात्मक रहें क्योंकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी।

परिवार: यदि भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

लव: जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज ना करें। उन्हें अपने मन के मुताबिक काम करने की आजादी दें।

स्वास्थ्य: शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक

कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily horoscope)

आप व्यर्थ की बातों में खोए रहेंगे, ऐसे में आपका काफी समय बर्बाद हो सकता है। किसी करीबी के साथ गलतफहमी हो सकती है और आपके संबंध बिगड़ सकते हैं।

व्यापार: साझेदारी में व्यवसाय करने वाले लोगों को पारदर्शिता रखने की जरूरत है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है।

नौकरी: काम का दबाव महसूस होगा और आप ठीक से काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। इस समय आपके छोटे से ब्रेक की जरूरत है।

परिवार: किसी घरेलू मुद्दे पर परिजनों के साथ चर्चा हो सकती है। आपको सोच समझकर अपना पक्ष रखने की जरूरत है।

लव: विपरीत परिस्थिति में जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आपको अपने प्रिय की समझदारी पर गर्व महसूस होगा।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव शारीरिक स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।

शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:54
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)

यह समय अपने व्यक्तित्व को और निकलने का है, इसलिए आप खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आए बढ़ाने के प्रयासों में सफलता मिल सकती है।

व्यापार: बिजनेस में कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। मार्केट में आपकी स्थिति मजबूत होगी।

नौकरी: काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी। आपका प्रमोशन होने की भी संभावना है।

परिवार: रिश्तों में आ गई कड़वाहट खत्म होगी और अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पिता की ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है।

लव: वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। प्रेमी जोड़ों को मुलाकात करने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आ सकता है लेकिन आपको लापरवाही से बचना होगा।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Mithun Singh Meen Kanya Tula Kark And More

कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)

जरूरत से ज्यादा किसी से भी उम्मीद ना रखें हो सकता है आज समय पर आप को मदद ना मिले। भावनात्मक रूप से आप कमजोर महसूस करेंगे। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा।

व्यापार: काम से जुड़े किसी भी दस्तावेज को आप ठीक से पढ़कर ही उस पर हस्ताक्षर करें।

नौकरी: यदि आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जाता है तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।

परिवार: आपके अडियल स्वभाव के कारण आज आपका कोई रिश्ता खराब हो सकता है।

लव: पति पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। संतान से जुड़ी किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

स्वास्थ्य: यदि आप खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे तो आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Mithun Singh Meen Kanya Tula Kark And More

निजी हो या पेशेवर जीवन, कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और तरक्की में आ रही बाधा दूर हो सकती है। आपकी नई शुरुआत होगी।

व्यापार: ऋण संबंधित समस्या दूर होगी और आप राहत की सांस लेंगे।

नौकरी: दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।

परिवार: घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है, ऐसे में दोस्तों रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा।

लव: प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेगी। आज आपके साथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे।

स्वास्थ्य: आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:50 तक

वृश्चिक दैनिक राशिफल ( Scorpio Daily Horoscope)

पैसा और प्रसिद्धि दोनों ही आपको मिलेगा। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अपनों के साथ आप सुकून भरा समय व्यतीत करेंगे।

व्यापार: अपने विरोधियों को पछाड़कर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। आपके किसी पुराने संपर्क के जरिए आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है।

नौकरी: यदि हाल ही में आपने कोई बड़ा प्रोजेक्ट खत्म किया है तो आपकी पदोन्नति हो सकती है।

परिवार: घर में चल रही है समस्याएं किसी बड़े की मदद से सुलझ सकती है। आपको अपनी वाणी में मिठास लाने की जरूरत है।

लव: वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप विवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो घर के बड़ों की मंजूरी मिल सकती है।

स्वास्थ्य: आज कुछ उत्तम प्रवृत्ति के लोगों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4:10 से 6:30 बजे तक

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

आपके जीवन में व्यस्तता बढ़ती नजर आ रही है लेकिन आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है, साथ ही अपनों के लिए भी समय निकालें। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करनी होगी।

व्यापार: यदि कोई नया नयाव्यावसायिक प्रस्ताव मिलता है तो जल्दबाजी में उसे स्वीकार ना करें।

नौकरी: दफ्तर में महत्वपूर्ण कार्य करते समय सावधानी बरतें। आपकी लापरवाही के कारण बड़ा नुकसान हो सकता है।

परिवार: अपने गुस्से पर काबू रखें और अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें।

लव: रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या हो सकती है। आपको अपने साथी के लिए समय निकालना होगा।

स्वास्थ्य: यदि पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आपको उचित इलाज की जरूरत है, नहीं तो मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आपका दिन सुखद रहेगा। अपनी काबिलियत और आत्मविश्वास के बल पर आप कोई अच्छा अवसर प्राप्त कर सकते हैं। आज लंबे समय से आपका कोई अटका हुआ काम भी पूरा होगा।

व्यापार: अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखें, उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें।

नौकरी: काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी तरक्की भी हो सकती है।

परिवार: अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। आपके रिश्ते और भी बेहतर होंगे।

लव: रोमांटिक लाइफ में कोई बदलाव आएगा। आपके साथी का गुस्सेल स्वभाव आपके बीच दूरियां पैदा कर सकता है।

स्वास्थ्य: जंक फूड से परहेज करें नहीं तो पेट से संबंधित कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)

Aaj Ka Rashifal In Hindi Horoscope Today For Vrishabh Mithun Singh Meen Kanya Tula Kark And More

आपको अपनी मेहनत का सकारात्मक नतीजा मिलेगा। आर्थिक परेशानी दूर होगी और आपको बड़ी चिंता से भी छुटकारा मिल सकता है।

व्यापार: रुका हुआ आर्थिक लेनदेन पूरा होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है।

नौकरी: काम के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो आपके हाथ से कोई बड़ा अवसर निकल सकता है।

परिवार: यदि आप भविष्य संबंधित कोई योजना बनाते हैं तो आपको अपने बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा।

लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।

स्वास्थ्य: घर के किसी बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन दैनिक राशिफल ( Pisces Daily Horoscope)

आपसी समझदारी से रिश्तों में आ गई दूरियों को खत्म किया जा सकता है। आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। व्यस्त दिनचर्या के कारण सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।

व्यापार: यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको जल्दबाजी से बचने की जरूरत है।

नौकरी: छोटी छोटी कई गलतियां हो सकती है। उच्च अधिकारियों की बातों को अनखा ना करें।

परिवार: घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। वाद विवाद की स्थिति बन रही है।

लव: वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। आपके प्रिय काफी अकेलापन महसूस करेंगे

स्वास्थ्य: सेहत में गिरावट आ सकती है। बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, June 26, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion