Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
Akshay Tritiya 2023: इस साल की अक्षय तृतीया है बहुत ख़ास, राशि के अनुसार खरीदारी कर पाएं वर्षभर लक्ष्मी का साथ
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का पर्व बेहद ही शुभ माना जाता है। यह साल के उन दुर्लभ दिन में से एक है जब पूरे समय अबूझ मुहूर्त बना रहता है। इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य करने के लिए किसी भी तरह का मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पड़ती है।
पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह उत्सव 22 अप्रैल, शनिवार को मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया को अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है।

अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी अथवा अन्य कीमती धातुओं की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन प्राप्त की गयी सम्पत्ति, दान-पुण्य आदि का फल कभी क्षय अर्थात खत्म नहीं होता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि अक्षय तृतीया 2023 में राशि के अनुसार आपको किन चीजों की खरीदारी करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
मेष राशि:
मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों के लिए तांबा या सोना खरीदना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि:
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस लिहाज से आपके लिए अक्षय तृतीया के दिन चांदी खरीदना उत्तम रहेगा।
मिथुन राशि:
अक्षय तृतीया के मौके पर शुभ फल की प्राप्ति के लिए मिथुन राशि के जातकों को कांसे के बर्तन या फिर किसी आभूषण की खरीदारी करनी चाहिए।
कर्क राशि:
इस साल कर्क राशि के जातक माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए चांदी की खरीदारी कर सकते हैं।
सिंह राशि:
घर परिवार में शुभता के वास के लिए सिंह राशि के जातकों को तांबा या फिर सोने की खरीदारी करनी चाहिए।
कन्या राशि:
कन्या राशि के लोग इस साल कांसे से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं।
तुला राशि:
तुला राशि के लोग अखा तीज के शुभ दिन पर चांदी या फिर चांदी से बनी वस्तुएं खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
शुभ फल की प्राप्ति के लिए अक्षय तृतीया के दिन वृश्चिक राशि के जातक तांबा खरीद सकते हैं।
धनु राशि:
धनु राशि के लोग पीतल या फिर सोना खरीदकर अक्षय तृतीया के दिन लाभ कमा सकते हैं।
मकर राशि:
इस राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन स्टील या फिर लोहे के बर्तन खरीद सकते हैं। आपके राशि के स्वामी शनि भगवान हैं।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस अक्षय तृतीया पर आपके लिए स्टील या फिर लोहे के बर्तन खरीदना लाभकारी रहेगा।
मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए अक्षय तृतीया के दिन पीतल या सोना खरीदना लाभकारी रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
