Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Akshay Tritiya 2023: इन 5 राशियों की आर्थिक तंगी होगी दूर, दिल खोलकर खर्च करने के बावजूद भरी रहेगी तिजोरी
अक्षय तृतीया को अक्ती या अखा तीज के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ होता है कभी ना मिटने या खत्म होने वाला। यह हिंदुओं और जैनियों द्वारा मनाया जाने वाला एक बहुत ही प्राचीन त्योहार है। अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दौरान आता है।
अक्षय तृतीया के दौरान एक विशेष योग - महासंयोग बनेगा जो इस दिन के महत्व को कई गुना बढ़ा देगा। इस दिन सोना और चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किये जा सकते हैं, क्योंकि पूरे दिन ही अबूझ मुहूर्त रहता है।

अक्षय तृतीया 2023 कब है?
इस वर्ष अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि का प्रारंभ 22 अप्रैल 2023 को सुबह 07:49 बजे और समापन 23 अप्रैल 2023 को सुबह 07:47 बजे होगा। पूजा मुहूर्त सुबह 07:49 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अवतार लिया। साथ ही इस दिन भगवान बद्रीनाथ के कपाट भी खोले जाते हैं और चारधाम यात्रा शुरू होती है।
अक्षय तृतीया 2023 पर बन रहा महासंयोग
इस वर्ष अक्षय तृतीया के दौरान चार प्रमुख ग्रह- बुध, बृहस्पति, शुक्र और सूर्य अपनी स्थिति बदलेंगे। जहां बृहस्पति ग्रह राहु के साथ युति करेगा, वहीं बुध और सूर्य मेष राशि में विराजमान रहेंगे। मेष राशि में बृहस्पति और राहु की युति भी गुरु चांडाल योग का निर्माण करेगी। यह योग 30 अक्टूबर 2023 तक रहेगा और फिर वहां से राहु मीन राशि में गोचर करेगा। अक्षय तृतीया के दिन होने वाले ग्रहों के इस परिवर्तन से पांच प्रमुख राशियों पर प्रभाव पड़ेगा -
मेष राशि
अक्षय तृतीया का दिन मेष राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली साबित होगा और जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। साथ ही भावनात्मक रूप से आप खुद को नए रूप में पाएंगे। नौकरी में लगे हुए जातक अपने काम में काफ़ी व्यस्त रहेंगे। जो लोग पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं उनको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपके और आपके पार्टनर के बीच समझ और मधुरता बढ़ेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर बन रहे योग से आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी और इस दौरान अच्छा खासा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। नौकरी में लगे हुए जातकों को प्रमोशन भी मिल सकता है और साथ ही आय में वृद्धि होने के भी संकेत हैं। बचत करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान जातक सामाजिक रूप से भी सक्रिय रहेंगे। निवेश की कोई योजना सफल होगी और बड़ी बचत कर पाएंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का भाग्य पक्ष में रहेगा। नौकरी में लगे हुए जातक अपने कार्यस्थल पर बेहद सहज रहेंगे और उनकी कड़ी मेहनत का फल उन्हें मिलेगा। न सिर्फ पड़ में उन्नति होने के आसार है बल्कि आय में भी बढ़ोतरी होगी। इस दौरान सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। व्यवसायी इस समय नए उद्योग में निवेश कर सकते हैं। निजी जीवन में भी आप खुश और तनावमुक्त रहेंगे।
कन्या राशि
अक्षय तृतीया के योग के प्रभाव से कन्या राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मकता आएगी। इस दौरान जातकों का झुकाव धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। धार्मिक महत्व वाले स्थानों की यात्रा भी कर सकते हैं। परिवार में सुख और आनंद रहेगा और परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ ही, इस दौरान धन के साथ ठीक से व्यवहार करने में सक्षम होंगे और बेहतर आर्थिक फैसले लेंगे।
मीन राशि
अक्षय तृतीया पर बन रहे योग के दौरान कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है और आमदनी में वृद्धि होगी। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें इस दौरान नौकरी मिलेगी। यदि सही अवसर चुनते हैं तो करियर के लिहाज से आप उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे। यह चरण उन छात्रों के लिए भी अच्छा रहेगा जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों का निरंतर साथ मिलेगा, जिससे बेहतर महसूस करेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
