Latest Updates
-
Alvida Jumma 2026: औरतें अलविदा जुमा की नमाज कैसे पढ़ें? जानें सही तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma 2026: अलविदा जुमा की नमाज में कितनी रकात होती है? जानिए नमाज पढ़ने का तरीका, नियत और दुआ -
Alvida Jumma Mubarak 2026: फलक से रहमत बरसेगी...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अलविदा जुमे की मुबारकबाद -
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal 24th June: पैसों की तंगी से इन राशि वालों को मिलेगा आज छुटकारा, ये भी रहेंगे आज भाग्यशाली
मेष दैनिक राशिफल ( Aries Daily Horoscope)
दूसरों की बातों में आकर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। आपको अपने व्यवहार के प्रति मनन चिंतन करने की जरूरत है। आपको दिखावे से दूर रहने की आवश्यकता है।
व्यापार: आपके कुछ नए कांटेक्ट बन सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
नौकरी: अपनी एक अलग पहचान बनाने में आप सफल रहेंगे। आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उच्च अधिकारी भी आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे।

परिवार: घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आज पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे।
लव: रोमांटिक लाइफ में उथल पुथल रहेगी। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच दूरी आ सकती है।
स्वास्थ्य: अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें और अपने लिए पर्याप्त समय निकालें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक
वृषभ दैनिक राशिफल ( Taurus Daily Horoscope)
आपको काफी अकेलापन महसूस हो सकता है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें और खुलकर अपने मन की बात भी साझा करें।
व्यापार: अपने काम के प्रति आप पूरी तरह से समर्पित रहेंगे और आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम भी मिलेगा।
नौकरी: दफ्तर के नियमों का पालन सख्ती से करें नहीं तो आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
परिवार: आपके लापरवाह रवैये के कारण घर के सदस्य काफी नाखुश रहेंगे। आपको उनकी नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है।
लव: जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। लव पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है।
स्वास्थ्य: लगातार बैठकर काम ना करें नहीं तो आपको पीठ या कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 7:35 से रात्रि 9:15 तक
मिथुन दैनिक राशिफल ( Gemini Daily Horoscope)
आपको कोई कड़वा अनुभव हो सकता है। ऐसे में जीवन के उतार चढ़ाव से घबराने की जगह आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। इस तरह की परेशानियों से निपटने की क्षमता आप में है।
व्यापार: आमदनी बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कोई बेहतर अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
नौकरी: अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आप के मार्ग में कोई रुकावट आ रही है तो यह समस्या दूर हो सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज माता की ओर से लाभ संभव है।
लव: गलत बातों से खुद को दूर रखें नहीं तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है।
स्वास्थ्य: इस बदलते मौसम में आपको अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:50 तक
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
परिजनों के खिलाफ जाकर कोई भी निर्णय ना लें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है।
व्यापार: नए लोगों के साथ काम करने का अवसर प्राप्त होगा, लेकिन आपको अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लेने की जरूरत है।
नौकरी: काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें।
परिवार: घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। वाद विवाद होने की संभावना है। आपको गुस्से और जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है।
लव: आपका कोई छुपा हुआ राज जीवनसाथी के सामने आ सकता है। लव पार्टनर के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है।
स्वास्थ्य: सेहत को नजरअंदाज ना करें। आपको सही इलाज के साथ नियमित चेकअप की भी जरूरत है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
सिंह दैनिक राशिफल ( Leo Daily Horoscope)
कुसंगति से बचें नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आपको सही गलत के बीच का फर्क समझना होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आज जरूरत से ज्यादा पैसे भी खर्च हो सकते हैं।
व्यापार: आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। ऐसे में होने वाले नुकसान को टालने में आप सफल रहेंगे।
नौकरी: अचानक वर्कलोड बढ़ने की संभावना है। आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
परिवार: काम के साथ आप परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकालेंगे। आप उनकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे।
लव: कठिन समय में अपने जीवनसाथी का साथ दें। भावनात्मक रूप से आपके प्रिय काफी कमजोर महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आपको डॉक्टर की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)
समय के अनुसार आपको खुद में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है नहीं तो आप काफी पीछे रह जाएंगे। निजी जीवन की परेशानियों को काम पर हावी न होने दें। शांत दिमाग से अपनी समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश करें।
व्यापार: आपको काम से जुड़ा कोई समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी।
नौकरी: काम पर अधिक ध्यान दें। अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़े नहीं तो आप पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है।
