Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal 2nd July: 2 जुलाई मंगलवार को बन रहे हैं ये शुभ योग, इन राशियों के जीवन में बढ़ेगी सुख समृद्धि
2 जुलाई, मंगलवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन योगिनी एकादशी मनाई जाएगी। योगिनी एकादशी के अलावा मंगलवार को त्रिपुष्कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। जानकारों के अनुसार कोई भी शुभ कार्य करने के लिए यह दोनों ही योग बहुत ही उत्तम है।
आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

विपरीत परिस्थितियों में आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है, लेकिन आपको संयम से काम लेना होगा। केवल परिश्रम से ही आप सफलता हासिल कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा किसी से भी उम्मीद ना रखें।
व्यापार: कुछ महत्वपूर्ण बातों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है।
नौकरी: किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन आपको अपना पक्ष रखने में थोड़ी असुविधा महसूस हो सकती है।
परिवार: घर की जिम्मेदारियों को अनदेखा ना करें नहीं तो आपके अपने आपसे नाराज हो सकते हैं।
लव: जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा।
स्वास्थ्य: वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। विशेष रूप से शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:55 तक
वृषभ दैनिक राशिफल ( Taurus Daily Horoscope)
जीवन में चल रही है उथल पुथल से राहत मिलेगी। काफी दिनों बाद आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है।
व्यापार: आपको गजब का आत्मविश्वास महसूस होगा और आप जो भी निर्णय लेंगे उसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा।
नौकरी: तरक्की में आ रही है रुकावट दूर होगी। आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
परिवार: घर के साज सजावट में आप कोई बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। ऐसे में परिजनों का भी सहयोग आपको मिलेगा।
लव: जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का अहसास कराएगा।
स्वास्थ्य: गलत खान पान की आदतों से दूर रहें नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)
कुछ नया और रचनात्मक करने के लिए दिन अनुकूल है। आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। पिता का पूरा सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान देने का भी अवसर प्राप्त होगा।
व्यापार: किसी रुके हुए काम को लेकर टेंशन बढ़ सकती है, लेकिन आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी समस्या का समाधान जल्द होगा।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपकी किसी बात से सहमत नहीं रहेंगे। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखने की जरूरत है।
परिवार: परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। घर में मनोरंजक गतिविधि भी हो सकती है।
लव: पार्टनर के साथ बातचीत करते समय शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करें। अनजाने में ही आप उनके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार आएगा। मानसिक रूप से भी आप प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)

अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए आपको और प्रयास करने की आवश्यकता है। घर परिवार से जुड़े निर्णय लेते समय आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए।
व्यापार: नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा।
नौकरी: आपकी मेहनत को सराहा जाएगा और आपके काम को पहचान मिलेगी। ऐसे में आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
परिवार: बड़ों की बातों को अनदेखा ना करें, नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। संतान को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी।
लव: जीवनसाथी के विचारों को महत्व दें। अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य: सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अपनी बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल को सुधारने की जरूरत है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)

आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा, लेकिन आपको अपनी क्षमता अनुसार ही काम करने की जरूरत है। किसी करीबी रिश्ते में दरार आ सकती है। अचानक उनसे जुड़ा कोई सच आपके सामने आएगा।
व्यापार: किसी भी तरह के परिवर्तन के लिए समय उचित नहीं है। पैसों को लेकर चिंता बनी रहेगी।
नौकरी: दिन काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन सभी काम समय पर पूरे होंगे।
परिवार: जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचें। केवल अनुमान लगाकर कोई भी निर्णय ना लें।
लव: अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आपको परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: ज्यादा चिंता करने की आपकी आदत सेहत बिगाड़ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)
करियर कारोबार से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपको नए अफसर की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे और आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
व्यापार: बेहतर नतीजे के लिए अपनी व्यावसायिक गतिविधियों पर आप अधिक ध्यान देंगे। इनकम का नया सोर्स बन सकता है।
नौकरी: बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।
परिवार: घर के किसी सदस्य के साथ यदि आपका मनमुटाव हो गया है तो आपके संबंध पुनः मधुर हो सकते हैं।
लव: जीवनसाथी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा।
स्वास्थ्य: सेहतमंद रहने के लिए अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू पाना आपके लिए जरूरी है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 4:40 से 7 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)
आर्थिक मामलों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की तंगी से बचने के लिए आपको कुछ ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा से जुड़ा प्रयास सफल होगा।
व्यापार: व्यवसायिक व्यवस्था कुछ ठीक नहीं रहेगी, ऐसे में आपका कोई काम अटक सकता है।
नौकरी: यदि आप वेतन में वृद्धि चाहते हैं या फिर मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपको शुभ समाचार मिल सकता है।
परिवार: घर के किसी बड़े की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अपनी जिम्मेदारियां को आप बखूबी निभाएंगे।
लव: रोमांटिक लाइफ में तनाव रहेगा। पार्टनर के साथ बेवजह की बहसबाजी हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत पर ध्यान दें नहीं तो खराब स्वास्थ्य का असर आपके काम पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल ( Scorpio Daily Horoscope)
व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। किसी कागजी अड़चन के कारण महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी। आपकी मुलाकत किसी स्वार्थी व्यक्ति से हो सकती है। आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है।
व्यापार: दूसरों पर ज्यादा निर्भर ना रहें, अपने फैसले स्वयं ही सोच समझकर लें। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
नौकरी: सहकर्मियों के साथ ठीक से बर्ताव करें। बेवजह के अहंकार से बचें।
परिवार: आप महसूस करेंगे कि घर के कुछ सदस्य आपके निजी मामले में कुछ ज्यादा ही दखलअंदाजी कर रहे हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी दिखानी होगी।
लव: जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। कठिन परिस्थिति में भी आपके प्रिय आपके साथ रहेंगे।
स्वास्थ्य: थकान बढ़ सकती है और तनाव के कारण आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

आपको कोई सुखद अनुभव हो सकता है। काम से जुड़ी यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आपकी यह यात्रा काफी शुभ रहेगी। पैसों की तंगी दूर होगी और अटका हुआ कोई काम पूरा होगा।
व्यापार: मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे।
नौकरी: काम के प्रति लापरवाही उच्च अधिकारियों का गुस्सा बढ़ा सकती है। आपको संभलकर रहना होगा।
परिवार: बच्चों को पर्याप्त समय दें नहीं तो आपके बीच दूरियां आ सकती है। हो सके तो उनके साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जाएं।
लव: पार्टनर के साथ संबंध प्रगाढ़ होगा। आप स्वयं को काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी और शारीरिक ऊर्जा भी बढ़ेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल ( Capricorn Daily Horoscope)
समय के साथ आपको अपने अंदर कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। खासतौर पर बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत आपको अपनों से दूर कर सकती है। कामको लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी।
व्यापार: काम से संबंधित परेशानी दूर होगी। नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है।
नौकरी: आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप कोई विशेष लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे।
परिवार: भाई या बहन से जुड़ी कोई चिंता दूर होगी और आपको उनके साथ खुलकर बातचीत करने का भी मौका मिलेगा।
लव: पार्टनर के साथ अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य: यदि आपको डायबिटीज की समस्या है तो अपनी सेहत का खास ख्याल रखें नहीं तो दूसरे रोगों का भी शिकार हो सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8:55 तक
कुंभ दैनिक राशिफल( Aquarius Daily Horoscope)
कड़ी मेहनत के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम ना मिल पाने के कारण कुछ निराशा हो सकती है। आप जल्दबाजी से बचें। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है आपके नए दोस्त भी बन सकते हैं।
व्यापार: नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यवसाय आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।
नौकरी: आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होना चाहिए। कोई भी काम कल तक के लिए ना टालें।
परिवार: घर की किसी सदस्य के साथ कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो किसी खास की एंट्री आपकी लाइफ में होगी।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:24
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल ( Pisces Daily Horoscope)

टारगेट बेस्ड काम करने वाले लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपना लक्ष्य हासिल करना आपके लिए आसान नहीं होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
व्यापार: बड़े फायदे के लिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें।
नौकरी: इधर उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें नहीं तो आपके हाथ से कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है।
परिवार: अपना कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको अकेले ही लेना पड़ सकता है। ऐसे में मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं।
लव: रोमांटिक लाइफ में कोई बड़ा बदलाव आएगा। आपके रिश्ते को लेकर साथी गंभीरता दिखाएंगे।
स्वास्थ्य: सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए रोजाना सुबह उठकर खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











