Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Surya Gochar: आदित्य एल 1 मिशन के बाद सूर्य का इस तारीख को होगा राशि परिवर्तन, जानें प्रभाव
Surya Gochar September 2023: सूर्य कोई आम ग्रह नहीं बल्कि सौर मंडल का केंद्र है, जिसके चारों ओर यह सृष्टि घूमती है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसे ग्रहों का देवता कहा गया है, और इसके प्रभाव से राशियों के भाग्य में बदलाव होते हैं।
यह पूरी धरती को प्रकाश, ऊर्जा और गर्माहट से भरता है जो मनुष्य की चेतना, इच्छाशक्ति और अन्य भावनाओं को भी निर्धारित करता है। सूर्य जब वर्तमान राशि को छोड़कर किसी अन्य राशि में गोचर करते हैं तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी ना किसी प्रकार से पड़ता है। कुछ दिनों में सूर्य का गोचर कन्या राशि में होने वाला है। जानते हैं कब होगा ये गोचर और किन राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा-

सितंबर में कब होगा सूर्य गोचर
आने वाली 17 सितम्बर तारीख़ को सूर्य का गोचर होने जा रहा है। इस दिन सुबह 07:11 बजे सूर्य अपनी राशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जानते हैं इस गोचर से किन राशियों को लाभ होगा।
वृषभ राशि:
उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। मां सहित पूरे परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा। निवेश के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा और लाभ प्राप्त होगा। साथ ही आय के नए स्रोत मिलेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कर्क राशि:
सूर्य गोचर के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों का व्यावसायिक जीवन बहुत अच्छा व उन्नत रहने वाला है। इस समय के दौरान जातकों में आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा और आपके सभी ज़रूरी कार्य सफ़ल होंगे। इस समय आर्थिक रूप से अच्छे परिणाम सामने आयेंगे। घरवालों के साथ किसी छोटी या पास की यात्रा का भी योग बन सकता है।
वृश्चिक राशि:
17 सितम्बर को होने वाले सूर्य गोचर से इस राशि के जातकों को पेशेवर जीवन में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल में पदोन्नति या आय में वृद्धि प्राप्त हो सकती है। साथ ही व्यवसाय या सरकारी कारोबार में लगे व्यापारियों को बड़ी डील मिल सकती है। गोचर के प्रभाव से कार्य स्थल और समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
मकर राशि:
सूर्य गोचर के प्रभाव से निकट भविष्य में परिवार के साथ किसी यात्रा या विशेषकर तीर्थ यात्रा पर जाने का संयोग बन सकता है। उच्च शिक्षा खासकर पीएचडी या मास्टर्स कर रहे जातकों को फायदा प्राप्त होगा। सूर्य का प्रभाव आर्थिक स्थिति सुधारेगा और बचत को बेहतर करेगा। सूर्य देव की कृपा दृष्टि बनाये रखने के लिए रविवार के दिन मंदिर में अनार का दान करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
