Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Aaj Ka Rashifal: प्रदोष अमावस्या पर क्या कहती हैं ग्रहों चाल? जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: 23 जून 2025, दिन सोमवार को प्रदोष अमावस्या यानी त्रयोदशी तिथि है। राहु काल सुबह 07:19 से सुबह 09:02 तक रहेगा। आज के दिन कुछ राशियों के लिए लोगों के लिए अच्छा है तो कुछ के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ खास संकेत लेकर आई है। जहां कुछ राशियों के लिए सफलता और धन लाभ के योग हैं, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी तिथि और सोमवार के संयोग से भगवान शिव की कृपा पाने का उत्तम समय है। आइए पंडित विनोद पांडेय से जानते हैं की 23 जून का दिन आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है।
मेष (Aries)
मेष राशि वालों के लिए 23 जून का दिन अच्छा रहने वाला है। दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी और यात्रा या नए प्रोजेक्ट में लाभ की संभावना है। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग- पीला है। दिन को बेहतर बनाने के लिए शिवलिंग पर लाल चंदन अर्पित करें।

वृषभ (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। परिवार में तनाव रह सकता है। आपको अपनी वाणी में मधुरता लाने की खास आवश्कता है। शुभ अंक 4 होगा और शुभ रंग लाल। दिन को बेहतर बनाने के लिए "ॐ महाकालाय नमः" का 108 बार जाप करें
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। कार्य‑जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। मानसिक तनाव से बचें, ध्यान और विश्राम जरूरी है। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 1 और शुभ रंग: नीला होगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए गुड़ और गेहूं दान करें।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। रुका धन वापस मिल सकता है। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है। भावनात्मक तौर पर संवेदनशीलता बनी रहेगी। शुभ अंक होगा 2 और शुभ रंग भूरा। दिन को अच्छा बनाने के लिए "ॐ नमः शिवाय" रुद्राक्ष माला से जाप करें

सिंह (Leo)
सिंह राशि वालों का कार्य स्थल पर सम्मान बढ़ेगा, संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। नए निर्णय लेने से बचें। आस्था और धार्मिकता में रुचि महसूस होगी। शुभ अंक: 3 और शुभ रंग: लाल है। दिन को बेहतर बनाने के लिए सफेद वस्त्र का दान करें।
कन्या (Virgo)
कन्या राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की खास जरूरत है। बेवजह खर्च से बचें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। दिन सकारात्मकता से भरा रहेगा। शुभ अंक: 5 और शुभ रंग: हरा है। दिन को बेहतर बनाने के लिए दूध-जल से शिवलिंग अभिषेक करें।
तुला (Libra)
तुला राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम और पारिवारिक संबंधों में मिठास आएगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शुभ अंक: 6 और शुभ रंग: गुलाबी होगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए घी-शहद मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले लोगों को मानसिक तनाव हो सकता है, कार्य बाधित रह सकते हैं। संयम और धैर्य रखें। विवादों और अविश्वास से सावधान रहें। दिन को अच्छा बनाने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।
धनु (Sagittarius)
राशि वाले लोगों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। भाग्य आपका साथ देगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा और खुशखबरी मिल सकती है। शुभ अंक: 6 और शुभ रंग: नीला है। दिन को शानदार बनाने के लिए "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें

मकर (Capricorn)
मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होने के चांस हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल। विद्यार्थियों के लिए भी फलदायी दिन। शुभ अंक: 5 और शुभ रंग: ग्रे है। बस शिव तांडव स्तोत्र का पाठ कर लें।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को आज के दिन कुछ सावधान रहने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी या व्यापार में सावधानी रखें। घरेलू मतभेद हो सकते हैं। मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है।
मीन (Pisces)
मीन राशि वाले जातकों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत रहेगी। सतर्क निर्णय लाभकारी होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
