Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
तलाक नहीं ज्योतिषीय कारणों से दिव्या खोसला ने अलग किया पति का सरनेम
Divya Khosla Bhushan Kumar Divorce: दिव्या खोसला कुमार इन दिनों सुर्ख़ियों में बनी हुई है। लेकिन इसकी वजह उनकी आने वाली कोई फिल्म, कोई वीडियो एल्बम या फिर उनकी ट्रेंडी ड्रेसे नहीं है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में दिव्या कुमार खोसला और भूषण कुमार काफी क्यूट कपल के तौर पर जाने जाते हैं। मगर उनके फैंस के होश तब उड़ गए जब अदाकारा दिव्या ने इंस्टाग्राम अपने पूरे नाम 'दिव्या खोसला कुमार' से 'कुमार' हटा दिया। ऐसा करने के बाद से ही लोगों के बीच इस कपल के तलाक के कयास लगने लगे। क्या सच में दिव्या खोसला और भूषण कुमार अलग होने वाले हैं? दिव्या खोसला ने इंस्टाग्राम से अपने पति का सरनेम क्यों हटाया इसकी वजह सामने आ गयी है।

आखिर दिव्या खोसला ने ने क्यों हटाया अपने पति का सरनेम?
जो फैंस दिव्या खोसला को सोशल मीडिया खासतौर पर इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, वो जानते हैं कि वो पेज पर अपना पूरा नाम 'Divya Khosla Kumar' लिखती थीं। मगर 21 फरवरी को उन्होंने अपने नाम से कुमार हटा दिया और खोसला में एक एस (s) भी जोड़ा है। दिव्या खोसला के प्रवक्ता ने फैंस द्वारा लगाई जा रही तलाक की हुए बताया कि दिव्या ने ऐसा ज्योतिष के कहने पर किया है।
शादी को हुए 19 साल
दिव्या खोसला ने साल 2005 में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार से शादी की थी। गौरतलब है कि भूषण कुमार मशहूर गायक गुलशन कुमार के बेटे हैं। दिव्या और भूषण के एक बेटा भी है जिसका नाम रुहान है। दिव्या अपने पति के साथ टी-सीरीज का काम संभालती हैं। वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ बहुत अच्छे से बैलेंस करके चलती हैं। इसका अंदाजा उनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली तस्वीरों से होता है।
दिव्या को ज्योतिष में है विश्वास
जानकारों की मानें तो Divya Khosla को ज्योतिष में काफी विश्वास है। इसी की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना नाम बदला है। आमतौर पर लोग ऐसा करते हैं ताकि जीवन में आ रही किसी तरह की मुश्किल से निजात मिले। साथ ही भविष्य में सफलता मिले और खुशहाल जिंदगी बीता सकें। करियर में ग्रोथ के लिए लोग ऐसा करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