परिवार: कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपने घर वालों की सलाह जरूर लें। हो सके तो आराम से बैठकर अपनी परेशानी के बारे में उनसे बात करें।
लव: जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपके प्रिय काफी प्यार से पेश आएंगे।
स्वास्थ्य। चुनौतियों से घबराने की जगह आप सकारात्मक रहने की कोशिश करें। आप मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक
तुला दैनिक राशिफल ( Libra Daily Horoscope)
दिन की शुरुआत बहुत ही बढ़िया होगी। आज आपको स्वयं के अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी। कामकाज से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे।
व्यापार: आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पार्टनरशिप में व्यवसाय करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
नौकरी: आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको और कड़ी मेहनत करनी की जरूरत है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।
परिवार: दोस्तों और परिजनों के साथ गेट टूगेदर करने का मौका मिलेगा। आज आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे।
लव: पार्टनर पर भरोसा बढ़ेगा और आज आप अपने रिश्ते से जुड़ा कोई निर्णय भी ले सकते हैं। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने साथी को प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल है।
स्वास्थ्य: सेहत में कुछ सुधार देखने को मिलेगा, लेकिन आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक दैनिक राशिफल ( Scorpio Daily Horoscope)
काफी कठिनाइयों के बाद आपको सफलता मिली है, ऐसे में आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होना चाहिए। इधर उधर की बातों में ज्यादा समय ना नष्ट करें।
व्यापार: पुराने किसी संपर्क के जरिए नया काम प्राप्त हो सकता है। अगर आप अपना व्यवसाय आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
नौकरी: उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से थोड़े असंतुष्ट रहेंगे। आपको अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है।
परिवार: घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा।
लव: दूसरों की बातों में आकर अपने साथी पर शक करने से बचें। आपको एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने की जरूरत है।
स्वास्थ्य: अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा। हो सकता है आपको कड़ी मेहनत भी करनी पड़े, लेकिन आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी।
व्यापार: आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। आज पुराने किसी कर्ज या उधार से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।
नौकरी: दफ्तर में आप दुगनी तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। विपरीत परिस्थिति में आसानी से काम कर पाने की आपकी कला, आपको बड़ी सफलता दिला सकती है।
परिवार: घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आप परिजनों के लिए शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं।
लव: अगर आप सिंगल हैं तो आपकी लव लाइफ की शुरुआत हो सकती है। आपको मनचाहा साथी मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मन में कोई चिंता रहेगी, लेकिन आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले जल्दबाजी में ना लें। यदि पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो आपको इससे बचने की आवश्यकता है।
व्यापार: व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की जरूरत है। कोई भी गैरकानूनी काम ना करें।
नौकरी: दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
परिवार: घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आज आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा।
लव: जीवनसाथी को अधिक समय दें नहीं तो आपके बीच खटास बढ़ सकती है। इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य: व्यर्थ की भागदौड़ और चिंता के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके जीवन में शुभता लेकर आएगा। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपके लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा।
व्यापार: आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ काम पूरा होगा।
नौकरी: आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। इसका असर आपके काम पर भी देखने को मिलेगा।
परिवार: परिजनों के साथ मूवी, शॉपिंग, पिकनिक आदि पर जा सकते हैं। आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी जमकर आनंद उठाएंगे।
लव: वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे।
स्वास्थ्य: किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है और आज आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:40
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 10 बजे तक
मीन दैनिक राशिफल ( Pisces Daily Horoscope)
काम पर आपको दिन ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। किसी करीबी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में मानसिक तनाव बढ़ेगा।
व्यापार: विरोधी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है।
नौकरी: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचने की जरूरत है। यदि आपसे लापरवाही होती है तो भारी नुकसान हो सकता है।
परिवार: घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आज माता-पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
लव: रोमांटिक लाइफ में प्यार ही प्यार रहेगा। आज आप खुलकर अपने साथी से अपने मन की बात कह पाएंगे।
स्वास्थ्य: सेहत को नजरअंदाज ना करें। यूरिन संबंधी इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











