Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
Akshay Tritiya: इस साल अक्षय तृतीया पर बन रहा है विशेष पंचग्रही योग, सिर्फ इन 4 राशियों को होगा लाभ
इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। यूं तो अक्षय तृतीया का दिन अपने आप में ही ख़ास माना जाता है। मगर इस बार ग्रहों की स्थिति इसे और विशेष बना रही है।
अक्षय तृतीया के दिन बृहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन होगा और वो मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु ग्रह के मेष राशि में गोचर करते ही पंचग्रही योग का निर्माण हो जायेगा।

मेष राशि में पहले से ही सूर्य, बुध, राहु और यूरेनस मौजूद हैं और गुरु की उपस्थिति एक विशेष संयोग का निर्माण कर देगी।
इस लेख के माध्यम से जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन मेष राशि में बन रहे पंचग्रही योग का फायदा किन सौभाग्यशाली राशियों को मिलने वाला है।
मेष राशि:
अक्षय तृतीया के दिन पंचग्रही योग का निर्माण मेष राशि में ही हो रहा है और इसका फायदा भी इस राशि के जातकों को मिलने की पूरी उम्मीद है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा। घाटे में चल रहा बिजनेस रफ्तार पकड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। दफ्तर में आपका रुतबा बढ़ सकता है।
वृषभ राशि:
अखा तीज के मौके पर बन रहा पंचग्रही योग का फायदा वृषभ राशि के जातकों को मिलने की संभावना है। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। समाज में आपकी कीर्ति होगी। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। इस अवधि में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत के लिहाज से कोई समस्या नहीं होगी।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक भी पंचग्रही योग का लाभ उठाएंगे। आपके लिए ये अक्षय तृतीया काफी शुभ रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। आय बढ़ने से धन की कोई समस्या नहीं होगी और आप भविष्य के लिए बचत कर सकेंगे। आप अपनी सुख सुविधा पर कुछ हिस्सा खर्च कर सकते हैं। इस योग के प्रभाव से आपके लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आपके द्वारा किये गए कार्यों की तारीफ़ होगी। निवेश करने के लिहाज से समय अच्छा है।
सिंह राशि:
अक्षय तृतीया के दिन बनने वाले पंचग्रही योग का फायदा सिंह राशि के जातकों को भी प्राप्त होगा। आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। पूर्व में अटके हुए धन की वापसी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा जिससे आपका मन भी शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications