Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Adhik Maas 2023 Rashifal: 19 साल बाद अधिकमास पर बना शुभ योग, इन 5 राशियों के लिए रहेगा लाभकारी
Adhik Maas 2023 Lucky Zodiac Signs: हर तीन साल बाद अधिकमास आता है। मगर 19 साल बाद ऐसा दुर्लभ योग बना है कि 2023 में अधिकमास सावन महीने में आया है।
अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है। इस वर्ष अधिकमास का आरंभ 18 जुलाई से हो चुका है। यह समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बेहद शुभ होता है।

ग्रहों के गोचर और उनसे बनने वाले कई योग भी इस साल मलमास की शुभता को बढ़ा रहे हैं। आइये जानते हैं कि अधिकमास 2023 में किन 5 सौभाग्यशाली राशियों को श्रीहरि की कृपा मिलने वाली है।
मेष राशि:
साल 2023 का अधिक मास मेष राशि के जातकों के लिए बेहद सौभाग्यशाली रहेगा। इस माह में बनने वाले योग आपके जीवन में शुभता लेकर आएंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। घर परिवार में सकारात्मक महौल रहेगा। आप इस समय का खूब आनंद लेंगे।
वृषभ राशि:
पुरुषोत्तम मास में बनने जा रहा लक्ष्मीनारायण योग वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस अवधि में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ हो सकता है। इस राशि के अविवाहित जातकों के विवाह का योग बन सकता है। पैतृक संपत्ति से भी कुछ फायदा होने की उम्मीद है।
कन्या राशि:
अधिकमास कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान आप सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे। करियर के लिहाज से ये समय उत्तम है। आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और इसके फलस्वरूप आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
तुला राशि:
तुला राशि के लोगों को मलमास में लाभ मिलने की उम्मीद है। आपके लिए ये अवधि अनुकूल परिणाम लेकर आएगी। इस राशि के व्यापारियों को बिजनेस में फायदा होगा। समाज में आपका यश बढ़ेगा। आय के नए स्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त मजबूती आएगी।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातक भी उन सौभाग्यशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें इस महीने फायदा होगा। इस राशि के व्यापारी और नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से आपके अटके हुए काम बन पड़ेंगे। इस अवधि में आपको अपने सभी कार्यों में सफलता हाथ लगेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











