Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Ahoi Ashtami पर कर लें ये एक चमत्कारी उपाय, हर संकट से बच्चों की रक्षा करेंगी माता अहोई
Ahoi Ashtami Totka For Kids: अहोई अष्टमी का पर्व माताओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हुए व्रत करती हैं। आज यानी 13 अक्टूबर को माताओं ने अपनी संतान की सुख-शांति और सफलता के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखा है। माताएं पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को तारों की छांव में व्रत का पारण करती हैं।
अगर आपके बच्चे को किसी की बुरी नजर ने घेर लिया है या फिर गुस्सा बहुत अधिक आता है या फिर पढ़ाई में मन नहीं लगता तो आप अहोई अष्टमी के दिन एक खास उपाय कर लें। ये इतना चमत्कारी है कि आपको तुरंत असर दिखने लगेगा। अहोई अष्टमी का यह उपाय केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे करने से मानसिक शांति और पारिवारिक खुशहाली भी बढ़ती है।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चों का जीवन सुखमय और हेल्दी रहे, तो इस अहोई अष्टमी पर इस चमत्कारी उपाय को अपनाना बेहद लाभकारी माना जाता है।

बुरी नजर और गुस्से को शांत करने के लिए करें ये उपाय
ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए एक विशेष उपाय से बच्चों के सभी दुख, परेशानियां और बाधाएं दूर हो जाती हैं। माता अहोई का आशीर्वाद पाने के लिए महिलाएं घर में विशेष पूजा करती हैं और संतान के कल्याण के लिए हृदय से प्रार्थना करती हैं। एक कागज का टुकड़ा लें और उसमें थोड़ा सा नमक, थोड़ा सा लाल मिर्च का पाउडर और कुछ राई के दाने डाल लें। अब उन्हें अच्छे से मिला लें और कागज को लपेट लें।
इसके बाद उस कागज की पोटली को अपने बच्चे के सिर से एंटी क्लॉक वाइज यानी घड़ी की उल्टी दिशा में सात बार घुमाएं। इसके बाद उसे गैस पर या फिर घर के बाहर किसी चूल्हे में जला दें। इससे आपके बच्चे पर नजर दोष होगी तो वो उतर जाएगी। उसका पढ़ाई में मन लगेगा, गुस्सा शांत होगा और करियर में सफलता मिलेगी और सारी बीमारियों से भी मुक्ति मिलेगी।
कब करें ये टोटका?
अहोई अष्टमी के दिन एक खास उपाय करने से बच्चों की बुरी नजर रोग-दोष दूर हो जाते हैं और उन्हें जीवन में सफलता मिलती है। आपने ये तो जान लिया की उस उपाय को करना कैसे है। अब ये भी जान लीजिए कि कब करना है जिससे उचित फल की प्राप्ति हो। इस उपाय को आपको अहोई अष्टमी की शाम को करना है जब तारे आसमान में दिखने लगें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
